Back
बिना डिग्री के ‘डॉक्टर’, ऑपरेशन तक करने का आरोप,विभाग लापरवाह
Bettiah, Bihar
मझौलिया के हरिपकड़ी रोड स्थित संचालित प्रियांश हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में आ गया है। स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों का आरोप है कि यह हॉस्पिटल बिना वैध पंजीकरण और स्वास्थ्य विभाग की अनुमति के अवैध रूप से संचालित हो रहा है। नियम-कानून को ताक पर रखकर यहां इलाज के नाम पर मरीजों की जिंदगी से खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि हॉस्पिटल में बिना मान्यता प्राप्त डिग्री वाले लोग खुद को डॉक्टर बताकर इलाज और ऑपरेशन कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, कई बार गंभीर मरीजों पर सर्जरी की जाती है, जबकि वहां न तो मानक सुविधाएं हैं और न ही योग्य चिकित्सक। हालत बिगड़ने पर मरीजों को आनन-फानन में दूसरे अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है। क्षेत्र में अक्सर इलाज के दौरान मरीज की जान गवाने की खबरें सामने आती रही हैं, जिससे लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। परिजनों से दुर्व्यवहार
पीड़ित परिजनों का कहना है कि प्रियांश हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर मनमाने ढंग से फीस वसूली जाती है। सामान्य जांच और दवाओं के लिए भी हजारों रुपये वसूले जाते हैं। बिल में पारदर्शिता नहीं होती और खर्च का सही विवरण नहीं दिया जाता। इसका सबसे अधिक असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, मझौलिया में क्लिनिक खुलने से पहले ही प्रियांश हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर प्रवीण कुमार कई विवादों में रह चुके हैं। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर हॉस्पिटल का संचालन जारी रहना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
मामले को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ . अनुपम प्रसाद ने जांच के लिए टीम गठित करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए गए तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने अवैध नर्सिंग होम पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
1
Report
PPPoonam Purohit
FollowFeb 06, 2026 14:36:310
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 06, 2026 14:35:540
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 06, 2026 14:35:280
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 06, 2026 14:35:010
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 06, 2026 14:34:400
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowFeb 06, 2026 14:34:210
Report
Barabanki:साईं पीजी कॉलेज में रोजगार मेलाः नांदी फाउंडेशन के सहयोग से छात्राओं को मिले नौकरी के अवसर
0
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 06, 2026 14:33:470
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 06, 2026 14:33:180
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 06, 2026 14:33:040
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 06, 2026 14:32:460
Report
STSharad Tak
FollowFeb 06, 2026 14:30:460
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 06, 2026 14:30:280
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 06, 2026 14:30:160
Report