Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
West Champaran845454

डीटीओ–एमवीआई की कार्रवाई से गन्ना किसान त्रस्त, शुगर इंडस्ट्रीज के बाहर फूटा आक्रोश

Jan 30, 2026 09:59:16
Bettiah, Bihar
मझौलिया के शुगर इंडस्ट्रीज में गन्ना लेकर पहुंचे किसानों ने गुरुवार को डीटीओ एवं एमवीआई पर मनमानी और दबंगई का आरोप लगाते हुए जमकर आक्रोश प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि परिवहन विभाग की कथित सख्ती से वे भय और मानसिक तनाव में जीने को मजबूर हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।प्रदर्शन में शामिल रत्नमाला पंचायत की मुखिया निर्मला तिवारी, रोहित कुमार दास, एसेश कुमार, वहीद मियां, अमलेश साह, लालबाबू कुमार यादव, जितेंद्र कुमार, आलोक कुमार, राजीव कुमार एवं विजय प्रताप ने बताया कि वे छोटे व सीमांत किसान हैं और गन्ना की खेती कर ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। एक ओर सरकार किसानों को गन्ना की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है, वहीं दूसरी ओर डीटीओ और एमवीआई की कार्रवाई किसानों की कमर तोड़ रही है।किसानों का आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मात्र 40 से 45 क्विंटल गन्ना लदा रहने पर,खाली वाहन होने की स्थिति में भी 30 से 40 हजार रुपये तक का चालान जबरन काटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जितनी कीमत में गन्ना बेचा जा रहा है, उससे अधिक राशि चालान के रूप में वसूली जा रही है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।आक्रोशित किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने डीटीओ एवं एमवीआई की कथित धांधली पर शीघ्र अंकुश नहीं लगाया तो वे गन्ना की खेती बंद कर देंगे और गन्ना की खेती छोड़ने को मजबूर होंगे। किसानों ने मांग की कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अविलंब न्यायोचित समाधान निकाला जाए, ताकि वे बिना भय के अपनी उपज बेच सकें।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
RKRajesh Kumar Sharma
Jan 30, 2026 12:47:51
Delhi, Delhi:पश्चिमी जिले के डॉग स्कवाड में तैनात एक कांस्टेबल ने कुत्ते के पट्टे से लगाई फांसी जनकपुरी इलाके की घटना पुलिस कर रही मामले की जांच पश्चिमी जिले के डॉग स्कवाड में तैनात एक कांस्टेबल द्वारा सुसाइड का एक मामला जनकपुरी में सामने आया है। जानकारी के अनुसार जनकपुरी थाने के तहत आने वाले डॉग स्क्वायड में तैनात कांस्टेबल इंदर सिंह 51 ने बीती रात पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी यह पता चला है कि वह पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे और राजस्थान के भिवानी के रहने वाले थे जबकि इन दिनों अपनी बेटी के साथ दिल्ली के चंचल पार्क इलाके में रह रहे थे फिलहाल इस मामले में जिले के पुलिस अधिकारी कुछ भी नहीं बता रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा कि इंद्र सिंह डॉग स्कवॉयड वाले कुत्ते को बैरक में छोड़ा और उसके बाद कुत्ते वाले पट्टे से पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। इंद्र सिंह का पूरा परिवार राजस्थान के भिवानी में रहता है। परिवार को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Jan 30, 2026 12:47:03
Paradeep, Odisha:ଜାଗତସିଂହପୁର ରେ ଜିଲ୍ଲା ସ୍ତରୀୟ କୃଷି ଯନ୍ତ୍ରପାତି ମେଳା ଉଦଘାଟିତ।ଜିଲ୍ଲା କୃଷି ଓ କୃଷକ ସଶକ୍ତିକରଣ ବିଭାଗ ଆନୁକୂଲ୍ୟରେ ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ସମ୍ମୁଖସ୍ଥ ପଡିଆ ଠାରେ ଆୟୋଜିତ ହୋଇଛି ଜିଲ୍ଲାସ୍ତରୀୟ କୃଷି ଯନ୍ତ୍ରପାତି ବେଳା। ମୁଖ୍ୟ ଅତିଥିଭାବେ ଜଗତସିଂହପୁର ସାଂସଦ ବିଭୂ ପ୍ରସାଦ तरାଇ ଯୋଗଦେଇ ମେଳା କୁ ଉଦଘାଟନ କରି ପ୍ରଦର୍ଶନୀ ମଣ୍ଡପ ଗୁଡିକୁ ପରିଦର୍ଶନ କରିଥିଲେ। ସାଂସଦ ବିଭୁ ପ୍ରସାଦ ତରାଇ ଚାଷୀ ମାନଙ୍କୁ ସରକାରଙ୍କ ବିଭିନ୍ନ ଲୋକାଭିମୁଖୀ ଯୋଜନା ସମ୍ପର୍କରେ ସଚେତନ କରି ଆଧୁନିକ ବୈଷୟିକ ଜ୍ଞାନ କୌଶଳ ଓ କୃଷି ଯନ୍ତ୍ରପାତି ର ବ୍ୟବହାର ମାଧ୍ୟମରେ ଚାଷୀ ମାନେ ଚାଷ କ୍ଷେତ୍ରରେ କିପରି ଉନ୍ନତି କରିପାରିବେ ସେ ସମ୍ପର୍କରେ ଏହି ମେଳା ବେଶ ସହାୟକ ହେବ ବୋଲି ସେ ପ୍ରକାଶ କରିଥିଲେ। ଜିଲ୍ଲାପାଳ ତଥା ସଭାପତି ଜେ.ସୋନାଲ, କୃଷିର ଗୁରୁତ୍ୱ ଏବଂ କୃଷି ମାଧ୍ୟମରେ କିପରି ନିଯୁକ୍ତି ବୃଦ୍ଧି କରାଯାଇପାରିବ ସେ ବିଷୟରେ ମତବ୍ୟକ୍ତ କରିଥିଲେ। ସମ୍ମାନିତ ଅତିଥିଭାବେ ମନୋଜ କୁମାର ଭୋଇ, ସଭାପତି ଜିଲ୍ଲା ପରିଷଦ, ଜଗତସିଂହପୁର ପୌରପରିଷଦ ଅଧ୍ୟକ୍ଷା ଅର୍ଚ୍ଚନା ସିଂହ, ଏବଂ ମଧ୍ଯ କୃଷକ ସମ୍ପ୍ରଦାୟ ର ଉନ୍ନତି ରେ ଦେଶ ର ଉନ୍ନତି ସମ୍ଭବ ବୋଲି କହିଥିଲେ।ମୁଖ୍ୟବକ୍ତା ଭାବେ କୃଷି ଓ କୃଷକ ସଶକ୍ତିକରଣ ବିଭାଗ ନିର୍ବାହୀଯନ୍ତ୍ରୀ ପ୍ରଶାନ୍ତ କୁମାର ଜେନା, ଯୋଗ ଦେଇ କୃଷି ଓ କୃଷକ ଉନ୍ନତି କରଣ ବିଷୟ ରେମନ୍ତବ୍ୟ ରଖିଥିଲେ। ଜିଲ୍ଲା ସ୍ତରୀୟ ଏହି ସଭା ଆରମ୍ଭରେ ସ୍ୱାଗତ ଭାଷଣ ଓ ଅତିଥିମାନଙ୍କ ପରିଚୟ ପ୍ରଦାନ କରିଥିଲେ କୂଳମଣି ବାରିକ, ଜିଲ୍ଲା ମୁଖ୍ୟ କୃଷି ଅଧିକାରୀ ଜିଲ୍ଲା କୃଷି ଅଧିକାରୀ ବିଶ୍ୱଜਿਤ୍ ପଣ୍ଡା ଧନ୍ୟବାଦ ଅର୍ପଣ ପ୍ରଦାନ କରିବା ସହ ଜିଲ୍ଲା ସ୍ତରୀୟ କୃଷି ଓ କୃଷି ଯନ୍ତ୍ରପାତି ମେଳା ଆୟୋଜନ ର ତାତ୍ପର୍ଯ୍ୟ ସମ୍ପର୍କରେ ସୂଚନା ପ୍ରଦାନ କରିଥିଲେ। ସଭାରେ ପଞ୍ଚାୟତ ରାଜ ଅନୁଷ୍ଠାନ ର କର୍ମକର୍ତ୍ତା, swଯଂ ସହାୟକ ଗୋଷ୍ଠୀ ର ସଦସ୍ୟା, ଚାଷୀ, EN.ଏଜୋ ର କର୍ମକର୍ତ୍ତା ବିଭାଗୀୟ ଅଧିକାରୀ, ସହର ର bóଦ୍ଧଜୀବୀ ଏବଂ ଗଣମାଧ୍ୟମ ପ୍ରତିନିଧି ମାନେ ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ। ଟ୍ରାକ୍ଟର, ପାୱାର ଟିଲର, ମିনি ଟ୍ରାକ୍ଟର, ୟ୍ରସର, ରିପ୍ପର, ରୋଟାଭେଟୋର ସଦୃଶ ଯନ୍ତ୍ରପାତି ଏହି ମେଳା ରେ ପ୍ରଦର୍ଶିତ ହୋଇଛି।
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Jan 30, 2026 12:46:38
Jhajjar, Haryana:ड्रे़स कोड का पालन न करने को लेकर पुलिस कर्मचारी पर गिरी गाज: झज्जर पुलिस लाइन पहुंचे एडीजीपी दुहन ने पुलिस कर्मचारी को हड़काया. निलम्बन के दिए निर्देश, कहा: पशुपालन नहीं यह है पुलिस विभाग. पुलिस रिहर्सल के दौरान पुलिस लाइन में जूती पहनकर पहुंचा था पुलिस कर्मचारी. हालात और कानून व्यवस्था का जायजा लेने शुक्रवार को झज्जर पुलिस लाइन पहुंचे थे एडीजीपी दुहन. झज्जर पुलिस लाइन में लिया पुलिस की व्यवस्थाओं का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश. आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस द्वारा बनाई कम्पनियों की ली जानकारी. जिला पुलिस की कार्यशैली से काफी संतुष्ट दिखाई दिए एडीजीपी एचएस दुहन. जिला पुलिस का कुशल संचालन करने के लिए जिला पुलिस कमीश्नर डा.राजश्री की थपथपाई पीठ. अपराध रोकने के लिए समय रहते सीलिंग प्लान बनाना और उसके क्रियान्वयन की कही बात. एडीजीपी बोले, अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों को करे सम्मानित और निष्क्रिय व लापरवाह के लिए हो सजा का प्रावधान. पुलिस लाइन में ली अधिकारियों की बैठक, दिए निर्देश, कहा: पुलिस वैलेफेयर कर रखे को विशेष ध्यान. झज्जर
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Jan 30, 2026 12:46:13
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का राज्य स्तरीय जयंती समारोह होगा कल,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर करेंगे शिरकत,कार्यक्रम स्थल को बंटा 10 सेक्टर में, प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचेंगे लोग कुरुक्षेत्र:- कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वी जयंती 31 जनवरी को मनाई जाएगी। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी,केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कैबिनेट मंत्री के कृष्ण पंवार सहित हरियाणा के अलग-अलग जिलों समाज के लोग शिरकत करेंगे। दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे के किनारे उमरी गांव के पास 5 एकड़ से ज्यादा में बनाया जा रहा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के नाम से स्मारक स्थल। गुरु रविदास जी के विचार सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश देते हैं और राज्य सरकार उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उमरी गांव में 5 एकड़ में संत शिरोमणि गुरु रविदास का मंदिर बनाया जाएगा साथ ही उनकी एक एक भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। प्रदेश स्तरीय संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर समारोह का उमरी में हो रहा है कार्यक्रम, 10 सेक्टरों में बांटा पंडाल, हर सेक्टर में एक अधिकारी नियुक्त। उमरी में होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम प्रदेश स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे। इनके साथ-साथ कई सांसद व विधायक भी समारोह में शामिल होंगे।
0
comment0
Report
Jan 30, 2026 12:46:00
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के गांधी पार्क में कुर्मी समाज और भारतीय किसान यूनियन के संयुक्त आह्वान पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया। सिराथू की विधायक पल्लवी पटेल ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरने को संबोधित किया और समाज की एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि “जब तक कुर्मी समाज एकजुट नहीं होगा, तब तक न अधिकार मिलेंगे और न ही सत्ता में भागीदारी।” मामला थाना तारुन क्षेत्र के शिवकुमार वर्मा से जुड़ा है, जिनके साथ मारपीट की घटना के बाद थाने के सामने सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने 95 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जिसमें माफिया और हिस्ट्रीशीटर दिलीप वर्मा का नाम भी शामिल है। मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर आज गांधी पार्क में धरना दिया गया। प्रदर्शन के दौरान विधायक पल्लवी पटेल स्वयं धरने पर बैठ गईं।
0
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Jan 30, 2026 12:45:53
Jaipur, Rajasthan:77वां गणतंत्र दिवस, राजस्थान की झांकी ने जीता पॉपुलर चॉइस का तृतीय पुरस्कार 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में राजस्थान की झांकी ने लोकप्रिय पसंद (पॉपुलर चॉइस) श्रेणी में तृतीय पुरस्कार जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। शुक्रवार को नई दिल्ली के महिपालपुर स्थित रक्षा संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार के रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन, कला, साहित्य एवं संस्कृति प्रवीण गुप्ता को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर संयुक्त शासन सचिव कला, साहित्य एवं संस्कृति अनुराधा गोगीया तथा ललित कला अकादमी के सचिव रजनीश हर्ष भी मौजूद रहे। पॉपुलेर चॉइस श्रेणी में गुजरात को प्रथम और उत्तर प्रदेश को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशन में प्रस्तुत राजस्थान की झांकी ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि मायगॉव प्लेटफॉर्म पर हुए देशव्यापी जनमतदान के आधार पर यह पुरस्कार प्रदान किया गया। गौरतलब है कि “रेगिस्तान का सुनहरा स्पर्श” शीर्षक से कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग द्वारा प्रस्तुत इस झांकी में बीकानेर की सदियों पुरानी उusta कला को दर्शाया गया। झांकी की जटिल शिल्पकारी, शाही विरासत और सांस्कृतिक गहराई ने कर्तव्य पथ पर मौजूद लाखों दर्शकों को आकर्षित किया। राजस्थान की रेत से लेकर राष्ट्रीय मंच तक, बीकानेर के कारीगरों की कला ने यह साबित कर दिया कि भारत की पारंपरिक कलाएं आज भी सांस्कृतिक पहचान, आत्मनिर्भरता और सॉफ्ट पावर की मजबूत नींव हैं।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Jan 30, 2026 12:45:32
0
comment0
Report
Jan 30, 2026 12:43:01
Dharmauli, Uttar Pradesh:परतावल/ महाराजगंज पनियरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा अहिरौली में पथरी के इलाज के दौरान किडनी निकाले जाने की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय सपा के वरिष्ठ नेता संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी लेते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने मोबाइल फोन के माध्यम से उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री माता प्रसाद पाण्डेय जी को भी मामले से अवगत कराया। नेता प्रतिपक्ष ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सपा नेता ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे। इस घटना को लेकर क्षेत्र में लोगों में रोष व्याप्त है। इस दौरान साथ में विनय यादव , रानू ओझा , अन्य लोग भी मौजूद रहे
0
comment0
Report
Jan 30, 2026 12:40:15
Karhal, Uttar Pradesh:मैनपुरी करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल के अंतर्गत संचालित सभी विद्यालयों में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। महात्मा गांधी की पूण्यतिथि पर बापू के अनमोल वचन हमें आत्ममंथन के लिए प्रेरित करते हैं कि क्या हम उस भारत की कल्पना को आगे बढ़ा रहे हैं,जिसका सपना उन्होंने देखा था? कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय समूह के निदेशक डॉ.जे.पी.यादव एवं प्रबंधक श्रीमती सरिता सिंह द्वारा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर नमन करने से हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. जे.पी.यादव ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। गांधी जी के सादगीपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एक अत्यंत गरीब महिला को फटी हुई साड़ी में देखा,जिससे उनके मन में गहरी संवेदना जागी। उसी क्षण उन्होंने स्वयं भी साधारण धोती एवं शॉल धारण करने का संकल्प लिया और आजीवन सादगी का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने यह भी बताया कि गांधी जी का प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम” था,जो उनके जीवन-दर्शन और मानवता के प्रति प्रेम को दर्शाता है। इस अवसर पर डॉ. जे.पी. यादव के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा भजन का सामूहिक गान किया गया,जिससे संपूर्ण विद्यालय परिसर भावपूर्ण वातावरण से गूंज उठा। महात्मा गांधी जी की हत्या 30 जनवरी 1948 को दिल्ली स्थित बिरला भवन (वर्तमान गांधी स्मृति) में हुई थी। उनकी समाधि राजघाट,नई दिल्ली में स्थित है। 30 जनवरी को पूरे देश में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है,ताकि देशवासी उनके बलिदान को स्मरण कर सत्य,अहिंसा और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प ले सकें।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Jan 30, 2026 12:38:35
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद जिले के थाना कम्पिल के सिवारा चौकी अंतर्गत ग्राम मिस्तनी में खौफनाक घटना! दबंग युवक अपने साथी संग किसान की हरी-भरी गेहूं की फसल में घुस गया। किसान ने विरोध किया तो ... जान से मारने की धमकियां! और फिर ... तमंचा लहराते हुए दबंग मौके पर पहुंचे! लेकिन इधर ग्रामीण जुट गए! बहादुर ग्रामीणों ने दबंग को घेरा, तमंचा छीन लिया! वो वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है—देखिए कैसे दबंग के होश उड़ गए! तमंचा छीनते ग्रामीण, दबंग भागते हुए. पीड़ित किसान ने 28 जनवरी को कम्पिल थाने में तहरीर दी, लेकिन अब तक पुलिस मौन! दबंग धमकी देते फरार। ग्रामीण सशंकित—क्या न्याय मिलेगा?
0
comment0
Report
AMAjay Mishra
Jan 30, 2026 12:37:49
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थित लगभग 1000 वर्ष पुरानी भगवान शिव के रौद्र रूप भैरव की विशाल प्रतिमा के परिसर में ‘भैरव लोक’ का निर्माण किया गया है। इसका लोकार्पण कल प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा। ऐतिहासिक भैरव बाबा मंदिर को लेकर स्थानीय लोगों की गहरी आस्था रही है। अब भैरव लोक के निर्माण के बाद इस पूरे क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि की उम्मीद है, बताया जा रहा है कि यह विशाल भैरव प्रतिमा दसवीं शताब्दी के आसपास की है, जिसका निर्माण कलचुरी काल में किया गया था। इसे संभवतः विश्व की सबसे बड़ी भैरव प्रतिमाओं में سے एक माना जाता है। मुख्यमंत्री के आगमन और लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। वहीं आज गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक नागेंद्र सिंह ने भी आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने भी आज रीवा में हुई एक बैठक में अधिकारियों से कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। बाइट राजेंद्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Jan 30, 2026 12:37:33
Morena, Madhya Pradesh:600 से अधिक विद्यार्थियों के स्वर में गूंजा ‘वंदे मातरम्’ – संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में संपूर्ण वंदे मातरम् का भव्य सामूहिक गायन राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय का परिसर शुक्रवार को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की गूंज से गुंजायमान हो उठा। मंच से लेकर पूरे विश्वविद्यालय परिसर तक एक ही स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन सुनाई दिया। इस ऐतिहासिक आयोजन में विश्वविद्यालय सहित शहर के 30 शिक्षा संस्थानों के 600 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने सहभागिता की। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय में संपूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि सभी प्रतिभागियों ने पारंपरिक श्वेत परिधानों में सहभागिता कर आयोजन को गरिमा पप्रदान की
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top