icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
492009
Dr Kamal Kishor SharmaDr Kamal Kishor SharmaFollow25 Aug 2025, 08:08 pm

दुर्ग और बालोद में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 गिरफ्तार Major Police Crackdown on Gambler

Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिलों में पुलिस ने जुए के अड्डों पर बड़ी कार्रवाई की। दुर्ग के वैशाली नगर में पुलिस ने मशहूर कैटरर्स संचालक बंटी जलाराम सहित 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया। वहीं, बालोद के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में डगनिया के ग्रीन कोया फार्म में छापेमारी कर 16 जुआरियों को पकड़ा गया। इस कार्रवाई में 8 लाख 12 हजार रुपये नकद, ताश की पत्तियां और तीन कार जब्त की गईं। दोनों मामलों में छत्तीसगढ़ जुआ निषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए सतर्क ह
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कांग्रेस 25 जून को राजधानीوں में प्रेस कॉन्फ्रेंस से केंद्र सरकार पर निशाना

Ranchi, Jharkhand:कांग्रेस ने छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर देशव्यापी अभियान छात्रों की गूंज शुरू किया है। इस अभियान के तहत राहुल गांधी ने कोटा जाकर छात्रों के साथ संवाद किया। अब कांग्रेस 25 जून को देशभर की राजधानियों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रही है, जहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केंद्र सरकार को घेरेंगे। जानकारी के मुताबिक रांची में राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं जबकि झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की गुवाहाटी में प्रेस वार्ता करेंगेगी। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि आज देशभर में छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर एक तरह का तमाशा बना हुआ है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से कोई जवाबदेही नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि देश के छात्र केंद्र सरकार के रवैये को गंभीरता से ले रहे हैं और उनके सवालों का जवाब मिलना चाहिए।शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोटा से इस अभियान की शुरुआत की है और पार्टी युवाओं की आवाज को मजबूत करने की जिम्मेदारी निभा रही है। उन्होंने बताया कि 25 जून को गुवाहाटी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से छात्रों और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

मुंगेर गंगा घाट हादसा: पांच बच्चियाँ समेत छह डूबे, तलाश जारी

Munger, Bihar:अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान आधा दर्जन बच्चे डूबे। एक युवती का मिला शव। पाँच की खोजबीन जारी। घटना स्थल पर पुलिस टीम और जिला प्रशासन की टीम कर रहे कैंप, एनडीआरएफ और गोताखोर की टीम डूबे हुए सभी लोगों की खोजबीन कर रहे हैं। मुंगेर: जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर बकचपड़ा गंगा घाट पर बुधवार को गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। स्नान करने गईं पाँच बच्चियों के गंगा में डूबने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद घाट पर चीख-पुकार और कोहराम का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद वासुदेवपुर थाना और मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर SDRF और गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। जहां डूबे हुए सभी बच्चों को गंगा में खोजबीन की जा रही है। वहीं ग्रामीणों की मदद से एक युवती को निकाल लिया गया जिसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के मोहली पंचायत के वार्ड संख्या 9 श्यामपुर निवासी क्रांति पासवान की चार पुत्री: 18 वर्षीय संगीता कुमारी, 16 वर्षीय विनीता कुमारी, 14 वर्षीय संगीता कुमारी, 12 वर्षीय सोनाली कुमारी, तथा चानो पासवान की एक पुत्री हिना कुमारी गंगा स्नान करने श्यामपुर बकचपड़ा घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान सभी बच्चियाँ अचानक गहरे पानी में चली गईं और देखते ही देखते लापता हो गईं। घाट पर मौजूद लोगों ने बच्चियों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा के कारण सफलता नहीं मिल सकी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण व परिजन गंगा घाट पर पहुंचे जहां गंगा में डूबे हुए सभी बच्चों के खोजने का प्रयास किया गया। काफी घंटे बाद डूबे क्रांति पासवान की पुत्री संगीता कुमारी का शव मिला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, वासुदेवपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस बल के साथ गंगा घाट पर पहुंचे हुए हैं जहां SDRF और गोताखोर की मदद से अन्य गंगा में डूबे सभी बच्चियों की खोजबीन की जा रही है। वहीं मृतक संगीता की माँ रानी देवी और हिना की माँ जतना देवी बताती हैं कि सभी लोग घर में पूजा को लेकर गंगा में स्नान के लिए गए थे, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण सभी बच्ची एक-एक डूबने लगीं। स्थानीय लोग बचाने का प्रयास करते रहे लेकिन सभी बच्ची गहरे पानी में समा गईं। दोनों मृतिका की माँ का कहना है कि संगीता और हिना बीए पार्ट वन की छात्रा थीं और बीआरएम कॉलेज में पढ़ती थीं। संगीता की माँ ने कहा कि मेरी चार बेटी थी और चारो बेटी डूब गयीं; उन्होंने कहा कि दो लड़के और एक लड़की बची हुई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सभी बच्चों ने गंगा स्नान करने के लिए गए थे लेकिन नहाने के दौरान सभी डूब गए। घटना के बारे में भाजपा के पूर्व विधायक प्रणव कुमार यादव ने कहा कि दुखद हादसा है जिसमें एक ही परिवार की चार बच्चियाँ डूबी हैं और एक परिवार की एक बच्ची डूब गई है; प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की जाएगी। बाइट: रानी देवी मृतक बच्ची की माँ बाइट: जतना देवी मृतिका की माँ बाइट: विकास चंद्र यादव ग्रामीण बाइट: विनय कुमार स्थानीय ग्रामीण पूर्व वार्ड पार्षद बाइट: सागर कुमार मृतक का परिजन बाइट: प्रणव कुमार यादव पूर्व विधायक भाजपा वहीं दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम टिकारामपुर गंगा घाट की है जहां गंगा में स्नान कर रहे दो भाइयों में एक भाई डूबने लगा। छोटे भाई डूबता देख बड़े भाई पियूष कुमार पटेल ने बचाने का प्रयास किया, मगर खुद गंगा की तेज धार में बह गए। स्थानीय ग्रामीणों ने गंगा की तेज धार में डूबते देख व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने डॉयल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची है और गोताखोर व SDRF की मदद से गंगा में डूबे हुए युवक की खोजबीन की जा रही है। मृतक युवक 16 वर्षीय पियूष कुमार है, जो सुबोध कुमार का पुत्र है। पिता ने बताया कि मेरा दो पुत्र गंगा में स्नान करने के लिए गया था, इसी दौरान छोटा पुत्र डूबने लगा जिसे बचाने के क्रम में मेरा बड़ा पुत्र भी गंगा में डूब गया। उन्होंने कहा कि पियूष कुमार नवमीं क्लास का छात्र है।
0
0
Report

झारखंड प्रीमियर लीग फाइनल के बाहर भगदड़, कई घायल

Ranchi, Jharkhand:मंगलवार की देर शाम स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के मामले में कुछ लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है。 मामले पर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड क्रिकेट का हब है और झारखंड प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला कल खेला जा रहा था। कल देर शाम जानकारी मिली कि उम्मीद से ज्यादा लोग पहुंच गए। भगदड़ मछली की वजह से कुछ लोग वहां घायल हुए। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग तुरंत अलर्ट हुआ। और सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है और वह स्वस्थ हैं。 वहीं जेएमएम नेता मनोज पांडे ने कहा कि झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा पहली बार झारखंड प्रीमेर लीग का आयोजन किया गया जो की धन्यवाद के पात्र है। फाइनल मुकाबले में क्रिकेट को लेकर जुनून दिखाते हुए उम्मीद से ज्यादा दर्शक पहुंच गए थे। इसका अनुमान नहीं था आने वाले वर्षों में उसे अनुरूप व्यवस्था होगी। कुछ लोग घायल हुए हैं लेकिन प्रशासनिक मुस्तादी की वजह से कोई बड़ी घटना नहीं हुई है आने वाले दिनों में बेहतर आयोजन हो इसका मार्ग प्रशस्त हुआ。
0
0
Report
Advertisement

17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के सदर थाने के एएसआई प्रवीण सिंह ने बताया कि माथुगामडा पाल फला डूंगर निवासी लालशंकर कटारा ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि वह ओर उसका परिवार शादी में गया हुआ था। पीछे उसका 17 वर्षीय बेटा सुमित घर पर अकेला था। जब परिवार के लोग घर पर लौटे तो देखा कि घर के अंदर सुनीत का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मौके से उठवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

ग्वालियर शराब दुकान पर पुलिस का डंडा, सीसीटीवी वीडियो वायरल

Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर में शराब दुकान पर पुलिस के डंडे से पिटाई की घटना सामने आई है. पुलिस के साथ बदमाशों के बीच एक जैसी भाषा दिखी. वीडियो में शराब दुकान संचालक और ग्राहकों पर बेरहमी से डंडे बरसाए गए, दुकानदार से गाली गलौंच भी दर्ज की गई. घटना कल रात की बताई जा रही है. पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी गाड़ी से उतरते ही एसआई के के पाराशर और उनके सहयोगियों ने ग्राहकों पर हमला किया. अचानक दुकान पर भगदड़ मच गई. एसआई ने दुकान की खिड़की पर अपना गुस्सा निकाला. पुलिसिया स्टाइल में दी गई गंदी गालियां रिकॉर्ड हो गईं और CCTV में कैद हो गईं. यह फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पूर्व में भी दुकानदार और एसआई के बीच विवाद हो चुका है, जिसके कारण दुकानदार ने अब भी एसआई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. थाटीपुर थाना क्षेत्र का मामला.
0
0
Report

जलगांव के मौसम में बारिश से गर्मी घट, किसानों को मिली राहत

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव राज्यात अनेक भागांमध्ये आज पावसाने हजेरी लावली असून जळगाव जिल्ह्यातही काही तालुक्यांमध्ये पावसाने हजेरी लावली आहे. जळगाव शहरासह भडगाव चाळीसगाव पाचोरा अमळनेर या तालुक्यांसह काही भागांमध्ये पावसाने हजेरी लावली असून काही भागांमध्ये मात्र ढगाळ वातावरण असल्याने दुपारनंतर पावसाचा आगमन होण्याची शक्यता हवामान तज्ञांकडून वर्तवण्यात येत आहे. मात्र गेल्या काही दिवसापासून जिल्ह्यात वाढत्या तापमानामुळे नागरिक हैराण झाले होते पण पावसाचे आगमन झाल्याने तापणात काही प्रमाणात घट झाल्याने नागरिकांना दिलासा मिळाला असून शेतकऱ्यांना मात्र समाधान कारक पावसाची प्रतीक्षा आहे..
0
0
Report
Advertisement

मंदसौर में ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश: 14 किलो MDMA के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर के नई आबादी थाना क्षेत्र के ग्राम बाजखेड़ी में पुलिस की स्पेशल टीम ने विश्वस्त सूचना के आधार पर खेतों पर बने एक मकान पर छापा मार कार्रवाई की। यहां पर सिंथेटिक ड्रग बनाने की फैक्ट्री चल रही थी मौके से तकरीबन 14 किलो MDMA ड्रग्स और अन्य केमिकल मिले। ड्रग्स की कीमत 14 करोड़ रूपया आंकी गई है। यह फैैक्ट्री जिला मुख्यालय से सिर्फ 5 किलोमीटर दूर चल रही थी। इस कार्रवाई के लिए चार पुलिस थानों के स्पेशल टीम बनाई जिन्होंने मंगलवार को कार्रवाई की। इस कार्रवाई में दो लोगों को हिरासत में लेकर ड्रग्स ज़ब्त किए गए हैं। जप्त ड्रग्स की मात्रा 13 किलो 850 ग्राम है। यहां अन्य केमिकल भी मिले हैं जो तकरीबन 14 किलो है। पुलिस अब जांच कर रही है कि ड्रग्स की यह खेप कहां भेजी जानी थी और उनके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे। गौर तलब है कि कुछ दिन पूर्व राजस्थान CBN टीम ने कचनारा चौकी क्षेत्र के गांव लसूडिया इला में MDMA ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी थी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top