icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
494661
Hemant SanchetiHemant SanchetiFollow17 Aug 2025, 04:35 pm

बारिश में सुलेंगा धोड़ाई नयापारा में जान जोखिम में डालकर नाला पार करते आए नजर , नाला बनाने की मांग

Mahka, Chhattisgarh:नारायणपुर जिले में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही भारी बारिश ने आमजनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। ग्रामीण अंचलों में स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। सुलेंगा ग्राम पंचायत के नयापारा में स्थित नाले का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिससे ग्रामीणों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसी तरह की एक और गंभीर समस्या सुलेंगा धोड़ाई के स्थानीय लोगों का कहना है कि इस नाले पर पुल निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उत्तर प्रदेश विधानसभा 2027: कांग्रेस प्रांतीय टीम में बड़े बदलाव, युवाओं को तरजीह

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ। विशाल रघुवंशी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी बिसात पर शह-मात का खेल अब दोनों तरफ से शुरू हो चुका है. लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन से उत्साहित कांग्रेस अब यूपी में अपने खोए हुए जनाधार को पूरी तरह वापस पाने के लिए छटपटा रही है. यही वजह है कि दिल्ली से लेकर लखनऊ तक कांग्रेस के भीतर एक बहुत बड़े बदलाव की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है. राजनीतिक गलियारों में इस बात की पुरजोर चर्चा है कि चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी पूरी प्रांतीय टीम को बदलने जा रही है सभी जिला और शहर अध्यक्षों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है. निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाकर युवाओं को तरजीह दी जाएगी प्रियंका गांधी परदे के पीछे से यूपी कांग्रेस के संगठन पर नजर रख रही हैं. टीम में होने वाला आगामी बदलाव उन्हीं की सहमति से तय होना है. संगठन पुनर्गठन में कई जिलों में भी बदलाव संभव, अध्यक्ष और प्रभारी पद पर असमंजस बना हुआ है
0
0
Report

पखांजूर में फायर ब्रिगेड नहीं, छह महीने बाद भी घोषणा लागू नहीं

Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की कमी अब एक गंभीर मुद्दा बनती जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा छह माह पहले फायर ब्रिगेड वाहन देने की घोषणा के बावजूद अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। वहीं हाल ही में मटोली में दो ट्रकों में आग लगने की घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में अग्निशमन सुविधा की जरूरत को उजागर कर दिया है। देखिए यह रिपोर्ट। 16 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री के पखांजूर प्रवास के दौरान क्षेत्र को फायर ब्रिगेड वाहन उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी, लेकिन घोषणा के लगभग छह महीनों बाद भी धरातल पर कोई प्रगति नजर नहीं आ रही है। पखांजूर क्षेत्र लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है और यहां 300 से अधिक गांव बसे हुए हैं। क्षेत्र में हर साल आगजनी की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। हाल ही में मटोली में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद उनमें आग लग गई। घटना के दौरान फायर ब्रिगेड की अनुपलब्धता साफ तौर पर महसूस की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में अग्निशमन वाहन मौजूद होता तो राहत एवं बचाव कार्य अधिक तेजी से किया जा सकता था। पखांजूर क्षेत्र में केवल फायर ब्रिगेड वाहन ही नहीं, बल्कि फायर सेफ्टी के नाम पर भी कोई ठोस व्यवस्था मौजूद नहीं है। न तो अग्निशमन केंद्र स्थापित है और न ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। ऐसे में आग लगने की घटनाओं के दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि फायर ब्रिगेड की सुविधा केवल आगजनी ही नहीं बल्कि सड़क दुर्घटनाओं और अन्य आपात परिस्थितियों में भी काफी मददगार साबित होगी। ऐसे में लोग शासन-प्रशासन से मुख्यमंत्री की घोषणा को जल्द अमल में लाने तथा पखांजूर में स्थायी फायर सेफ्टी व्यवस्था स्थापित करने की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल कब तक होता है और पखांजूर क्षेत्र के लाखों लोगों को फायर ब्रिगेड एवं फायर सेफ्टी जैसी बुनियादी सुविधा कब तक मिल पाती है।
0
0
Report

सिद्धार्थनगर पुलिस ने 162 किलो गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, दो साथी फरार

Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर पुलिस ने 85 लाख रुपए की कीमत के 162 किलो गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जबकि मौका पाकर उसके दो साथी भागने में सफल हो गए। शिवपुर डेडई थाना की पुलिस ने यह बरामदगी एन एच 28 बस्ती बांसीroad के बैलगाड़िया टोलप्लाजा के पास से की है। अभियुक्त का नाम श्याम उर्फ श्यामू दीक्षित है और वह जिला फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ थाने के ग्राम साारा का निवासी है। मौके से फरार हुए उसके साथी पिंटू चौरसिया और सूर्य प्रकाश नोएडा सेक्टर 108 गौतम बुद्ध नगर के निवासी बताए जा रहे हैं। इस बरामदगी को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि 23 जून की शाम थाना शिवपुर डेडई के थाना अध्यक्ष अपने हमराही सिपाहियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बैलगाड़िया टोल प्लाजा के पास चार बोरे सड़क के किनारे रखे हुए दिखाई दिए और उसके पास तीन लोग खड़े थे। शक होने पर जब पुलिस वहां पहुंची और पूछताछ करने लगी तो इस बीच दो लोग मौके से इधर-उधर चले गए । पुलिस ने वहां मौजूद श्याम उर्फ श्यामू से कड़ाई से पूछताछ की और बोरो को खोलकर देखा तो उसमें 162 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने अभियुक्त श्याम को गांजे के साथ मौके से तत्काल गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत जेल भेज दिया जबकि उसके दो साथी जो मौके से फरार हो गए थे उनको भी पकड़ने का प्रयास पुलिस कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

देश के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा की श्रद्धांजलि सभा में राजनाथ सिंह पहुंचे

Noida, Uttar Pradesh:भारत के "गोल্ডन बॉय" और पद्मश्री से सम्मानित महान निशानेबाज जसपाल राणा की श्रद्धांजलि सभा आज विकासनगर के पौंधा में आयोजित की जा रही है। कुछ दिन पहले दिल्ली के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया था, जिसके बाद से पूरे उत्तराखंड और खेल जगत में शोक की लहर है। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, राजनीतिक हस्तियां और उनके प्रशंसक शामिल होंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर 2:30 बजे देहरादून पहुंचेंगे और श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देंगे। जसपाल राणा के निधन से भारतीय निशानेबाजी को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनके आकस्मिक निधन से उत्तराखंड सहित पूरे देश में गम का माहौल बना हुआ है और खेल जगत उनके योगदान को याद कर रहा है। विकासनगर ब्रेकिंग विश्व प्रसिद्ध भारतीय शूटर शूटिंग कोच जसपाल राणा की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। श्रद्धांजलि सभा में सीएम धामी,उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ साथ अनेकों राजनेता मौजूद रहे।
0
0
Report

पुरानी रंजिश के चलते घर में हमला, CCTV में कैद वारदात; कई घायल

Thanagazi, Rajasthan:पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला, कई घायल—CCTV में कैद वारदात प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि एक पक्ष के करीब एक दर्जन महिला-पुरुष 19 जून को शाम करीब 7 बजे हथियारों के साथ घर में घुस आए और परिवार के लोगों पर हमला कर दिया。 इस हमले में कई महिलाएं और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है。 पीड़ित पक्ष की ओर से आशीष कुमार मीणा ने मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 19 जून को जब परिवार के कुछ सदस्य घर पर नहीं थे, तभी आरोपियों ने हमला किया। हमलावरों ने लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और अन्य हथियारों से महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाया। एक महिला की नाक काट दी गई और अन्य को भी गंभीर चोटें पहुंचाई गईं। हमले के दौरान आरोपियों ने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण भी लूट लिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच सीओ थानागाजी इंदु लोदी के नेतृत्व में की जा रही है। इस संदर्भ में सीओ थानागाजी इंदु लोदी से जानकारी लेने का प्रयास किया लेकिन उनका कॉल पिक नहीं हुआ ।
0
0
Report
Advertisement

150 रुपए के लिए युवक की हत्या: तीन नाबालिग गिरफ्तार, ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

Delhi, Delhi:150 रुपए के लिए युवक की चाकू मारकर बेहरमी से हत्या तिलकनगर के चौखंडी इलाके की घटना कत्ल के कुछ ही घंटों के भीतर तीन नाबालिगों को पकड़ा सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और स्थानीय खुफिया जानकारी के ज़रिये ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा पश्चिमी जिला के तिलकनगर थाना इलाके के चौखंडी इलाके में 150 रुपए ना लौटाने पर युवक की गली के अंदर तीन युवकों ने चाकू मारकर घायल कर फरार हो गए।उसके बाद युवक को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ ईलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान पारस चौखंडी डी डी ए कॉलोनी दिल्ली के रूप में हुई।पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि तिलक नगर पुलिस स्टेशन में DD नंबर 10A के तहत एक PCR कॉल मिली। कॉल करने वाली महिला ने बताया कि उसके भाई को जांघ और पीठ पर चाकू मारा गया है, उसे DDU अस्पताल लाया गया है और खून बहना बंद नहीं हो रहा है। मौके पर पहुँचने पर, टीम को अपराध स्थल पर खून के धब्बे मिले। घायल व्यक्ति की पहचान पारस के तौर पर हुई, जिसे तीन बार चाकू मारा गया था - दो बार बाईं जांघ पर और एक बार पीठ पर। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद, तिलक नगर पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 103(1)/3(5) के तहत FIR नंबर 244/2026 दर्ज की गई और जांच शुरू की गई। मृतक महिला ने टीम को बताया कि उसे उसका भाई अपने घर के पास घायल और बेहोश हालत में मिला था और उसे हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी。 टीम ने तुरंत इलाके के CCTV फुटेज का विश्लेषण किया और लोकल इंटेलिजेंस जुटाई। CCTV फुटेज की बारीकी से जांच और लगातार इंटेलिजेंस जुटाने के बाद, तीन नाबालिगों की पहचान की गई और उन्हें तिलक नगर के चौखंडी इलाके में B-ब्लॉक के पास एक लोकल पार्क से पकड़ा गया।लगातार पूछताछ के दौरान, नाबालिगों ने बताया कि लगभग 40-45 दिन पहले, मृतक ने उनमें से एक से ज़बरदस्ती ₹150 लिए थे और पैसे वापस करने से मना कर दिया था। उन्होंने इस मुद्दे पर पारस से बात की। बहस के बाद, पारस मौके से भाग गया। बाद में, रात करीब 12:15 बजे, नाबालिगों ने उसे फिर से ढूंढा, पकड़ा और उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान नाबालिगों ने पारस को कई बार चाकू मारा। चाकू से जानलेवा चोटें आईं और ईलाज के दौरान मौत हो गई। तीनों नाबालिगों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया और बाद में उन्हें सुरक्षात्मक हिरासत में भेज दिया गया।
0
0
Report

समस्तीपुर में दो दोस्तों के बीच पैसे के लेनदेन पर हिंसक वारदात, फायरिंग-आगजनी

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में दो दोस्तों के बीच हिंसक झड़प ,पैसे लेने के लिए घर बुलाकर की मारपीट और फायरिंग ,गाड़ी में भी लगाई आग ।दोनों दोस्तों को पुलिस हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ। समस्तीपुर के सरायरंजन में दो दोस्तों के बीच पैसों के लेनदेन का विवाद हिंसक हो गया ।जहां देखते ही देखते फायरिंग,मारपीट और चारपहिया वाहन में आग लगा दी गई ।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके से एक खोखा भी बरामद हुआ है। वही पुलिस ने दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।पूरा घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत की है। जानकारी के अनुसार मुक्तापुर निवासी कुंदन कुमार और जितवारपुर कुम्हिरा निवासी संदीप कुमार चौधरी के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि पैसे देने के बहाने कुंदन को घर से बुलाकर लीची बगान ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और पिस्तौल दिखाकर धमकाया गया।कुंदन ने बताया कि उसे चारपहिया वाहन के अंदर बंद कर दिया गया और जान से मारने की कोशिश की गई। उसने किसी तरह गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसी दौरान वाहन में आग लगा दी गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। फिलहाल आग किसने लगाई, इसकी जांच पुलिस कर रही है। सूचना मिलते ही सरायरंजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पैसों के लेनदेन को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद का प्रतीत होता है। वाहन में आग लगाने की घटना की जांच की जा रही है। दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

शुभम साकेत ने बीपीएससी में 152वीं रैंक पाकर जिले का नाम रौशन किया

Banka, Bihar:बांका के भीतिया गांव के शुभम साकेत ने बीपीएससी परीक्षा में 152वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है। शुभम की माँ, जो शिक्षिका हैं, ने जीन्यूज से बात करते हुए कहा कि उन्होंने परिवार और समाज का नाम रौशन किया है। bachpan से ही मेधावी थे उनका सपना यूपीएससी बनकर बड़े अधिकारी बनना है। बातचीत करते हुए उनके पिता राजाराम साह ने कहा कि उन्होंने यूपीएससी की भी परीक्षा दी है अंतिम रूप से चयन नहीं हो पाया उनकी पढ़ाई जारी है परिवार को विश्वास है कि मेरा लड़का यूपीएससी जरूर क्वालीफाई करेगा। उन्होंने इस सफलता में अपनी बेटी जो आईटी सेक्टर में है अपने भाइ को हमेशा मोटिवेट करने का काम करते थे। बचपन में हमेशा उनके दादा पूछते थे बड़ा बनकर क्या बनोगे बोलता था डीएम बनेगा。
0
0
Report
Advertisement

डीएमसी नोटिस से आहत बहादुरगढ़ परिषद चेयरपर्सन ने CM से मिलने का संकेत दिया

Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ नगर परिषद में अफसरशाही और जनप्रतिनिधियों के बीच टकराव अब खुलकर सामने आ गया है। जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) की ओर से जारी नोटिसों और विकास कार्यों में लगातार आ रही प्रशासनिक अड़चनों से आहत चेयरपर्सन सरोज राठी बुधवार को कई पार्षदों के साथ झज्जर स्थित उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने डीएमसी समेत कई अधिकारियों पर विकास कार्यों में बाधक बनने और जनहित के कार्यों को प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगाए। चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि पिछले चार वर्षों से नगर परिषद को एक परिवार की तरह चलाया जा रहा है और सभी पार्षद मिलकर शहर के विकास के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ अधिकारियों को यह विकास रास नहीं आ रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले करीब डेढ़ माह से विभिन्न नोटिसों और आपत्तियों के जरिए विकास कार्यों को प्रभावित किया जा रहा है, जिससे जनता के हितों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डीएमसी की ओर से उन्हें तथा अन्य संबंधित लोगों को नोटिस थमाए गए हैं, जिससे परिषद का कामकाज प्रभावित हुआ है। इन्हीं परिस्थितियों से आहत होकर वह पार्षदों के साथ उपायुक्त से मिलने पहुंची थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात करने से पहले जिला प्रशासन के सर्वोच्च अधिकारी के समक्ष पूरा मामला रखना आवश्यक था।
0
0
Report

दिलशाद गार्डन को 2.25 करोड़ की सौगात, बूम बैरियर और LED लाइट से रोशन

Delhi, Delhi:दिलशाद गार्डन के विकास को मिली नई उड़ान, सांसद मनोज तिवारी ने दिए 2.25 करोड़ रुपये。 पार्षद वीर सिंह पंवार के प्रयास रंग लाए, क्षेत्र में लगेंगे बूम बैरियर, एलईडी स्ट्रीट लाइट और सेमी हाई मास्ट लाइटें。 सांसद मनोज तिवारी ने दिलशाद गार्डन को दी 2.25 करोड़ रुपये की सौगात, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति。 नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के यमुनापार स्थित सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दिलशाद गार्डन (वार्ड-219) को एक आदर्श एवं आधुनिक वार्ड बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। क्षेत्र के भाजपा निगम पार्षद वीर सिंह पंवार के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 2.25 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है。 जानकारी के अनुसार, हाल ही में दिलशाद गार्डन की विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWA) ने क्षेत्र में सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें पार्षद वीर सिंह पंवार के समक्ष रखी थीं। इनमें कॉलोनियों के प्रवेश द्वारों पर बूम बैरियर लगाने, गलियों एवं सड़कों पर एलईडी स्ट्रीट लाइटें स्थापित करने तथा प्रमुख चौराहों पर सेमी हाई मास्ट लाइटें लगाने की मांग प्रमुख थी。 स्थानीय निवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पार्षद वीर सिंह पंवार ने सांसद मनोज तिवारी से मुलाकात कर क्षेत्र की आवश्यकताओं से अवगत कराया। सांसद मनोज तिवारी ने जनहित से जुड़े इन विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए 2.25 करोड़ रुपये के फंड को स्वीकृति प्रदान की。 स्वीकृत राशि से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बूम बैरियर लगाए जाएंगे तथा आधुनिक प्रकाश व्यवस्था के तहत एलईडी स्ट्रीट लाइट और सेमी हाई मास्ट लाइटें स्थापित की जाएंगी। इससे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी。 क्षेत्रवासियों ने सांसद मनोज तिवारी और पार्षद वीर सिंह पंवार का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि इन विकास कार्यों से दिलशाद गार्डन को एक आधुनिक और सुविधायुक्त वार्ड के रूप में नई पहचान मिलेगी。
0
0
Report

सरमथुरा में गंगा दशहरा: भक्तों का उमड़ा सैलाब, मंदिरों में आस्था का नजारा

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रीजी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा इलाके में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। कस्बे के प्रसिद्ध श्री जी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों को विशेष रूप से फूल-मालाओं और आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया था, जिससे धार्मिक वातावरण और भी मनमोहक नजर आया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।श्री जी मंदिर में सुबह मंगला आरती से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं। भक्तों ने भगवान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालु दूर-दराज के गांवों से भी मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे।गंगा दशहरा के अवसर पर पूरे कस्बे में भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों ने अपनी आस्था व्यक्त की। पर्व को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जिससे कस्बा पूरी तरह धर्ममय रंग में रंगा नजर आया。
0
0
Report
Advertisement

भगवंत मान पर बवाल: वीडियो अपमान और FIR, अकाल तख़्त ने लिया संज्ञान

Delhi, Delhi:पंजाब सीएम भगवंत मान बहुत सी गतिविधि में आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाते है विधानसभा हो या उसके बाहर हो भगवंत मान का वीडियो वायरल हुआ जिसमे उन्होंने सिख गुरुओ का अपमान किया, अकाल तख़्त ने भी इसपर संज्ञान लिया जब उसकी जाँच हुई तो पाया गया की कुकृत भगवंत मान ने किया, अगर इंसान से गलती हो तो माफ़ी माँग लेनी चाहिए। लेकिन नहीं आप के लोग मानते नहीं है की गलती की है। गुरुग्राम में FIR हुई भगवंत मान ने अपने पुलिस अफ़सर से लैब वाले पर दवाब बनाया और कहा गया की इसमें रिपोर्ट बनाये की इस वीडियो में भगवंत मान नहीं है और ये वीडियो सही नहीं है। आप के नेता और भगवंत मान यह लोग है जो गलती करते है और उसको जस्टिफाई करते है, इन्होंने अपमान किया है। भगवंत मान ने झूठ पर और झूठ बोलने का काम किया है, पंजाब विधानसभा में बेअदबी का एक्ट पास किया था क्या अब वो एक्ट भगवंत मान पर लागू होगा। भगवंत मान को अकाल तख़्त और देश से माफ़ी माँगनी चाहिए और इस्तीफ़ा देना चाहिए अरविंदर सिंह लवली, बीजेपी विधायक यह मामला राजनीतिक नहीं है, सीएम भगवंत को इस्तीफ़ा देना चाहिए लोगो की भावनाए को ठेस पहुँचाने का काम किया है। आप के अध्यक्ष चुप है उनकी सिख के प्रति क्या भावना यह भी पता चलता है। पुलिस अधिकारियों का इस्तेमाल कर अपने कुकर्म छुपने की कोशिश की जा रही है। अकाल तख्त की मर्यादा को गिराने का काम किया जा रहा था, पंजाब की सरकार जो कर रही थी हरियाणा सरकार ने उसको उजागर किया है सिख की हितेषी पार्टी कोन है यह पता चल गया है।
0
0
Report

आपातकाल दिवस पर बिहार में भाजपा बनाम विपक्ष के आरोप-प्रत्यारोप तेज

Patna, Bihar:पटना, 25 जून को आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान हत्या दिवस मनाए जाने को लेकर बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है, भाजपा की ओर से पटना के ज्ञान भवन में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान आपातकाल से जुड़ी एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल और उससे जुड़े घटनाक्रमों को प्रदर्शित किया जाएगा, भाजपा का कहना है कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था, जब संविधान की मूल भावना और नागरिकों के अधिकारों का हनन किया गया था, पार्टी इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को उस दौर की परिस्थितियों से अवगत कराना चाहती है। हालांकि, भाजपा के इस कार्यक्रम पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि संविधान की हत्या का आरोप लगाने वाली भाजपा खुद लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रही है, उन्होंने कहा कि बिहार में फर्जी एनकाउंटर और कानून के दुरुपयोग जैसे मामलों पर भाजपा को जवाब देना चाहिए, शक्ति यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रतिदिन संविधान की भावना के खिलाफ काम कर रही है और ऐसे में संविधान हत्या दिवस मनाना केवल राजनीतिक दिखावा है. बाइट - स्नेहाशीष वर्धन, कांग्रेस प्रवक्ता ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान समय में संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सबसे बड़ा खतरा भाजपा की नीतियों से है, उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता का ध्यान अपनी नाकामियों और ज्वलंत मुद्दों से हटाने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का सहारा ले रही है, कांग्रेस का कहना है कि देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और अन्य समस्याओं पर चर्चा करने के बजाय भाजपा पुराने मुद्दों को उछाल रही है। बाइट - मिथिलेश तिवारी, शिक्षा मंत्री, बिहार, ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार गरीबों के आवास, विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर काम कर रही है, जबकि विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ के लिए विवाद खड़ा कर रहा है. बाइट - ख़ालिद अनवर, जेडीयू MLC ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को सबसे पहले यह जवाब देना चाहिए कि वर्ष 1975 में आपातकाल क्यों लगाया गया था, उन्होंने कहा कि उस समय मीडिया, विपक्षी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकारों का दमन किया गया था, खालिद अनवर ने दावा किया कि एनडीए सरकार संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। भाजपा के संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम को लेकर बिहार की राजनीति में एक बार फिर आपातकाल का मुद्दा केंद्र में आ गया है, सत्तापक्ष जहां इसे लोकतंत्र की रक्षा और जागरूकता का अभियान बता रहा है, वहीं विपक्ष इसे जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीतिक रणनीति करार दे रहा है
0
0
Report

कटरा बाजार के मजाकलहक पर दबंगों ने मारपीट, CCTV में कैद घटना

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 दलाल टोला के रहने वाले मजाकलहक के साथ आज बुधवार सुबह दुकान पर जाते समय रास्ते में रोक करके दबंगों द्वारा आपसी कहासुनी और गाली गलौज के बाद मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट की यह पूरी घटना पास के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जहां सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा जा सकता है। कि पहले कुछ लोग रोड पर आ जाते हैं और पैदल जा रहे मजाकलहक को पहले युवक द्वारा थप्पड़ मारता है और फिर साथ में मौजूद और लोगों द्वारा पकड़ करके मारपीट करते हुए अपने घर में ले जा रहे हैं। फिर घर में भी जमकर मारपीट किए हैं इतना ही नहीं एक दूसरा युवक मजाकलहक के साथी को भी मारने के लिए दौड़ता हुआ नजर आ रहा है लेकिन उसे नहीं पकड़ सके। मारपीट की घटना को देख तत्काल स्थानीय लोग भी मौके पहुंचे किसी तरीके से इस पूरे मामले को शांत कराया गया है। पीड़ित मजाकलहक ने कटरा बाजार थाने में तहरीर देकर बताया है। कि मैं आज सुबह 9:30 बजे के करीब अपने लकड़ी के दुकान पर जा रहा था। तभी रास्ते में इंद्र बहादुर उर्फ बबलू, टेनी उर्फ रविंद्र कुमार,अंकित कुमार,पिंकू उर्फ अवधेश कुमार इन लोगों ने एक राय होकर की मेरे साथ मारपीट की है। घर में ले जाकर के मेरे साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है और जान से मारने की धमकी भी इन लोगों ने दिया है। फिलहाल वायरल सीसीटीवी वीडियो और दी गई तहरीर के आधार पर कटरा बाजार थाने की पुलिस ने पूरे मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। इस मारपीट की घटना के बाद काफी लोग एकत्रित होकर के कटरा बाजार थाने पहुंची और उन लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई का आश्वासन देकर के थाने पहुंचे लोगों को उनके घरों पर पुलिस द्वारा भेज दिया गया है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top