Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001

BETUL-तेज रफ्तार का कहर,बाइक सवार दो युवक नाले में गिरे,CCTV में कैद हुई घटना

Rupesh Mansure
Jun 27, 2025 11:25:19
Betul, Madhya Pradesh
बैतूल जिले के गंज थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। टेलीफोन कॉलोनी में तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक अचानक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरे। पूरी घटना कॉलोनी में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक तेज रफ्तार में आ रही थी और अचानक सीधे नाले में गिर गई। घटना में एक युवक घायल हुआ है जिसे तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत यह रही कि घटना के समय तेज बारिश नहीं हो रही थी और नाले में बाढ़ जैसा पानी नहीं था,वरना हादसा और गंभीर हो सकता था। नाले पर रैलिंग या सांकेतिक बोर्ड नहीं लगा हुआ है जिससे यहां आने वाले दिनों में कोई भी बड़ी घटना हो सकती है। हालांकि इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं है।
1
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement