Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kullu175101

पटवारी भोप सिंह पर जानलेवा हमला सरकार और प्रशासन पर हुआ है आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए - युवराज नेगी

Jan 18, 2026 08:15:07
Kullu, Himachal Pradesh
संयुक्त ग्रामीण राज्यसभा अधिकारी पटवारी एवं कानून को महासंघ के राज्य सचिव युवराज नेगी ने मनाली उपमंडल के पटवार सर्कल का इसमें पिछले कल पटवारी भूप सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है उन्होंने कहा कि पटवारी भूप सिंह सरकारी आदेश के पालन पर अतिक्रमण के डिमार्केशन के काम पर गए थे उनके साथ कानून को और दूसरे विभाग के कर्मचारी भी थे और पटवारी भूप सिंह के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई और इस दौरान जब घायल अवस्था में जी बहन में मैं वह अस्पताल आ रहे थे उसे वहां को भी रोका गया और उसके बाद रोहित वत्स धामी के बहन में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू इलाज के लिए पहुंचाया उन्होंने कहा कि पटवारी भूप सिंह की जान बच गई लेकिन जिस बेरहमी के साथ उनके साथ मारपीट की गई है उनके हाथ पैरों और सिर में चोटें आई है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
AAASHISH AMBADE
Mar 04, 2026 12:30:35
Chandrapur, Maharashtra:टाडोबा-अंधारी व्याघ्र परियोजना को जोड़ने वाले भ्रमण मार्ग उध्वस्त करने व मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ाने के आरोप के बीच चंद्रपुर के ब्रह्मपुरी वनविभाग के लोहारडोंगरी खदान प्रस्ताव पर वन्यजीव अध्ययनक बंडू धोत्रे के आमरण सत्याग्रह की शुरुआत हो चुकी है. प्रशासन ने इस पर अनुमति नहीं दी, पर वन्यजीव प्रेमी और आंदोलनकारी लगातार विरोध कर रहे हैं. ब्रह्मपुरी के इसी क्षेत्र में लोहारडोंगरी खदान प्रस्ताव पूर्वेकडील कॉरिडोर से जुड़ा है, जिससे स्थानीय वन्यजीव व पर्यावरण के विनाश का खतरा बढ़ रहा है. जंगल में 18,023 पेड़ काटे जाने और 60 प्रकार के वन्यजीवों के निवास पर प्रभाव पड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष और जंगल का विखंडन बढ़ेगा. क्षेत्रीय जल- वायु प्रदूषण और खेती-उद्योग पर असर के चलते विरोध तेज है. पिछले दशक से इको-प्रो के आंदोलनों के अनुरूप 16 प्रलंबित मांगों को भी नजरअंदाज किए जाने का आरोप है.
0
comment0
Report
Mar 04, 2026 12:30:20
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के दही थाना क्षेत्र अंतर्गत साहब खेड़ा गांव के पास आज सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। रेलवे फाटक के निकट एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर जीआरपी और स्थानीय पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं और परिजनों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सावधानी: रेलवे फाटक बंद होने पर ट्रैक पार करने की कोशिश न करें। जरा सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है।
0
comment0
Report
Mar 04, 2026 12:21:55
Purwa, Uttar Pradesh:उन्नाव :पुरवा तहसील अंतर्गत टोपरा ग्राम पंचायत में होली खेलने के दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ दबंगों ने एक परिवार के घर में घुसकर मारपीट की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि होली के दौरान मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने एकजुट होकर हमला कर दिया और घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को पीटा। महिलाओं के साथ अभद्रता का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों ने सीधे तौर पर ग्राम प्रधान के चहेते लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिससे वे खुलेआम दबंगई कर रहे हैं। घटना की सूचना पर पुरवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुरवा प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Mar 04, 2026 12:17:08
Jaipur, Rajasthan:Bikaner सूची में 8 वां नंबर सुभाष चन्द्र खिलेरी, SDRF प्लाटून कमांडर बीकानेर में भीषण हादसे के दौरान साहस और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करने वाले राजस्थान एसडीआरएफ के प्लाटून कमांडर सुभाष चन्द्र खिलेरी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है।दिनांक 07 मई 2025 को बीकानेर सिटी कोतवाली के सामने स्थित मदान कॉम्पलेक्स में आग लगने और एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने से बहुमंजिला इमारत ढह गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही प्लाटून कमांडर सुभाष चन्द्र खिलेरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। विषम और अत्यंत जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में टीम ने लगातार 10 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान ध्वस्त इमारत के मलबे में दबे 08 मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया, जबकि 08 लोगों को जीवित सुरक्षित रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई गई।इस साहसिक और सराहनीय कार्य के लिए राजस्थान एसडीआरएफ के प्लाटून कमांडर सुभाष चन्द्र खिलेरी को सम्मानित किया जा रहा है। उनका यह कार्य आपदा की घड़ी में कर्तव्य, साहस और मानवता के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।
0
comment0
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
Mar 04, 2026 12:16:55
Ambernath, Maharashtra:चामटोली ग्रामपंचायतीत 'रात्रीस खेळ चाले' कागदपत्रांच्या चोरीचा डाव फसला दोन भामट्यांना ग्रामस्थांनी रंगेहात पकडलं महत्वाची कागदपत्रं गहाळ करण्यामागे कुणाचा प्लॅन ? ग्रामस्थांकडून ग्रामसेवकावर कारवाईची मागणी यावेळी ऑडिटच्या नावाखाली ग्रामपंचायतीचे दस्तऐवज हाताळणाऱ्या दोन संशयास्पद व्यक्तींना पोलिसांच्या ताब्यात देत त्यांनी पोलिसांच्या प्राथमिक चौकशीत त्यांच्या बोलण्यातही विसंगती दिसून आली. ग्रामपंचायतीकडून माहिती अधिकारात मागितली होती. तसच ग्रामपंचायतीशी संबंधित काही प्रकरणं सुप्रीम कोर्टात दाखल आहेत. त्यामुळे महत्वाची कागदपत्रं गहाळ करून पुरावे नष्ट करण्याच्या उद्देशाने उपस्थित होते असा सवालही धनाजी इरमाळी यांनी उपस्थित केलाय. याप्रकरणी धनाजी इरमाळी आणि ग्रामस्थांनी बदलापूर ग्रामीण पोलिसांत तक्रारही दाखल केलीय. तसच अंबरनाथच्या गटविकास अधिकारीांची भेट घेत त्यांनाही निवेदन देत ग्रामसेवक कैलास हेगडेंसह दोषींवर कडक कारवाईची मागणी केलीय. चामटोली ग्रामपंचायतीतील या संशयास्पद प्रकरणी अनेक सवाल उपस्थित होतायेत. मुळात ऑडिटच्या नावाखाळा ग्रामपंचायतीचे दस्तऐवज हातळणाऱ्या या व्यक्ती कोण आहेत? कुणाच्या सांगण्यावरून त्यांनी кागदपत्रांची हाताळणी केली? यावेळी ग्रामसेवक तसच जबाबदार शासकीय अधिकारी उपस्थित का नव्हते? की तक्रारदार म्हणतात त्याप्रमाणे महत्वाची कागदपत्रं गायब करण्याचा हा प्लॅन होता का? याची सखोल चौकशी होऊन दोर्षीवर कडक करवाई होणं गरजेचं आहे.
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Mar 04, 2026 12:16:17
Paradeep, Odisha:Anchor - ପବିତ୍ର ହୋଲି ପର୍ବ ପାଇଁ ସବୁଆଡେ ଉତ୍ସାହ ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି । ସେହିପରି ବନ୍ଦର ନଗରୀ ପାରାଦୀପରେ ଧୁମଧାମରେ ପାଳନ ହେଉଛି ରଙ୍ଗର ପର୍ବ ହୋଲି। ଏହି ହୋଲି ର ଅବସରରେ ପାରାଦୀପ ପୌରାଧ୍ୟକ୍ଷ ବସନ୍ତ ବିଶ୍ବାଳ ତାଙ୍କ ବାସଭବନ ପରିସରରେ ହୋଲିର ଆସର ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି। ଅଭୀର ରଙ୍ଗରେ ରଙ୍ଗାୟିତ ହୋଇ ନାଚଗୀତ ରେ ମସଗୁଲ ହୋଇ ପଡିଛନ୍ତି ପାରାଦୀପ ବାସୀ। ଏହି ଅବସରରେ ସମସ୍ତ ପାରାଦୀପ ବାସୀଙ୍କୁ ହୋଲିର ପର୍ବ ର ସୁଭେଚ୍ଛା ଜଣାଇଛନ୍ତି। ସେହିପରି ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ପି.ଏଲ୍ ହରାନାଦ୍ ଙ୍କ ବାସଭବନ ପଡିଆରେ ହୋଲିର ମାହୋଲ୍। ଜଣେ ଜଣକୁ ରଙ୍ଗ ବୋଳି ଶୁଭ ମନାସୁଥିବା ବେଳେ ଅବିର ଓ ରଙ୍ଗର ତାଳେ ତାଳେ ସଭିଙ୍କ ମନରେ ଉତ୍ସାഹ ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି। ବନ୍ଦର ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ଓ ବନ୍ଦର ର ବରିଷ୍ଠ ଅଧିକାରୀ ମାନଙ୍କ ସହିତ କର୍ମଚାରୀ ପରିବାର ବନ୍ଧୁ ନେଇ ରଙ୍ଗ ଖେଳରେ ମସଗୁଲ ଅଛନ୍ତି ସମସ୍ତେ। ହୋଲି ଅବସରରେ ପରସ୍ପରକୁ ରଙ୍ଗ ଲଗାଇ ହୋଲିର ଶୁଭେଚ୍ଛା ଜଣାଇବା ସହିତ ଚଳିତବର୍ଷ ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ପଣ୍‍ය କାରବାର କ୍ଷେତ୍ରରେ ଇତିହାস ସୃଷ୍ଟି କରିବ ବୋଲି ପବିତ୍ର ହୋଲି ପର୍ବ ଅବସରରେ ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ପି.ଏଲ୍.ହରାନାଦ୍ କହିଛନ୍ତା। ବାଇଟ -୧- ପି.ଏଲ୍.ହରାନାଦ୍। ( ଅଧ୍ୟକ୍ଷ, ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ) ବାଇଟ -୨- ବସନ୍ତ ବିଶ୍ବାଳ । ( ପୌରାଧ୍ୟକ୍ଷ, ପାରାଦୀପ ) ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 04, 2026 12:15:21
Kota, Rajasthan:करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत साथियों के साथ होली खेलने के दौरान हुआ हादसा मृतक छात्र धीरज मीणा BSTC की पढ़ाई कर रहा था पुलिस ने मृतक छात्र के शव को मोर्चरी में रखवाया कुन्हाड़ी थाना पुलिस कर रही है मामले की जांच, लैंडमार्क सिटी, कोटा में दर्दनाक हादसा हुआ। जहां करंट की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब छात्र अपने साथियों के साथ होली के दिन डांस कर रहा था। इसी दौरान उसका हाथ पास से गुजर रही बिजली के तार से टकरा गया, जिससे वह अचेत हो गया। उसे तत्काल MB अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र धीरज मीणा BSTC की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
0
comment0
Report
Mar 04, 2026 12:11:59
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:​हाथरस/सिकंदराराऊ: सिकंदराराऊ क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ कचौरा गांव के पास चलती बाइक से गिरने के कारण 65 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई।कैलाशी देवी (65 वर्ष)टूआमई, थाना अकराबाद (अलीगढ़) बाइक को अचानक झटका लगने से संतुलन बिगड़ा और वही सड़क पर गिर गई जिसके कारण उनके सिर में गंभीर गंभीर चोट आई।और घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराराऊ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, कैलाशी देवी अपने परिवार के साथ सिकंदराराऊ के एक गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने आई थीं। वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है
0
comment0
Report
Mar 04, 2026 12:00:49
Jaipur, Rajasthan:अक्षयपात्र के सामने जगतपुरा स्थित ओबीसी कॉलोनीवासियों ने होली का त्योहार अत्यधिक उल्लास , उत्साह और उमंग के साथ मनाया । सुबह से ही महिलाएं , पुरुष और बच्चे गुलाल , रंग और पिचकारी लिए एक दूसरे पर सतरंगी रंगों की बौछार करते नजर आए। प्यार - प्रेम, सद्भावना एवं भाईचारे के प्रतीक होली के पावन पर्व पर सभी ने एक दूसरे के रंग लगाकर और मुंह मीठा कराकर त्योहार का जमकर लुत्फ़ उठाया। सबसे पहले जल्दी सुबह सभी महिलाओं और लड़कियों ने ब्रज-विला में संतोष जी शर्मा के नेतृत्व में ईशर - गणगौर की पूजा - अर्चना की और तत्पश्चात धुलेंडी पर सभी ने धूम मचाई। उल्लेखनीय है कि चंद्रग्रहण होने के कारण धुलेंडी 3 मार्च को नहीं मनाकर 4 मार्च को मनाई गई। ओबीसी कॉलोनी में धुलेंडी का पर्व अत्यधिक जोश - उत्साह और धूमधाम से श्रीमती सलोनी शर्मा और अंशुल शर्मा के नेतृत्व में मनाया गया। जिसमें प्रमुख रूप से अभिलाषा शर्मा, प्रियंका शर्मा, दिव्या शर्मा, राधिका शर्मा, श्रीमती ममता जी एवं अलका जी सहित कई महिलाओं ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप इस पावन पर्व को मनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। इस दौरान श्री रोहित शर्मा ने होली खेल रहे सभी निवासियों को जलपान कराया। बड़ों के साथ - साथ बच्चे भी होली के सतरंगी रंगों में रंगे नज़र आए। श्रेयांश शर्मा, चीकू , हर्षुल , अथर्व , भावेश एवं शुभम ने होली पर जमकर धूम मचाई। इस दौरान होली पर हुड़दंग मचाने में सबसे अग्रणी श्रीमती सलोनी शर्मा को मिसेज होली एवं अंशुल शर्मा मिस्टर होली चुने गये। होली खेल रहे सभी कॉलोनीवासियों को डॉ.के के.शर्मा ने बधाई और शुभकामनाएं दी और सभी से पानी बचाने की अपील की ।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 04, 2026 12:00:35
Azamgarh, Uttar Pradesh:रंग डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट में चार घायलों में दो को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, मामले की कार्यवाही में जुटी पुलिस। जनपद आजमगढ़ में तरवां थाना क्षेत्र के भरतीपुर गांव में होली के रंग डालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार इस पूरी घटना को लेकर छेड़खानी का विवाद होना बताया जा रहा है। वहीं घटना में घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन तथा कार्यवाही में जुटी हुई है。 इस मामले में पुलिस के अनुसार रंग डालने को लेकर यह विवाद होना बता रही है। जहां मेंहनगर के कुछ लड़के तरवां थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे, उसी दौरान रंग डालने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और मारपीट हुई। इस घटना में घायल श्याम बली राजभर और संजना राजभर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में सीओ लालगंज बताया कि मारपीट घटना का वीडियो प्रसारित हुआ है, इस मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित जो पक्ष है उन्हें थाने लेकर तथा मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top