Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raipur492009

रायपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेसवे अपडेट: धमतरी इंटरचेंज पर 90-95% काम पूरा, पहाड़ी कटाई का सबसे कठिन ज

Nov 04, 2025 04:52:33
Raipur, Chhattisgarh
रायपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेसवे (पैकेज-02) की नई अपडेट! छत्तीसगढ़ में सबसे चुनौतीपूर्ण पहाड़ी कटाई वाले धमतरी इंटरचेंज (एग्जिट-03) तक पहुंच चुके हैं। अब यहां 90-95% काम पूरा हो गया है ✅। ड्रोन फुटेज से देखें पूरा प्रगति का नजारा। यूट्यूब पर फुल वीडियो देखें: youtu.be/8v5zwxL1_zw 🎥। NH130CD पर DBL प्रोजेक्ट्स तेजी से आगे बढ़ रहा है। #रायपुरविशाखापत्तनमएक्सप्रेसवे #NH130CD #DBLProjects #धमतरीइंटरचेंज #छत्तीसगढ़ #AndhraPradesh #रोडइंफ्रा।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
MSManish Sharma
Nov 04, 2025 10:05:04
0
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Nov 04, 2025 10:04:53
Hamirpur, Himachal Pradesh:हमीरपुर- खाद न मिलने का आरोप लगा किसानों ने स्टेट हाइवे पर लगाया जाम, हाइवे पर जाम लगा कर किसानों ने किया प्रदर्शन, किसानों का आरोप लाइनों में लगने के बाद भी नही मिल रही खाद, खाद समितियों के कर्मचारियों पर मनमानी करने का आरोप, किसानों ने समिति के कर्मचारियों पर खाद की कालाबाजारी का लगाया आरोप, कालाबाजारी के चलते किसानों को नही मिल रही खाद, स्थानीय प्रशासन ने किसानों को समझा बुझाकर खुलवाया जाम, कृषि अधिकारी बोले जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है खाद, एक साथ किसानों के पहुंचने से समितियों में जुट रही भीड़, जिले में 7429 मैट्रिक टन यूरिया,3730 मैट्रिक टन डीएपी औऱ 2602 मैट्रिक टन NPK खाद समितियों और दुकानों में उपलब्ध, कुरारा थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे का मामला..
0
comment0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
Nov 04, 2025 10:04:40
Firozabad, Uttar Pradesh:यूपी के फिरोजाबाद में एक मुस्लिम युवक ने श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया आपसी सद्भाव की मिसाल कायम की है। फिरोजाबाद जिले के ग्राम फतेहपुर में धर्म और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। यहां पर श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन मुस्लिम समाज के मुन्ने ख़ाँ द्वारा कराया गया। कथा स्थल पर सुंदर झांकी सजाई गई और पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। कथा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर न केवल आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया, बल्कि धार्मिक एकता और सदभाव का संदेश भी दिया। मुन्ने ख़ाँ ने कहा कि धर्म का उद्देश्य मानवता है, न कि भेदभाव। भागवत कथा सभी को प्रेम, करुणा और एकता का मार्ग दिखाती है। मुन्ने खा के इस कदम की स्थानीय लोगों ने भी सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन गांव में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल बन गया है। कार्यक्रम के दौरान कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों के माध्यम से धर्म, सत्य और सेवा का संदेश दिया। कथा का समापन हवन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
0
comment0
Report
Nov 04, 2025 10:04:24
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Nov 04, 2025 10:03:44
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में कल से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रारंभ होगा* इसमें बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) 4 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच कुल 15.44 करोड़ मतदाताओं के पतों पर जाएंगे बीएलओ, मतदाताओं को भरने के लिए गणना फॉर्म दो प्रतियों में देंगे वहीं, एक फॉर्म मतदाताओं से साइन करवाकर अपने पास रखेंगे। बीएलओ कम से कम 3 बार मतदाता के घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण और इन्हें संग्रह करने का काम करेंगे। गणना प्रपत्र में मतदाता का नाम, एपिक संख्या, भाग संख्या, क्रम संख्या, विधानसभा क्षेत्र का नाम और राज्य की प्रविष्टियां पहले से ही भरी होंगी। फोटो भी पहले से छपा होगा। हालांकि, मतदाता अपने नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो भी गणना प्रपत्र पर चस्पा कर सकते हैं। मतदाता गणना प्रपत्र में विवरणों को भरने में बीएलओ की मदद ले सकते हैं।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Nov 04, 2025 10:03:08
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। बीजेपी के खिलाफ लगातार बयान बाजी कर रहे सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क ने अब बयान देकर आरएसएस पर बैन की मांग की है। सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क ने आरएसएस को प्रतिबंधित करने के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान का समर्थन किया है। सपा सांसद ने बयान देकर कहा है कि RSS देश में लोगों को बांटने का काम कर रही है। आरएसएस की नीति से लोगों में भेदभाव की भावना बढ़ रही है। जगद्गुरु राम भद्रा चार्य के भारत को हिंदू राष्ट्र बनाए जाने के बयान के मामले में भी प्रतिक्रिया दी है। प्रतिक्रिया देकर कहा है कि भारत सभी का है, भारत को धार्मिक राष्ट्र नहीं बनाया जा सकता। बाइट जिया उर रहमान वर्क
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Nov 04, 2025 10:02:11
Raipur, Chhattisgarh:कुछ अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी SIR का काम जारी है, इसके तहत प्रदेश के 2 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के वेरिफिकेशन के काम शुरू हो गया है. आज से मतदाताओं के यहां डोर टू डोर बीएलओ जाकर गणना प्रपत्र दे रहे हैं. रायपुर में भी बीएलओ मतदाताओं के पास पहुंचने लगे हैं. मतदाताओं को प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं और जरूरी जानकारी भरने के साथ ही दस्तावेजों को लेकर भी बता रहे हैं. गणना प्रपत्र मतदाता भर कर बीएलओ को देंगे, जिसके बाद बीएलओ उसे जमा कर ईआरओ को भेजेंगे वेरिफिकेशन के लिए. किस तरह प्रक्रिया अपनाई जा रही है और किसे कौन से दस्तावेज देने होंगे या नहीं देने होंगे इन तमाम जानकारियों के साथ बीएलओ और मतदाताओं से बातचीत करते हुए मौके का जायजा लिया हमारे सहयोगी सत्य प्रकाश ने
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Nov 04, 2025 10:02:01
Khordha, Odisha:ସ୍ଲଗ-ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଧବଳେଶ୍ୱର ପୀଠରେ ବଡଓଷା ପର୍ବ, ହାବୁକା ଦର୍ଶନ ସହିତ ଅଟକାଳି ଭୋଗ ପୀଠର ବିଶେଷତ୍ୱ, ହଜାର ହଜାର ଭକ୍ତଙ୍କ ସମାଗମ । ରିପୋର୍ଟ:-ସୂର୍ଯ୍ୟ ନାରାୟଣ ମହାନ୍ତି, ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଆଙ୍କର-ଖୋର୍ଦ୍ଧାର ପ୍ରସିଦ୍ଧ ଶୈବପୀଠ ଶୃୀ ଶ୍ରୀ ଧବଳେଶ୍ୱର ଦେବଙ୍କ ମନ୍ଦିରରେ ଶହ ଶହ ବର୍ଷ ଧରି ପାଳିତ ହୋଇଆସୁଅଛି ବଡ଼ଓଷା ପର୍ବ । ତିନି ଦିନ ଧରି ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେଉଥିବା ଏହି ପର୍ବ ପାଇଁ ରାଜ୍ୟର ବିଭିନ୍ନ ଅଂଚଳରୁ ଲକ୍ଷାଧିକ ଭକ୍ତଙ୍କ ସମାଗମ ହୋଇଥାଏ ଏଠାରେ । ଏହି ପୀଠର ବିଶେଷତ୍ୱ ହେଉଛି ଧବଳେଶ୍ୱର ଦେବଙ୍କ ହାବୁକା ଦର୍ଶନ ସହିତ ମାନସିକ ପୁରଣ ହୋଇଥିବା ଭକ୍ତଙ୍କ ଅଟ୍ଟକାଳୀ ଭୋଗ ଓ ଗଜଭୋଗ । ସେପଟେ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁଙ୍କ ଭିଡ଼ିକୁ ଦେଖି ପୋଲିସ ପ୍ରଶାସନ ଓ ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗ ପକ୍ଷରୁ ବ୍ୟାପକ ବ୍ୟବସ୍ଥା କରାଯାଇଛି । ଭିଓ ୧-ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଗୁରୁଜଙ୍ଗରେ ବିଜେ ଶ୍ରୀ ଶ୍ରୀ ଧବଳେଶ୍ୱର ଦେବଙ୍କ ପୀଠରେ ପ୍ରସିଦ୍ଧ ବଡ଼ଓଷା ପାଇଁ ସକାଳୁ ସକାଳୁ ଲାଗିଥିଲା ଭକ୍ତଙ୍କ ଲମ୍ବା ଧାଡ଼ି । ହାତରେ ଭୋଗଥାଳି, ଫୁଲ ଧରି ରାତି ୩ଟାରୁ ହଜାର ହଜାର ଭକ୍ତ ଧବଳେଶ୍ୱରଙ୍କ ବଡ଼ସିଂହାର ବେଶ ଦର୍ଶନ କରିଛନ୍ତି । ଏଥିସହ କିଏ ନଡ଼ିଆ କୋରାଇବାରେ ବ୍ୟସ୍ତ ତ ଆଉ ଚୁଡ଼ା ଘଷିବାରେ ଲାଗିପଡ଼ିଛନ୍ତି । ବିଶ୍ୱାସ ରହିଛି ବଡଓଷା ଦିନ ଦୀପଟିଏ ଜାଳି ଧବଳେଶ୍ୱରଙ୍କ ପାଖରେ ମାନସିକ ରଖିଲେ, ତାହା ନିଶ୍ଚିନ୍ତ ଭାବେ ପୁରଣ ହୋଇଥାଏ । ଏଥିସହ ହବିଶିଆଳୀମାନେ ମଧ୍ୟ ଭଜନକିର୍ତନ ସହ ବୃନ୍ଦାବତୀଙ୍କ ପୂଜାର୍ଚନା କରିଥାନ୍ତି । ଭିଓ-୨-ତେବେ ଏହି ପୀଠର ଏକ ସ୍ୱତନ୍ତ୍ରତା ରହିଛି । ଏଠାରେ ମନ୍ଦିର ଭିତରେ Shakti ଦର୍ଶନ ବେଳେ ପାଦୁକ ଭିତରୁ ହାବୁକା ଉଠିଥାଏ । एଭଳି ଦର୍ଶନ ମାଇଁ ପ୍ରବଳ ଉତ୍କଣ୍ଠା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଥାଏ । ଠିକ୍ ସେହିପରି ଯେଉଁ ମାନଙ୍କର ମାନସିକ ପୁରଣ ହୋଇଥାଏ, ସେମାନେ ଧବଳେଶ୍ୱରଙ୍କ ପୀଠରେ ଅଟକାଳୀ ଭୋଗ ରୋଷେଇ କରି ପୂଜା କରିଥାନ୍ତି । ଏହାଛଡ଼ା ଗଜଭୋଗ ମଧ୍ୟ ରାତ୍ର ସମୟରେ ପୂଜା କରାଯାଇଥାଏ । ଯାହାକି ଅନ୍ୟ କୌଣସି ଶୈବପୀଠରେ ଏଭଳି ପରମ୍ପରା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିନଥାଏ । ଫାଭିଓ :-ବଡ଼ଓଷା ପର୍ବ ତିନି ଦିନ ଧରି ଚାଲିବାକୁ ଥିବା ବେଳେ, ଲକ୍ଷ ଲକ୍ଷ ସଂଖ୍ୟାରେଦର୍ଶକ ଆଗମନକୁ ଦୃଷ୍ଟିରେ ରଖି ପୁଲିସ ପ୍ରଶାସନ, ଅଗ୍ନଶ୍ରମ ବିଭାଗ ଓ ମନ୍ଦିର ଟ୍ରଷ୍ଟି ତରପରୁ ବ୍ୟାପକ ବ୍ୟବସ୍ଥା କରାଯାଇଛି । ଏଥିସହ ସଂଧ୍ୟାରେ ରଙ୍ଗାରଙ୍ଗ ସାଂସ୍କୃତିକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ “ଆମ ବଡ଼ଓଷା ପରବ” କରାଯିବ ବୋଲି ଗୁରୁଜଙ୍ଗ ଯୁବ ପରିଷଦର ସଂପାଦକ ଜିତେନ୍ଦ୍ର ସାହୁ କହିଛନ୍ତି । ଖୋର୍ଦ୍ଧାରୁ ସୂର୍ଯ୍ୟ ନାରାୟଣ ମହାନ୍ତି ଜୀ ମିଡ଼ିଆ ।
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Nov 04, 2025 10:01:40
Jaipur, Rajasthan:बूंदी, लाखेरी लाखेरी में मेगा हाईवे के गहरे गड्ढे बने हादसे का कारण हाईवे के गड्ढो को बचाने के चक्कर में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार दंपति बून्दी, लाखेरी . मंगलवार को कोटा- दौसा मेगा हाईवे पर नाडी- भाव पूरा स्थित गौशाला के समीप हाईवे के गहरे गड्ढों को बचाने के कारण ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार दंपति बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार करौली निवासी विजय राज अपनी पत्नी के साथ करौली से कोटा की ओर जा रहा था। इसी बीच लाखेरी क्षेत्र के नाड़ी भावपुरा के समीप पीछे आ रहा अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। भीषण टक्कर में ट्रक का डीजल टैंक फुट गया। ओर कार हाईवे से दूर किनारे पर जा रुकी। हालांकि गाड़ी के एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा होने से बच गया। कार सवार विमलेश के सिर में चोटे आई है। जिसे एंबुलेंस की सहायता से लाखेरी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों घायल का प्राथमिक उपचार किया। सूचना मिलने पर लाखेरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि लबान रेलवे स्टेशन से इंदरगढ़ तक मेगा हाईवे की सड़क खस्ता हाल होकर गड्ढों में तब दिल हो चुकी है। करीब 20 किलोमीटर लंबी यह सड़क अब लोगों के लिए परेशानी का सबक बन गई है। पूरी सड़क पर जगह-जगह डामर उखड़ा चुका है और सड़क के गहरे गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। नतीजा है कि अब लबान रेलवे स्टेशन से इंदरगढ़ तक एक्सप्रेस हाईवे के वाहनों के बढ़ते दबाव व मेगा हाईवे के गड्ढों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसमें अब तक कई लोग जान गवा चुके हैं। उसके बावजूद भी प्रशासन का इस और ध्यान नहीं है। जिसके चलते आमजन में रोष व्याप्त हैं।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Nov 04, 2025 10:01:27
Noida, Uttar Pradesh:सलाम से ड्रैग करें SIR को लेकर यूपी सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी का बयान उत्तर प्रदेश में भी आज से SIR की शुरुआत हो चुकी है जिसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा निष्पक्ष चुनाव के लिए SIR की जरूरत थी वोटर लिस्ट में नाम जोड़ना जरूरी है यूपी की जनता भी चाहती है कि निष्पक्ष चुनाव हो विपक्ष के आरोप का कोई मतलब नहीं है किसी के भी नाम काटे नहीं जाएंगे सपा जो आरोप लगा रहे हैं कि मुस्लिम यादव के नाम काटे जा सकते हैं उनको सिर्फ मुद्दा चाहिए माहौल को बनाने के लिए, 2024 में जो परिणाम आए थे सिर्फ इन्होंने जनता को गुमराह किया था इसलिए जो परिणाम उनके पक्ष में आ गए थे SIR से समाजवादी पार्टी घबरा रही है कि वह खुद निष्पक्ष चुनाव नहीं चाहती है
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Nov 04, 2025 10:01:15
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा-- नोएडा के गांव रोहिल्लापुर स्थित प्राधिकरण की करीब 1800 वर्ग मीटर भूमि पर कब्जे की कोशिश भूमि खसरा संख्या 167 व 168 का भाग बताई जा रही है दबंग लोगों पर कब्जे का आरोप अतिक्रमणकर्ताओं ने दिन-दहाड़े और रात में कब्जा शुरू किया प्राधिकरण की चारदीवारी और चेतावनी बोर्ड को तोड़कर अपना बोर्ड लगाया प्राधिकरण कर्मियों के विरोध पर 30–40 दबंग लोग धमकाने पहुंचे अवर अभियंता हरेन्द्र सिंह मलिक और लेखपाल शरद कुमार ने थाना सेक्टर-126 में तहरीर दी पुलिस बल के सहयोग से प्राधिकरण ने अतिक्रमण हटाया रात में किया गया अवैध कब्जा हटाकर भूमि को मुक्त कराया गया कब्जा मुक्त भूमि की अनुमानित कीमत करीब ₹25 करोड़ बताई जा रही है।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Nov 04, 2025 10:01:01
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता सीवान पहुंची।एनडीए प्रत्याशी के लिए रेखा गुप्ता ने बड़हरिया विधानसभा के बड़कागांव से तरवारा तक रोड शो किया।एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी इंद्रदेव पटेल के पक्ष में उन्होंने रोड शो किया।वहीं एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की।इस दौरान काफी संख्या में गाड़ी काफिले में मौजूद रही।वहीं खुली जिप पर सवार सीएम रेखा गुप्ता ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।लोगों ने काफिले पर जेसीबी से फूलों की बारिश की।इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बिहार में विकास की बहार है,फिर से नीतीश कुमार सीएम बनने जा रहे है।एनडीए की सरकार बनने जा रही है।बड़हरिया के एनडीए के प्रत्याशी भी जीत रहे है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top