Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Durg490026blurImage

सत्ता बनाम संविधान: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा का वार

Shivendra Shinde
Jun 24, 2025 09:56:18
Bhilai, Chhattisgarh
स्वतंत्र भारत के इतिहास के सबसे चर्चित और विवादास्पद घटनाक्रम — आपातकाल — को 50 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर BJP ने इसे देशव्यापी जनजागरण अभियान का रूप दिया है। पार्टी का उद्देश्य है जनता को यह स्मरण कराना कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाया गया आपातकाल केवल सत्ता बचाने का माध्यम था, जिसकी सबसे बड़ी कीमत आम नागरिकों और लोकतंत्र को चुकानी पड़ी। भाजपा नेताओं के अनुसार, वह समय भारतीय लोकतंत्र के लिए 'अंधकार युग' जैसा था। प्रेस की स्वतंत्रता छीनी गई, विपक्षी नेताओं को जेल में डाला गया, और हजारों नागरिकों के मौलिक अधिकारों को रौंदा गया।इस विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे ने भिलाई भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता ली ।
1
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement