Back
सेमरा वृत्त में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन
Bettiah, Bihar
मझौलिया के सेमरा वृत्त वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ मदरसा खेल मैदान में भव्य रूप से किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी, मझौलिया हेल्थ केयर सेंटर के निदेशक डॉ. मोहम्मद शमीम अख्तर तथा जिला पार्षद मोहम्मद जियाउद्दीन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
खेल सामाजिक सौहार्द और
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में खेलकूद की समृद्ध परंपरा रही है। खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और समरसता को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं में जोश, उमंग और अनुशासन पैदा करने में खेलकूद की अहम भूमिका है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है।
टूर्नामेंट के आयोजक एवं मझौलिया हेल्थ केयर सेंटर के निदेशक डॉ. मोहम्मद शमीम अख्तर ने कहा कि शारीरिक, मानसिक और स्वास्थ्य की दृष्टि से खेलकूद जीवन का अनिवार्य अंग है। उन्होंने खिलाड़ियों को हार-जीत को समान भाव से स्वीकार करने की सीख दी। डॉ. अख्तर ने कहा कि हार से निराश नहीं होना चाहिए और जीतने वाली टीम को भी विनम्रता और खेल भावना बनाए रखनी चाहिए। आयोजन समिति के अध्यक्ष परवेज आलम, उपाध्यक्ष चंद्र किशोर राम, सचिव डॉ. सरफराज आलम एवं डॉ. अरशद अली ने बताया कि तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के दौरान निर्णायकों का फैसला सर्वमान्य होगा। फाइनल मुकाबला 8 फरवरी को खेला जाएगा। पहला मुकाबला सेमरा वृत्त और अध कपरिया की टीम के बीच खेला गया, जिसमें सेमरा वृत्त की टीम विजयी रही। दूसरा मुकाबला मिश्रौली और दिउलिया की टीम के बीच खेला गया। मैचों में रेफरी की भूमिका शकील अख्तर, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद इम्तियाज और अजमल हुसैन ने निभाई, जबकि कमेंट्री मतिम आलम ने की। इस अवसर पर हाजी मोहम्मद इकरामुल हक, मोहम्मद अब्दुल्ला, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद कलीमुल्लाह, अशोक राम, उमर अली, आलमगीर अंसारी, इरशाद आलम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
1
Report
PPPoonam Purohit
FollowFeb 06, 2026 14:36:310
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 06, 2026 14:35:540
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 06, 2026 14:35:280
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 06, 2026 14:35:010
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 06, 2026 14:34:400
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowFeb 06, 2026 14:34:210
Report
Barabanki:साईं पीजी कॉलेज में रोजगार मेलाः नांदी फाउंडेशन के सहयोग से छात्राओं को मिले नौकरी के अवसर
0
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 06, 2026 14:33:470
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 06, 2026 14:33:180
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 06, 2026 14:33:040
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 06, 2026 14:32:460
Report
STSharad Tak
FollowFeb 06, 2026 14:30:460
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 06, 2026 14:30:280
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 06, 2026 14:30:160
Report