302017ओबीसी कॉलोनी में सतरंगी होली की मची धूम ; सलोनी मिसेज होली और अंशुल मिस्टर होली चुने गए।
Jaipur, Rajasthan:अक्षयपात्र के सामने जगतपुरा स्थित ओबीसी कॉलोनीवासियों ने होली का त्योहार अत्यधिक उल्लास , उत्साह और उमंग के साथ मनाया । सुबह से ही महिलाएं , पुरुष और बच्चे गुलाल , रंग और पिचकारी लिए एक दूसरे पर सतरंगी रंगों की बौछार करते नजर आए। प्यार - प्रेम, सद्भावना एवं भाईचारे के प्रतीक होली के पावन पर्व पर सभी ने एक दूसरे के रंग लगाकर और मुंह मीठा कराकर त्योहार का जमकर लुत्फ़ उठाया। सबसे पहले जल्दी सुबह सभी महिलाओं और लड़कियों ने ब्रज-विला में संतोष जी शर्मा के नेतृत्व में ईशर - गणगौर की पूजा - अर्चना की और तत्पश्चात धुलेंडी पर सभी ने धूम मचाई। उल्लेखनीय है कि चंद्रग्रहण होने के कारण धुलेंडी 3 मार्च को नहीं मनाकर 4 मार्च को मनाई गई। ओबीसी कॉलोनी में धुलेंडी का पर्व अत्यधिक जोश - उत्साह और धूमधाम से श्रीमती सलोनी शर्मा और अंशुल शर्मा के नेतृत्व में मनाया गया। जिसमें प्रमुख रूप से अभिलाषा शर्मा, प्रियंका शर्मा, दिव्या शर्मा, राधिका शर्मा, श्रीमती ममता जी एवं अलका जी सहित कई महिलाओं ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप इस पावन पर्व को मनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। इस दौरान श्री रोहित शर्मा ने होली खेल रहे सभी निवासियों को जलपान कराया। बड़ों के साथ - साथ बच्चे भी होली के सतरंगी रंगों में रंगे नज़र आए। श्रेयांश शर्मा, चीकू , हर्षुल , अथर्व , भावेश एवं शुभम ने होली पर जमकर धूम मचाई। इस दौरान होली पर हुड़दंग मचाने में सबसे अग्रणी श्रीमती सलोनी शर्मा को मिसेज होली एवं अंशुल शर्मा मिस्टर होली चुने गये। होली खेल रहे सभी कॉलोनीवासियों को डॉ.के के.शर्मा ने बधाई और शुभकामनाएं दी और सभी से पानी बचाने की अपील की ।
0