icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सड़क किनारे कूड़े का ढेर, बीमारी फैलने का खतरा; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

Dipu RawatDipu RawatFollow1m ago
Chhatiram, Uttar Pradesh:महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल के ग्राम पंचायत कोटवा में सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के मुख्य मार्ग के किनारे जमा कूड़ा अब धीरे-धीरे बीमारी का कारण बनने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से यहां नियमित सफाई नहीं हो रही है, जिससे गंदगी बढ़ती जा रही है और आसपास रहने वाले लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मी कभी-कभार ही गांव में दिखाई देता है। सड़क किनारे पड़े कूड़े से दुर्गंध उठ रही है, जिससे राहगीरों और आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो सकती है, क्योंकि गंदगी के बीच मच्छर व अन्य कीट पनपने का खतरा बढ़ जाता है। गांव के अख्तर, अमीरुद्दीन, ताहिर, अनिरुद्ध, जयराम, संतोष, बबलू, सहने आलम, सोनू, जहीर, अनवारुल और जाफर ने प्रशासन से तत्काल सफाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द कूड़ा नहीं हटाया गया तो संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका दुबे ने बताया कि जल्द ही कूड़े को साफ कराया जाएगा
0
0
Report

उत्तराखंड गुरुद्वारे गतिरोध के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग जिले के नागरासू में एक गुरुद्वारे में चार दिन तक चले गतिरोध पर उत्तराखंड पुलिस के DGP दीपम सेठ ने कहा, "...पुलिस प्रशासन ने बहुत धैर्य और संयम के साथ ज़रूरी कार्रवाई की। अलग-अलग संगठनों के सहयोग और अथक प्रयासों से उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में किया। हालाँकि, इन घटनाओं के बाद कुछ लोगों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कीं... संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इसमें शामिल लोगों के ख़िलाफ़ तुरंत ज़रूरी कानूनी कार्रवाई करें। सभी तीर्थयात्रियों से उम्मीद की जाती है कि वे अपनी यात्रा के दौरान उत्तराखंड की स्थानीय परंपराओं, रीति-रिवाजों और धार्मिक मान्यताओं का पूरा सम्मान करें और ऐसे किसी भी व्यवहार या टिप्पणी से बचें जिससे स्थानीय लोगों की भावनाएँ आहत हो या कानून-व्यवस्था पर असर पड़े..."
0
0
Report

जगदलपुर: दमकल विभाग सोया, तहसील और SDM दफ्तरों में आग सुरक्षा ढीली

Jagdalpur, Chhattisgarh:देश भर में आग लगने की घटनाओं ने सबकों सोचने को मजबूर कर दिया है कि आखिर आग लगने की स्थिति में उनकी सुरक्षा किनके भरोसे है। हमारी ग्राउंड रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जगदलपुर में फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट चैन की नींद सोया हुआ है। देश भर में आग लगने की घटनाओं से कोई सबक लेने को दमकल विभाग तैयार नहीं है। शहर के बीचों बीच स्थित तहसील कार्यालय एवं एसडीएम कार्यालय में आग से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है; दोनों ही कार्यालय में शॉर्ट सर्किट का खतरा बना हुआ। रिकॉर्ड रूम में 100 साल पुराने कागज बिना किसी सुरक्षा के रखे हुए हैं, लेकिन दमकल के अधिकारी इसकी पड़ताल करने नहीं पहुंच रहे। दूसरी तरफ नयापारा (एनएमडीसी चौक स्थित) फायर स्टेशन में दमकल कर्मी चैन की नींद ले रहे; कर्मियों ने वर्दी भी नहीं पहनी हुई है, स्टेशन के अंदर बिस्तर पर रखी ताश की गड्डी यह अहसास दिला रही है कि दमकल कर्मियों को ड्यूटी को लेकर कोई चिंता नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ में मुहर्रम पर सबील, आपसी सौहार्द और तहज़ीब का संदेश

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ मुहर्रम के मौके पर लखनऊ में अंजुमन ए दस्ता ए अका ए शरीयत की ओर से सबील का आयोजन किया गया कार्यक्रम में तबर्रुक-ए-इमाम हुसैन (अ.स.) मोमिनीन में तकसीम किया गया मौके पर इमाम हुसैन (अ.स.) और शोहदाए करबला को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम हज एवं वक्फ़ दानिश आज़ाद अंसारी शामिल हुए हिंदू धर्म गुरु स्वामी सारंग जी महाराज ने भी कार्यक्रम में शिरकत की शिया सेंट्रल वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष अली ज़ैदी मौजूद रहे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमिल शम्सी भी कार्यक्रम में शामिल हुए मुहर्रम के मौके पर गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया
0
0
Report

प्रेमी की शादी के लिए प्रेमिका टावर चढ़कर प्रशासन से न्याय मांगने लगी

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लोग को न्याय पाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हैं। एक ऐसी ही तरकीब एक प्रेमिका ने अपनी प्रेमी की शादी करने के लिए निकाली और बार-बार प्रशासन से गुहार लगाने के लिए टावर पर चढ़ गई। आनन-फानन में प्रशासन में जैसे तैसे प्रेमी के परिवारीजनों को आश्वासन दिलाया, उसके बाद प्रेमिका टावर से उतर आई लेकिन हुआ क्या ढांक के तीन पांत ना बाद में पुलिस ने ही इंटरेस्ट लिया और ना ही प्रेमी के परिवारीजनों ने। पीड़िता ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर कई साल से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए 6 महीने पहले एक एफआईआर दर्ज कराई थी जिस मामले में पुलिस के आरोपी को अभी तक गिरफ्तार किया है। मामले में अब प्रेमिका एसपी से मिलने पहुंची और उनसे मांग की या तो उसकी प्रेमी से शादी कराये या फिर उस पर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाय। मामले में पुलिस अधीक्षक ने थाने पर महिला को भेजा है。
0
0
Report
Advertisement

तोरवा में पति ने घर में घुसकर दहशत फैला दी; डायल-112 ने बचाई पीड़िता

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। तोरवा थाना क्षेत्र में एक पति ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। आधी रात को घर में घुसकर उसने अपनी पत्नी और मासूम बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। गनीमत रही कि वक्त रहते डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ितों को सुरक्षित बाहर निकाला। बिलासपुर के तोरवा थाना अंतर्गत शंकर नगर ओवरब्रिज के नीचे रहने वाली सुशीला कोरी ने अपने पति भोला प्रसाद कोरी के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। महिला के अनुसार, उसका पति उससे अलग रहता है, लेकिन रात करीब एक बजे वह बाथरूम जाने का बहाना बनाकर अचानक घर में घुस आया। घर में दाखिल होते ही आरोपी ने बिना किसी उकसावे के अपनी पत्नी और बच्चों को गालियां देना शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और आरोपी ने घर से बाहर निकलकर मुख्य दरवाजे पर ताला जड़ दिया, जिससे महिला अपने पुत्र और पुत्री के साथ अंदर ही कैद होकर रह गई। बंद कमरे के बाहर खड़ा होकर आरोपी लगातार गाली-गलौज करता रहा और पीड़ितों को जान से मारने की धमकी देता रहा। इतना ही नहीं, वह पुलिस को भी चुनौती देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। खौफजदा महिला ने रात करीब डेढ़ बजे डायल-112 को फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर ताला खुलवाया और महिला व बच्चों को बाहर निकाला। फिलहाल, तोरवा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

हाई कोर्ट: मातृत्व लाभ केवल स्थायी कर्मचारियों तक नहीं, अतिथि व्याख्याताओं को भी मिलेगा

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाईकोर्ट ने कामकाजी महिलाओं के मातृत्व अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रभाव वाला फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि मातृत्व लाभ केवल नियमित सरकारी कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि दैनिक वेतनभोगी, मस्टर रोल कर्मचारी, संविदाकर्मी और कॉलेजों में कार्यरत अतिथि व्याख्याताएं भी इसके लिए समान रूप से पात्र हैं। कोर्ट ने कहा कि मातृत्व लाभ किसी प्रकार की दया या विशेष सुविधा नहीं, बल्कि महिलाओं का मानवीय, संवैधानिक और वैधानिक अधिकार है। यह फैसला रायपुर निवासी शिल्पी शुक्ला की याचिका पर सुनाया गया, जिसने हजारों अस्थायी और संविदा महिला कर्मचारियों के लिए नई उम्मीद जगा दी है।शिल्पी शुक्ला नवंबर 2022 से शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ कॉलेज, रायपुर में अतिथि व्याख्याता के रूप में कार्यरत हैं। कॉलेज में वे नियमित शिक्षकों की तरह शैक्षणिक जिम्मेदारियां निभा रही थीं। वर्ष 2025 में गर्भवती होने के बाद उन्हें 13 सितंबर 2025 से मातृत्व अवकाश स्वीकृत किया गया था। निर्धारित अवकाश अवधि पूरी होने के बाद वे 20 मार्च 2026 को पुनः अपनी सेवाओं में लौट आईं।ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने मातृत्व अवकाश अवधि के वेतन के भुगतान के लिए आवेदन किया। हालांकि, उच्च शिक्षा विभाग ने यह कहते हुए उनका दावा खारिज कर दिया कि वे नियमित कर्मचारी नहीं बल्कि अतिथि व्याख्याता हैं, इसलिए उन्हें मातृत्व अवकाश अवधि का वेतन नहीं दिया जा सकता। विभाग के इस निर्णय को शिल्पी शुक्ला ने हाईकोर्ट में चुनौती दी।मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि याचिकाकर्ता कॉलेज में नियमित व्याख्याता की तरह ही सभी शैक्षणिक और अकादमिक दायित्वों का निर्वहन कर रही थीं। केवल उनके पदनाम में अतिथि शब्द जुड़ा होने के आधार पर उन्हें मातृत्व लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता।कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मातृत्व एक प्राकृतिक और सामाजिक दायित्व है। किसी महिला कर्मचारी को सिर्फ रोजगार की प्रकृति के आधार पर मातृत्व लाभ से वंचित करना न केवल कानून की भावना के विपरीत है, बल्कि यह महिलाओं की गरिमा और समानता के अधिकार का भी उल्लंघन है। अदालत ने टिप्पणी की कि मातृत्व अवकाश के दौरान वेतन रोकना गैरकानूनी और अमानवीय है। हाईकोर्ट ने उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि वह शिल्पी शुक्ला को मातृत्व अवकाश अवधि का पूरा बकाया वेतन तीन माह के भीतर भुगतान करे। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि मातृत्व लाभ का अधिकार केवल स्थायी कर्मचारियों तक सीमित नहीं माना जा सकता। यह माना जा रहा है कि यह फैसला केवल एक अतिथि व्याख्याता तक सीमित नहीं रहेगा। इसका लाभ उन हजारों महिलाओं को मिल सकता है जो सरकारी और अर्ध-सरकारी संस्थानों में दैनिक वेतनभोगी, मस्टर रोल, संविदा या अतिथि कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। अब भविष्य में नियोक्ता केवल  रोजगार  की श्रेणी का हवाला देकर महिलाओं को मातृत्व लाभ देने से इनकार नहीं कर सकेंगे। यह फैसला महिला कर्मचारियों के अधिकारों की सुरक्षा और कार्यस्थल पर लैंगिक समानता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है。
0
0
Report

ग्वालियर डबरा: मुनीम पर पिस्टल से धमकी, बिलौआ खदान विवाद के बीच मामला दर्ज

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर डबरा के बिलौआ स्थित क्रेशर मार्केट में एक मुनीम के साथ मारपीट और पिस्टल लगाकर धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित कमलेश जाटव ने आरोप लगाया है कि गगन कमरिया नामक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की और पिस्टल से धमकाया। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं की हालांकि बाद मे पुलिस نے केस दर्ज कर आरोपी क़ो हिरासत मे भी ले लिया. यह घटना बीती रात को हुई, जब मुनीम कमलेश पुत्र जगन्नाथ जाटव खदान में था। पीड़ित का आरोप है कि मशीन खराब होने पर ग्वालियर निवासी गगन कमरिया ने उसके साथ मारपीट की। जब कमलेश सनी ग्रेनाइट पर पहुंचा, तो गगन वहां भी आ गया और पिस्टल लगाकर उसे धमकाया। अन्य लोगों के आने पर आरोपी वहां से चला गया, बतादे कि बिलौआ क्षेत्र काली गिट्टी के अवैध खनन के लिए पूरे जिले में जाना जाता है। यहां एक सौ से अधिक वैध और अवैध खदानें संचालित होती हैं, जहां अक्सर वर्चस्व को लेकर विवाद होते रहते हैं। यह घटना भी इसी पृष्ठभूमि में हुई है। पीड़ित ने घटना की जानकारी अपने मालिक को दी, जिसके बाद वे उसे लेकर बिलौआ थाने पहुंचे। पुलिस ने मेडिकल तो कराया, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि वह तीन घंटे से अधिक समय तक थाने में बैठा रहा और पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की, न ही कोई अपराध दर्ज किया। हालांकि एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर ने बताया कि इस मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी भी हिरासत मे ले लिया गया है. बाइट - सुमन गुर्जर - एडिशनल एसपी ग्वालियर
0
0
Report

बलिया प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों के लिए फायर सेफ्टी अनिवार्य कर दी; बेसमेंट में रोक

Ballia, Uttar Pradesh:लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद बलिया जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। बलिया के डीएम और एसपी ने शहर के कोचिंग संचालकों के साथ बैठक की। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से बताया गया कि जनपद में मात्र एक कोचिंग रजिस्टर्ड है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि कोचिंग संचालकों को एनओसी के साथ ही फायर सेफ्टी के सभी नियमों का पालन करना होगा। वही बेसमेंट में किसी भी प्रकार के कोचिंग संस्थान या फिर व्यावसायिक संस्थान चलाने पर पूर्णतया पाबंदी होगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि कोचिंग संस्थानों में जांच के लिए एक टीम गठित की गई है जो समय-समय पर जांच करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के against कार्यवाही भी करेगी।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

चंदौली में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा; ट्रक से करोड़ों की शराब बरामद

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... police ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी का किया बड़ा खुलासा मुगलसराय पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक तस्कर गिरफ्तार ट्रक से 925 पेटी में रखा 8222.8 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब किया बरामद पुलिस के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 31 लाख रुपये पंजाब से आलू की बोरियों के बीच छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब पुलिस को देख चालक ने ट्रक भगाकर भागने का किया प्रयास, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया बरामद सभी शराब की पेटियों पर \"For Sale in Punjab Only\" अंकित मिला गिरफ्तार आरोपी मो. जबीर जम्मू के बक्सीनगर क्षेत्र का निवासी पूछताछ में बिहार में शराब की खेप पहुंचाने की बात कबूली ट्रक समेत भारी मात्रा में शराब जब्त, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी पुलिस मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के मिल्कीपुर-ताहिरपुर हाईवे से मुखबिर की सूचना पर मिली कामयाबी.
0
0
Report

जबलपुर में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री पहुंचे; एयरपोर्ट नामकरण प्रस्ताव

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी पहुंचे और बलिदान दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रानी दुर्गावती के समाधि स्थल में भी पहुंचे और उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान इतिहास में अमर है और उनका प्रबंधन आज भी अनुकरणीय है। मध्य प्रदेश शासन ने रानी दुर्गावती को हमेशा सम्मान दिया है। जबलपुर में फ्लाय ओवर का नाम भी पुरानी दुर्गावती के नाम पर रखा गया है तथा दो जगह कैबिनेट का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि जबलपुर एयरपोर्ट का नाम भी पुरानी दुर्गावती के नाम पर रखा जाएगा और इसके लिए केंद्र शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा ताकि जबलपुर एयरपोर्ट में आने वाले हर यात्री रानी दुर्गावती के बलिदान से प्रेरित हो और उनके नाम को पहचाने।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top