492009
नक्सलियों के चंगुल से मुक्त हुआ बस्तर, नारायणपुर में प्रभात फेरी के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह
Raipur, Chhattisgarh:40 वर्षों तक नक्सलियों के प्रभाव में रहा बस्तर अब आजादी का जश्न मना रहा है। नारायणपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय लोग और सुरक्षा बल उत्साह से शामिल हुए। यह पहली बार है जब बस्तर के 14 गांवों में तिरंगा फहराया गया, जो पहले नक्सली आतंक के साये में थे। सुरक्षा बलों की सक्रियता और विकास योजनाओं ने क्षेत्र में शांति स्थापित की है। प्रभात फेरी का यह वायरल वीडियो देशभक्ति और आजादी की भावना को दर्शाता है। जय हिंद!0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तोते अपने पंख क्यों झाड़ते हैं? घोंसला बनाते समय का रहस्य खुला
Noida, Uttar Pradesh:Sometimes female parrots pull out their feathers to line their nest. What's happening here, well...0
0
Report
बच्चे ने रॉटविल्लर पपी को डांटा: क्या हुआ आगे?
Noida, Uttar Pradesh:Rottweiler Puppy Gets Scolded by a Baby!0
0
Report
शिक्षा नीति के साथ संस्कारयुक्त शिक्षा पर केंद्रित मंत्री का बड़ा बयान
Karhi, Chhattisgarh:गौरेला-pendra-marwaahi जिले में आयोजित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रतिभा सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने शिक्षा व्यवस्था, नई शिक्षा नीति, शिक्षक भर्ती और संस्कारयुक्त शिक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं बल्कि चरित्रवान और राष्ट्रभक्त नागरिक तैयार करने का माध्यम होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की भर्ती को लेकर भी बड़ी घोषणा की। सरस्वती शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं के प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि देश में केरल को सबसे शिक्षित राज्यों में गिना जाता है, लेकिन शिक्षा के साथ संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का समावेश भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसी शिक्षा व्यवस्था की जरूरत है जो बच्चों को श्रवण कुमार जैसा संस्कारवान, अर्जुन जैसा वीर, भामाशाह जैसा उदार और महाराणा प्रताप जैसा राष्ट्रनिष्ठ बनाए। मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जून माह में ही शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भर्ती पूरी तरह केंद्रीकृत और पारदर्शी होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दिन ही सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा करीब पांच हजार और शिक्षकों की भर्ती भी जल्द की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल के बुक डिपो की मांग और बोर्ड परीक्षा शुल्क वृद्धि के सवाल पर भी शिक्षा मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिले में पुस्तक वितरण की समस्या का संज्ञान लेकर समाधान किया जाएगा। वहीं बोर्ड परीक्षा शुल्क वृद्धि को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों से शुल्क नहीं बढ़ाया गया था और बढ़ती व्यवस्थागत लागत के कारण यह निर्णय लिया गया है।0
0
Report
Advertisement
जयपुर: अजेय कुमार CM आवास पहुंचे, मदन राठौड़ के साथ संगठनिक चर्चा
Jaipur, Rajasthan:Vishnu Sharma: जयपुर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार पहुंचे मुख्यमंत्री आवास प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक बैठक के बाद अजेय कुमार पहुंचे CMR बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी अजय कुमार के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री आवास मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ संगठनात्मक चर्चा के साथ राजकाज के बारे में की बात0
0
Report
सीएम विष्णुदेव साय मरवाही में नर्सिंग कॉलेज और मिनी स्टेडियम की घोषणा करेंगे
Karhi, Chhattisgarh:लोकेशन - पेंड्रा एंकर - सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विकासखंड स्थित निमधा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने आम के पेड़ के नीचे अमरैया में खाट पर बैठकर ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर शासन की विभिन्न योजनाओं की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया तथा कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं,चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, राजस्व मामलों में अनियमितताओं और अन्य स्थानीय समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने बिजली व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए संबंधित डिविजनल इंजीनियर को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन को स्वयं जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों ने अपने कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता राज्य सरकार की प्राथमिकता है और ऐसे समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना, निमधा गांव में मिनी स्टेडियम निर्माण तथा सर्व समाज के लिए मंगल भवन निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया और क्षेत्र के विकास की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया मीडिया से चर्चा में सुशासन तिहार की बताई अहमियत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में 1 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ वास्तव में आम जनता तक पहुंच रहा है या नहीं, इसका प्रत्यक्ष फीडबैक प्राप्त करना है। उन्होंने बताया कि अब तक वे प्रदेश के 28 जिलों का दौरा कर चुके हैं और समाधान शिविरों के साथ-साथ अचानक चौपाल लगाकर भी लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राशन, स्वास्थ्य, राजस्व, पेयजल और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार प्रयासरत है। जल जीवन मिशन के कार्यों में पूर्व की कमियों को दूर कर घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है, जिसका उपयोग वे शिक्षा, स्वरोजगार और बचत जैसे सकारात्मक कार्यों में कर रही हैं। नई उद्योग नीति से बढ़ रहा निवेश, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री ने राज्य की नई उद्योग नीति 2024-30 का उल्लेख करते हुए कहा कि इसे देश-विदेश में सराहना मिल रही है। अब तक 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश संबंधी एमओयू हो चुके हैं, जिनमें से कई परियोजनाएं धरातल पर उतरने लगी हैं। उन्होंने कहा कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार इस क्षेत्र के पर्यटन विकास के लिए विशेष प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने जिले के प्रसिद्ध विष्णुभोग चावल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जिले की विशेष पहचान है और सरकार इसके उत्पादन, ब्रांडिंग तथा विपणन को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी, ताकि किसानों को इसका अधिक लाभ मिल सके, बाइट:-विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन0
0
Report
ब्राज़ील: बिल्ली ने सांप के हमलों को अद्भुत शांति से झेका
Noida, Uttar Pradesh:BRAZIL: Cat dodges a snake's attacks with impressive calmness.0
0
Report
Advertisement
भरतपुर में गिरिराज गोवर्धन की सप्तकोशीय परिक्रमा: मंत्री बेढम सहित समर्थकों की भारी उपस्थिति
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढम गिरिराज गोवर्धन जी की शरण मे, समर्थको और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे पूंछरी के लौठा, पूंछरी के लौठा से शुरू की गिरीराज गोवर्धन जी की सप्तकोशीय परिक्रमा, गिर्राज महाराज के जयकारों से गूंजा परिक्रमा मार्ग, अधिक मास के चलते गिरराज गोवर्धन की शरण मे पहुंचे मंत्री बेढम, बड़ी संख्या में बेढम के साथ समर्थक भी दे रहे हैं परिक्रमा, प्रदेश के अम्न चैन खुशहाली के लिये परिक्रमा, राजनैतिक पंडित परिक्रमा को दे रहे है अलग सियासी घटनाक्रम0
0
Report
स्पीकर देवनानी की उत्तराखंड यात्रा के बाद बिरला से मुलाकात
Noida, Uttar Pradesh:स्पीकर देवनानी लौटे उत्तराखंड यात्रा से दिल्ली में की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुलाक़ात पांच दिवसीय उत्तराखंड यात्रा पर थे वासुदेव देवनानी देवनानी ने बिरला को विस का स्मृति-चिह्न किया भेंट बिरला ने देवनानी की पहल की सराहना की विधानसभा लोगो को राज्य के जन मानस की सोच का बताया प्रतिनिधित्व देवनानी ने लोकसभा अध्यक्ष को विधानसभा के विभिन्न द्वारों के नामकरण के बारे में दी जानकारी स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कर्तव्य द्वार, शक्ति द्वार, सुशासन द्वार, संकल्प द्वार एवं शौर्य द्वार नाम देकर लोकतंत्र के मूल आदर्शों और जनप्रतिनिधियों के दायित्वों को प्रतीकात्मक रूप से किया गया अभिव्यक्त बाहरी द्वारों को राजस्थान के विभिन्न अंचलों बृज, शेखावाटी, वागड़, हाड़ौती, मारवाड़, मेवाड़, मेरवाड़ा एवं ढूंढाड़ के नाम समर्पित कर राज्य की सांस्कृतिक विविधता, लोक परंपराओं और क्षेत्रीय गौरव को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ने का प्रयास किया गया है।0
0
Report
चिड़ावा के चेंजिंग रूम कांड में शोरूम संचालक गिरफ्तार, वीडियो से हड़कंप
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा में चेंजिंग रूम कांड से मचा हड़कंप! महिला का वीडियो बनाते पकड़ा गया शोरूम संचालक, मोबाइल की घंटी ने खोली पोल। पुलिस ने आरोपित शाहरukh खान को गिरफ्तार कर शोरूम सील किया। आईफोन से अन्य वीडियो मिलने की भी चर्चा, शहर में भारी आक्रोश और विरोध प्रदर्शन। पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस。0
0
Report
Advertisement
नरसिंहपुर के सुआतला में गन्ने की पराली से लगी आग, दमकल ने पाया काबू
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के सुआतला थाना क्षेत्र अंतर्गत राजमार्ग चौराहे के पास गन्ने की पत्तियों (पराली) से बने रोल में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ और दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू राजमार्ग क्षेत्र में एनएचएआई की जमीन पर किसानों द्वारा इकट्ठा करके रखे गए पराली के रोल में यह आग भड़की थी। इस हादसे में आग बुझाने के लिए नरसिंहपुर, करेली और तेंदूखेड़ा नगर परिषद से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई थीं। दमकल कर्मियों के समय पर पहुंचने से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के असली कारणों का पता नहीं चल सका है, प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है。0
0
Report
मिसरोद में तेज बारिश से जलमग्न क्षेत्र, प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठे
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- डोलरिया क्षेत्र के ग्राम मिसरोद में शनिवार शाम हुई अचानक बारिश ने प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। तेज बारिश के बाद बाजार क्षेत्र में जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से पूरा इलाका जलमग्न हो गया और हालात तालाब जैसे बन गए। सबसे ज्यादा परेशानी सब्जी दुकानदारों को झेलनी पड़ी, जिन्हें पानी के बीच ही बैठकर अपनी दुकानें लगाने को मजबूर होना पड़ा। कई दुकानों में पानी घुस जाने से सामान भी भीग गया, जिससे व्यापारियों को नुकसान का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पंचायत और प्रशासन की लापरवाही के कारण हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। व्यापारियों और ग्रामीणों ने जल्द से जल्द जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि आने वाले दिनों में ऐसी स्थिति से राहत मिल सके。0
0
Report
सनावद में प्री-मानसून के साथ आंधी-बारिश, पेड़ गिरे लेकिन जनहानि नहीं
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के सनावद क्षेत्र में भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली। प्री-मानसून की दस्तक के साथ तेज आंधी और हवाओं के बीच जोरदार बारिश हुई। मौसम के इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन तेज हवाओं ने कई जगह नुकसान भी पहुंचाया। सनावद और आसपास के क्षेत्रों में अचानक मौसम बदलने के बाद तेज हवा और आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के कारण कई वर्षों पुराने पेड़ उखड़कर सड़कों, बिजली के तारों और मकानों पर गिर गए। पेड़ गिरने से कुछ घरों को नुकसान पहुंचा, वहीं बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। राहत की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार यह प्री-मानसून गतिविधियों का असर है, जिसके चलते आगामी दिनों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।0
0
Report
Advertisement
नदी किनारे छोटे ऑटरों को खाना खिलाते लोग कैमरे में कैद
Noida, Uttar Pradesh:Feeding tiny baby otters on the river bank0
0
Report
झांसी में साइबर अपराधी गिरफ्तार: 40 लाख बैंक फ्रॉड का भंडाफोड़, गहने और नकदी बरामद
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के नवाबाद थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर अपराधी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर चालीस लाख रुपए की बैंक फ्राड का भंडाफोड़ कर हजारों की नकदी और सोना-चांदी के जेवरात, लैपटॉप, मोबाइल फोन और चेकबुक बरामद किया है। पुलिस ने धोखाधड़ी से प्राप्त 37 लाख रुपये की शेष धनराशि बैंक खातों में फ्रीज कराई गई। आरोपी ने झांसी में मालाबार और कल्याण ज्वेलर्स से आभूषण खरीदे जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। झांसी के सीपरी बाजार निवासी हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के नाती अजय कुमार पेट्रोल पंप के मालिक ने 4 जून को नवाबाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसने बैंक में 40 लाख रुपये के चेक, RTGS/NEFT और PPS फॉर्म को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बदलकर दूसरे खाताधारक के नाम से तैयार कर, फॉर्म में वादी के फर्जी हस्ताक्षर करके बैंक कर्मियों के माध्यम से सम्पूर्ण धनराशि को दूसरे खाते में ट्रांसफर करा लिए। तत्काल पुलिस ने केस दर्ज किया तो मालूम चला थाना धोनियाखाली, जिला हुगली, पश्चिम बंगाल के रहने वाले सुकुमण्डी ने पंजाब एण्ड सिन्ध बैंक में 40 लाख ट्रांसफर कर लिये। इसके बाद उसने फोन बैंकिंग व UPI से अपने अन्य खातों में स्थानांतरित कर दिया। फिर उसने झांसी के मालाबार ज्वैलर्स और कल्याण ज्वैलर्स से सोने के जेवरात खरीदे, पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी समीर सामन्थ के पास से 94 हजार 100 रुपये की नगद, सोने की अंगूठियाँ, एक लॉकेट, 12 भरे हुए चेक, 5 डेबिट कार्ड, 1 पैन कार्ड, 3 मोबाइल फोन और 3 सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया है।0
0
Report
ओटर के स्नैक खाते वीडियो से आपका दिन खुशनुमा हो जाएगा
Noida, Uttar Pradesh:I hope this video of an otter eating snacks makes your day a little better0
0
Report
Advertisement
