Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001blurImage

विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर छात्रों ने जान वृद्धों के हक़ और अधिकार

Rupesh Mansure
Jun 15, 2025 09:34:42
Betul, Madhya Pradesh
15 जून यानी एक ऐसा दिन जब पूरा विश्व बुजुर्गों के सम्मान और अधिकारों के लिए एकजुट होकर लोगों में सीनियर सिटीजन के सम्मान,हक़ और अधिकार के लिए जागरूकता फैलता है। आज बैतूल के जेएच कॉलेज में भी विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस मनाया गया। जिसमें न्यायाधीश विधिक सलाहकार समाजसेवी सहित स्कूल कॉलेज के बच्चों मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में वृद्धो के सम्मान उनके हक और अधिकार की जानकारी लोगों को दी गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार 60 वर्ष की उम्र पार कर चुके हर 6 में से एक वृद्ध किसी न किसी दुर्व्यवहार का शिकार होता है। ऐसे बुजुर्गों के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार,भावनात्मक दुर्व्यवहार,वित्तीय शोषण,यौन दुर्व्यवहार और उनकी उपेक्षा शामिल होती है। इसी को ध्यान में रखकर इस दिवस का आयोजन किया जाता है।
1
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement