icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
490006
Sushila WaldeSushila WaldeFollow22 Aug 2025, 11:17 am

थाना सुपेला भिलाई की बड़ी खबर l मूल अकाउंट का दुरुपयोग कर धोखा धड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार l

Risali, Chhattisgarh:गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से प्राप्तम्यूल एकाउंट के नंबर के संबंध में जानकारी मिलने पर बैक ऑफ इंडिया शाखा सुपेला का बैक खाता धारक नरेश कुपाल पिता कृष्णा कुपाल निवासी ढांचा भवन जामुल के द्वारा अपने नाम का व्यकिगत पहचान दस्तावेज, आधार कार्ड, पेन कार्ड इत्यादि देकर बैक आफ इंडिया शाखा सुपेला में खाता खुलवाकर यह जानते हुये कि उक्त खाता को ऑन लाईन ठगी की रकम प्राप्त कर बेईमानी व किन्ही प्रर्वचना पूर्ण से अवैध धनलाभ अर्जित करने के प्रयोग मे लाकर संपत्ती का संवर्धन करे l
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राम मंदिर दान के दुरुपयोग पर धर्मगुरु ने कहा ईश्वर देगा दंड

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -इंडोनेशिया के जकार्ता मे बाबा बागेश्वर में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का संबोधित करते हुये अयोध्या मे राममंदिर के दान चोरी पर कहा , उन्होंने धार्मिक स्थलों पर दान की पवित्रता बनाए रखने की बात कही,धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि राम मंदिर राष्ट्र का मंदिर है। जो भी वहां के दान का दुरुपयोग करेगा, उसे ईश्वर दंड देगा। जैसे सीता जी का हरण करने पर रावण का कुल नष्ट हुआ था।,उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यों में श्रद्धा से दिया गया दान समाज के कल्याण के लिए होता है। कथा के दौरान उन्होंने दान की पारदर्शिता पर जोर दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

सिया-चेतन हत्या: पूछताछ के नए खुलासे, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलेगा

Mumbai, Maharashtra:सिया-चेतन हत्याकांड में पूछताछ में कई खुलासे, हत्या के बाद भी नहीं दिखा पछतावा,फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस  सिया और चेतन से पुलिस की पूछताछ में लगातार नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। हालांकि, जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों आरोपियों के व्यवहार में अब तक अपनी कथित करतूत को लेकर किसी तरह का पछतावा दिखाई नहीं दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी बेहद शांत तरीके से सवालों के जवाब दे रहे हैं। हालांकि, जांच एजेंसी उनके किसी भी बयान पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि जिस तरीके से कथित तौर पर हत्या को अंजाम दिया गया और उसके बाद भी आरोपियों के हाव-भाव सामान्य बने हुए हैं, उसे देखते हुए जांच अधिकारी हर दावे और हर बयान का स्वतंत्र रूप से सत्यापन कर रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी जांच को भटकाने की कोशिश भी कर सकते हैं, इसलिए किसी भी पहलू को बिना जांचे नहीं छोड़ा जा रहा। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि सिया ने कथित तौर पर यह दावा किया है कि केतन के सिर पर बाल कम होने को लेकर भी विवाद होता था और इसे भी घटना की एक वजह बताया गया है। हालांकि, पुलिस इस दावे को फिलहाल ज्यादा गंभीरता से नहीं ले रही है। जांच अधिकारियों का मानना है कि यह जांच को गुमराह करने की कोशिश भी हो सकती है। इसलिए पुलिस इस पहलू की भी अलग से पुष्टि कर रही है。 इस बीच, मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का फैसला लिया है। साथ ही, पीड़ित परिवार की मांग स्वीकार करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम  को इस मामले में विशेष सरकारी वकील नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्वयं उज्ज्वल निकम से बातचीत कर उन्हें यह मुकदमा अपने हाथ में लेने का अनुरोध किया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब मामले की सुनवाई तेज गति से आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है。
0
0
Report

बगहा के चौबरिया में बिजली करंट से दो भाइयों की मौत

Bagaha, Bihar:बिहार डेस्क... LOCATION- बागहा REPORT- इमरान अज़ीज FORMAT- AVB VISUAL BYTE PIC 2606ZBJ_BAGA_DEATH_R ANCHAR- बड़ी खबर बिहार के बगहा से है जहाँ चौतरवा थाना क्षेत्र स्थित चौबरिया गाँव में घर निर्माण के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है । घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा है जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है । जानकारी के मुताबिक चौतरवा थाना क्षेत्र के वार्ड नं 11 चौबरिया गांव निवासी भिखारी गोंड के पुत्र नन्हू गोंड (28) और सनहू गोंड (26) सिसवा बसंतपुर पंचायत के डोभी टोला में घर का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान कार्य करते समय सनहू गोंड अचानक हाई टेंशन तार के करंट की चपेट में आ गए । छोटे भाई को तड़पता देख बड़े भाई नन्हू गोंड उसे बचाने दौड़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए । हालांकि स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों भाइयों को इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेजा, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । बताया जा रहा है की भिखारी गोंड का बेटा सनहू गोंड अपने ससुराल में घर बनवा रहा था । निर्माण कार्य के दौरान हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं हैं । दोनों भाई विवाहित थे और अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं । घटना की पुष्टि करते हुए पंचायत की सरपंच रीना देवी ने बताया कि हादसा घर निर्माण के दौरान बिजली करंट से हुआ है । वहीं इस मामले में चौतरवा थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भेजा गया था, लेकिन उनकी मौत हो गई। लिहाजा जीएमसीएच बेतिया में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गईं है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं औऱ पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है । बाइट - घटना के चश्मदीद
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
0
0
Report

रायबरेली के पुरवा में दबंगों की फायरिंग, एक युवक गोली से घायल

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में पुरानी रंजिश में स्कार्पियो सवार आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मारने के बाद फायरिंग की है। दबंगों की फायरिंग में एक युवक के सिर में गोली लगी है वहीं दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल रेफर किया गया है। मामला जगतपुर थाना क्षेत्र के राय के पुरवा गांव का है। जहां शिव प्रताप सिंह अपने दो साथियों के साथ जा रहे थे। तभी स्कार्पियो सवार आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो की टक्कर से गिरे बाइक सवारों पर दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली बाइक सवार शिव प्रताप सिंह के सिर पर लगी वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए एम्स रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

बाराबंकी: शराब ठेके के बाहर रिवॉल्वर दिखाकर बाइक हटाने को कहा गया, धमकी दी; वीडियो वायरल

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- शराब ठेके के बाहर रिवॉल्वर लहराकर युवक को दी धमकी, वीडियो वायरल, बाइक हटाने को लेकर हुआ था विवाद, सीसीटीवी में कैद हुई घटना बाराबंकी में देवा कोतवाली क्षेत्र में अंग्रेजी शराब ठेके के बाहर मामूली विवाद के बाद एक युवक द्वारा लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर बाइक सवार को धमकाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर स्कॉर्पियो वाहन को सीज कर दिया है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, देवा-बाराबंकी मार्ग स्थित इस्माइलपुर अंग्रेजी शराब ठेके के बाहर गुरुवार रात करीब 8:30 बजे पलटा गांव निवासी अजय कुमार कनौजिया अपनी बाइक खड़ी किए हुए थे। इसी दौरान एक सफेद स्कॉर्पियो से पहुंचे युवक ने उनसे बाइक हटाने को कहा। बाइक हटाने में हुई थोड़ी देर को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर स्कॉर्पियो सवार युवक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर कमर से निकाल ली और अजय कुमार कनौजिया को धमकाने लगा। युवक की इस हरकत से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कॉर्पियो वाहन की पहचान कर उसे सीज कर दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान कर चुकी है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की संभावना है।
0
0
Report

बाराबंकी में मोहर्रम जुलूस के दौरान युवक पर चाकू हमला, तीन गिरफ्तार

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- मोहर्रम का जुलूस देख रहे युवक पर चाकू से हमला, पुरानी रंजिश में वार, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर; तीन आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी बाराबंकी में सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम की नवमी पर जुलूस देखने आए एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार अमेठी जनपद के थाना शुकुलबाजार क्षेत्र के ग्राम दारानगर निवासी कौशर बेग ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका 18 वर्षीय भाई अन्नान बेग गुरुवार को अपने दोस्तों के साथ सुबेहा थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशवापुर में मोहरमर का जुलूस देखने गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के अरमान, अयान, कैफ, फैज खान, सारिक और सलमान ने पुरानी रंजिश के चलते अन्नान को घेर लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अन्नान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद साथ मौजूद दोस्तों ने घायल अन्नान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुलबाजार पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। मामले की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top