Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
West Champaran845454

मझौलिया में होली पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Mar 02, 2026 13:01:32
Bettiah, Bihar
मझौलिया पुलिस ने होली उत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के उद्देश्य से सोमवार को शाम थाना क्षेत्र में व्यापक रूट मार्च निकाला, थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि रूट मार्च का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और त्योहार के दौरान अनुशासन बनाए रखना था,रूट मार्च के दौरान पुलिस टीम ने परसा,डुमरिया,माधोपुर,जौकटिया, मझौलिया खुटिया इंदु सरिसवा बाजार सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर भ्रमण किया,थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि होली उत्साह का त्यौहार है, इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा और किसी भी प्रकार के हुड़दंग पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।पुलिस ने इस दौरान सादे वेशभूषा में भी जगह-जगह चौकसी रखी,ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके,थानाध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष पुलिस ने लगभग 750 संभावित उल्लंघनकर्ताओं को चिन्हित किया और उनके खिलाफ धारा 107 के तहत कानूनी प्रक्रिया की गई है।इस रूट मार्च से नागरिकों में त्योहार को सुरक्षित और आनंदपूर्वक मनाने की भावना बढ़ी,पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि होली पर किसी भी प्रकार का दंगा, झगड़ा या अनुचित व्यवहार न हो,स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस कदम की सराहना की और कहा कि इस तरह की सक्रिय निगरानी से त्योहारों पर सुरक्षा और शांति बनी रहती है,थानाध्यक्ष अमर कुमार ने अंत में सभी से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए होली का उत्सव प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
Mar 02, 2026 16:32:38
Noida, Uttar Pradesh:ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ होलिका दहन, क्षेत्रवासियों ने दी होली की शुभकामनाएं ब्यावर नगर में होली पर्व के अवसर पर पंडित बृजमोहन लाल शर्मा के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों से होलिका दहन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिला। होलिका दहन से पूर्व पंडित सत्यनारायण शर्मा द्वारा विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करवाई गई। पूजन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर संतोष शर्मा, मदन मोहन शर्मा, दिनेश शर्मा, टीकम सिंह चौहान राजेश शर्मा बृजमोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे。 वहीं डिग्गी मोहल्ले में पुरानी परंपरा के तहत अनुपम सिंह राज द्वारा चंग की थाप पर फागण के गीतों के साथ जमकर धमाल मचाया गया। उपस्थित नागरिकों ने चंग की थाप पर उत्साहपूर्वक नृत्य कर होली के रंग में रंगते नजर आए। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में पारंपरिक उल्लास और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 02, 2026 16:31:20
Sawai Madhopur, Rajasthan:गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर मीना बड़ौदा में तीन बच्चों के शव मिलने के सनसनीखेज मामले में लापता चल रही महिला का भी सुराग लग गया है। महिला ने कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 8 बजे महिला ने भरतपुर में सोगरिया एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आत्महत्या के प्रयास में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को गंभीर हालत में भरतपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। वहां एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि इससे पहले महिला के तीन बच्चों के शव घर के समीप मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले में वजीरपुर थाना पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई थी। अब महिला की मौत के बाद प्रकरण ने और भी गंभीर रूप ले लिया है। फिलहाल पुलिस ने महिला के पति, देवर और सास को डिटेन कर लिया है। और घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है । फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है और बच्चों की मौत व महिला के आत्महत्या प्रयास के बीच संबंधों की गहन पड़ताल की जा रही है। गांव में मातम का माहौल है और लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं।
0
comment0
Report
Mar 02, 2026 16:28:54
Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन -बड़ामलहरा रिपोर्टर-नरेंद्र दीक्षित 9993310029 स्लग -600 करोड़ की लागत से 24 माह में 55 किलोमीटर फोर लाईन सड़क का होगा निर्माण एंकर - श्री काया रिसोर्ट से परा चौकी तक 55 किलोमीटर फोर लाईन सड़क का निर्माण 24 माह में 600 करोड़ रुपए की लागत से एन एच आई द्वारा व्ही आर एस इंफ़्रा प्रायवेट लिमिटेड बड़ोदा गुजरात की निर्माण एजेंसी के माध्यम से कराया जा रहा है उक्त आशय की जानकारी बतौर पत्रकार वार्ता के दौरान निर्माण एजेंसी व्ही आर एस इंफ़्रा के डी जी एम ललित भाई जोशी के मौजूदगी में लाइजनिंग ऑफिसर आनंद अग्रवाल ने दी उक्त प्रेस वार्ता का आयोजन श्री काया रिसोर्ट में किया गया इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए अवैध उत्खनन, एवं अन्य विषयों के सवालों का सफगोई व स्पष्ट रूप से कंपनी प्रतिनिधि ने एन एच आई के मानक अनुसार गुणवत्ता युक्त स
0
comment0
Report
Mar 02, 2026 16:28:13
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल जल योजना ग्रामीणों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। झांसी में दस ग्राम समूह पेयजल योजनाओं के माध्यम से घर घर साफ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, इनमें से बुडपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना से ग्राम बैजपुर के साथ 59 गाँव के लोगों को पीने का साफ़ पानी उपलब्ध हो रहा है। योजना के लागू होने से ग्रामीणों के जीवन में काफी बदलाव आया है। अब उन्हें पानी के लिए दूर-दूर तक नहीं जाना पड़ता है, और उन्हें साफ पानी आसानी से उपलब्ध हो रहा है। और उनकी दिनचर्या में भी बदलाव आया है। अवर अभियंता बृजेंद्र जोशी ने बताया कि बुडपुरा पेयजल योजना में पानी माताटीला डैम से आता है।कंसल्टेंट अर्जुन ठाकुर के अनुसार जल जीवन मिशन के तहत दस ग्राम समूह पेयजल योजनाओं के माध्यम से 613 गांव में घर घर साफ पानी उपलब्ध कराया जा रहा
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 02, 2026 16:20:33
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur, Bihar: पहली बार उत्पाद विभाग टीम ने ट्रेन के जनरेटर रूम से शराब बरामद की; रेलवे के जनरेटर कक्ष में शराब के बड़े खेप की बरामदगी और एक रेलकर्मी को गिरफ्तार किया गया. दिल्ली से Muzaffarpur पहुंची ट्रेन से भारी मात्रा में शराब के साथ एक रेलकर्मी को गिरफ्तार किया गया. होली से पहले Muzaffarpur स्टेशन पर नई दिल्ली से बरौनी जाने वाली 02564 Kolon Express ट्रेन में विदेशी शराब के खेप को बरामद किया गया और एक पावर इंचार्ज कर्मी अखिलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. अखिलेश कुमार समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर के मेहसी गाँव का निवासी है और रेलवे में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता था; वह दिल्ली से इस शराब की खेप को लेकर चला था और Muzaffarpur में पकड़ा गया. उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर Muzaffarpur स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन के जनरेटर कक्ष से शराब की भारी खेप पकड़ी गई है. गिरफ्तार रेल कर्मी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है और टीम समस्तीपुर जिले के कारोबारी से जुड़ी जानकारी एकत्रित कर उसकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है.
0
comment0
Report
HSHEMANT SANCHETI
Mar 02, 2026 16:20:18
Chhattisgarh:एंकर - नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के कुतुल गांव में, जिसे कभी नक्सलियों की तथाकथित राजधानी कहा जाता था, इस वर्ष होलिका दहन का आयोजन विशेष मायने रखता है। नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया और शांति, सुरक्षा एवं विकास का संदेश दिया। कुतुल जैसे संवेदनशील इलाके में होलिका दहन का सार्वजनिक आयोजन केवल एक धार्मिक परंपरा का निर्वहन नहीं, बल्कि बदलते हालात की सकारात्मक तस्वीर भी पेश करता है। वर्षों तक नक्सली गतिविधियों के कारण यह इलाका आम जनजीवन और उत्सवों से दूर रहा। ऐसे में सुरक्षाबलों की मौजूदगी के बीच त्योहार का खुलकर मनाया जाना स्थानीय लोगों में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है। आईटीबीपी के जवान 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के लक्ष्य को लेकर लगातार अभियान चला रहे हैं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद जवानों का मनोबल ऊँचा है। त्योहार के अवसर पर उन्होंने देश की एकता, क्षेत्र में शांति और आमजन की खुशहाली की कामना की。 स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत किया। उनका कहना है कि अब क्षेत्र में धीरे-धीरे सामान्य स्थिति लौट रही है और सुरक्षा बलों की सक्रियता से विकास कार्यों को भी गति मिल रही है。 कुतुल में हुआ यह होलिका दहन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि नक्सलगढ़ से शांति की ओर बढ़ते कदम का प्रतीक बन गया है। यह आयोजन बताता है कि जहां कभी भय का साया था, वहां अब उम्मीद की लौ जल रही है।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 02, 2026 16:20:05
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चिखलार में देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। मजदूरों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई, जिसमें लदी लोहे की सरिया के 아래 दबकर एक आदिवासी मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम बबलू धुर्वे बताया जा रहा है,जो घोड़ाडोंगरी के बेहड़ी ढाना का निवासी था। जानकारी के मुताबिक ठेकेदार कॉलेज चौक निर्माण कार्य के लिए घोड़ाडोंगरी से मजदूरों को लाया था और काम के बाद उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोहे की सरिया के साथ ही गांव भेजा जा रहा था। हादसे के बाद अन्य मजदूर दहशत में मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने तुरंत ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोहे को हटवा दिया। फिलहाल चिखलार में हुए इस हादसे की जांच कोतवाली थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 02, 2026 16:19:45
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन - महाकाल मन्दिर में हुआ होलिका दहन , पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में बाबा महाकाल के दरबार में ग़ुलाल अर्पण करा, होली पर्व की हुई शुरुआत संध्या आरती में चढ़ा अबीर गुलाल, दुनिया भर में मनाए जाने वाले होली के त्यौहार की शुरुआत धार्मिक नगरी उज्जैन से हो गई है। यहाँ सबसे पहले होली के त्यौहार की शुरुआत विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से हुई। बाबा महाकाल के दरबार में होली का उत्सव मनाया गया। यहाँ संध्या आरती में पण्डे पुजारियों ने महाकाल के साथ होली खेली। बड़ी संख्या में भक्तो ने भक्ति में लीन होकर होली मनाई। संध्या आरती के बाद यहाँ होलिका दहन किया गया और भक्त बाबा के भजनो में झूमते नजर आए । दरअसल उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली के त्यौहार की शुरुआत हो गई है | यहाँ परंपरा अनुसार संध्या आरती में बाबा महाकाल को रंग लगाया गया। श्रद्धालु और पण्डे पुजारियों ने आरती में लीन होकर अबीर गुलाल और फूलो बाबा को अर्पण करें । आरती के बाद मंदिर परिसर में मंत्रोचारण के साथ होलिका दहन किया गया। देश विदेश से कई भक्त उज्जैन में मनाई जाने वाली इस होली को देखने के लिए आते है। आरती के समय बाबा के भक्तो पर भी होली का रंग खूब चढ़ता है परंतु दो वर्ष पहले होली पर्व पर गर्भगृह में अग्निकाण्ड होने से भक्तों को अबीर गुलाल से दूर रखा गया। महाकाल मंदिर में एक दिन पहले होली का पर्व मानाने की परंपरा आदि अनादिकाल से चली आ रही। यहाँ सबसे पहले बाबा महाकाल के आँगन में होलिका का दहन होता है और उसके बाद शहर भर में होली मनाई जाती है। wt- महाकाल मंदिर से पुजारी और भक्त से बातचीत
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Mar 02, 2026 16:19:31
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के उचेहरा वन परिक्षेत्र की खोखर्रा बीट में सोमवार सुबह एक डेढ़ वर्षीय तेंदुआ क्लच वायर के फंदे में फंसा मिला। जानकारी के अनुसार तेंदुआ पिछले दो दिनों से राजस्व भूमि क्षेत्र में चहलकदमी करता देखा जा रहा था, जिसके बाद वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुत्तों ने उसे खदेड़ दिया था, जिससे वह एक पेड़ पर चढ़ गया था। सुबह कुत्तों के हटते ही तेंदुआ जंगल की ओर भागने लगा, लेकिन इसी दौरान वह बांस के भीरा में लगाए गए क्लच वायर के फंदे में फंस गया। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात शिकारियों द्वारा जंगली जानवरों के शिकार के उद्देश्य से यह फंदा लगाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी सचिन नामदेव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही पन्ना टाइगर रिजर्व से वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संदीप कुमार गुप्ता अपनी रेस्क्यू टीम के साथ तत्काल पहुंचे। विशेषज्ञ टीम ने सावधानीपूर्वक तेंदुए को फंदे से मुक्त कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुरक्षित रूप से परसमनिया के जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Mar 02, 2026 16:19:16
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top