Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

दिल्ली में बड़ा फैसला: अमरिंदर राजा वारिंग समेत कांग्रेस सांसद बजट सत्र से निलंबित

KSKapil sharma
Feb 03, 2026 13:02:52
Noida, Uttar Pradesh
Delhi: Amarinder Singh Raja Warring (Congress) On His Suspension Along with Other Congress MPs from Lok Sabha for Remainder of Parliament Budget Session
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
KSKapil sharma
Feb 03, 2026 14:15:32
Noida, Uttar Pradesh:ਜੀ ਪੰਜਾਬ ਹਰਿਆਣਾ ਹਿਮਾਚਲ ਦੇ ਖਾਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਪਿੰਡ ਦੀ ਸੱਥ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਜ਼ੀ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਟੀਮ ਪਹੁੰਚੀ ਮੋਗਾ ਜਿਲੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬੁੱਘੀਪੁਰਾ ਵਿਖੇ । ਪਿੰਡ ਦੀ ਸੱਥ ਵਿੱਚ ਬੈਠੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਸਰਪੰਚ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਬਜ਼ੁਰਗ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਪਿੰਡ ਦੀ ਸੱਥ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੇ ਤਹਿਤ ਕੀ ਚੋਣ ਮੈਨੀਫੈਸਟੋ ਲੀਗਲ ਡਾਕੂਮੈਂਟ ਬਣਨੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ ਜਾਂ ਨਹੀਂ ਇਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਿਚਾਰ ਵਟਾਂਦਰਾ ਅਤੇ ਆਪਣਾ ਪੱਖ ਰਖਿਆ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ । ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਜ਼ੀ ਮੀਡੀਆ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਇੰਨੇ ਵਧੀਆ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਅੱਜ ਜ਼ੀ ਮੀਡੀਆ ਸਾਡੇ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚਿਆ । ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਚੋਣ ਮੈਨੀਫੈਸਟੋ ਇੱਕ ਲੀਗਲ ਡਾਕੂਮੈਂਟ ਬਣਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਨਾਲ ਜਿੱਥੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀ ਤੇ ਵਿਸ਼ਵਾਸ਼ ਬਣੇਗਾ ਉਥੇ ਹੀ ਮੈਨੀਫੈਸਟੋ ਵਿੱਚ ਕੀਤੇ ਵਾਅਦੇ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਲਈ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਵੀ ਆਪਣਾ ਪੂਰਾ ਜ਼ੋਰ ਲਗਾਉਣਗੀਆਂ। ਆਉ ਤੁਹਾਨੂੰ ਵੀ ਸੁਣਾਉਦੇ ਕੀ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਪਿੰਡ ਬੁੁੱਭੀਪੁਰੇ ਦੇ ਵਸਨੀਕਾਂ ਦਾ
0
comment0
Report
KDKuldeep Dhaliwal
Feb 03, 2026 14:08:27
0
comment0
Report
NSNavdeep Singh
Feb 03, 2026 14:07:44
Moga, Punjab:ਜੀ ਪੰਜਾਬ ਹਰਿਆਣਾ ਹਿਮਾਚਲ ਦੇ ਖਾਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਪਿੰਡ ਦੀ ਸੱਥ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਜ਼ੀ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਟੀਮ ਪਹੁੰਚੀ ਮੋਗਾ ਜਿਲੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬੁੱਘੀਪੁਰਾ ਵਿਖੇ । ਪਿੰਡ ਦੀ ਸੱਥ ਵਿੱਚ ਬੈਠੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਸਰਪੰਚ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਬਜ਼ੁਰਗ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਪਿੰਡ ਦੀ ਸੱਥ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੇ ਤਹਿਤ ਕੀ ਚੋਣ ਮੇनीਫੈਸਟੋ ਲੀਗਲ ਡਾਕੂਮੈਂਟ ਬਣਨੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ ਜਾਂ ਨਹੀਂ ਇਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਿਚਾਰ ਵਟਾਂਦਰਾ ਅਤੇ ਆਪਣਾ ਪੱਖ ਰਖਿਆ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ । ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਜ਼ੀ ਮੀਡੀਆ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਇੰਨੇ ਵਧੀਆ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਅੱਜ ਜ਼ੀ ਮੀਡੀਆ ਸਾਡੇ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚਿਆ । ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਚੋਣ ਮੈਨੇਫੈਸਟੋ ਇੱਕ ਲੀਗਲ ਡਾਕੂਮੈਂਟ ਬਣਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਨਾਲ ਜਿੱਥੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀ ਤੇ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਬਣੇਗਾ ਉਥੇ ਹੀ ਮੈਨਿਫੈਸਟੋ ਵਿੱਚ ਕੀਤੇ ਵਾਅਦੇ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਲਈ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਵੀ ਆਪਣਾ ਪੂਰਾ ਜ਼ੋਰ ਲਗਾਉਣਗੀਆਂ। ਆਉ ਤੁਹਾਨੂੰ ਵੀ ਸੁਣਾਉਦੇ ਕੀ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਪਿੰਡ ਬੁੱਘੀਪੁਰੇ ਦੇ ਵਸਨੀਕਾਂ ਦਾ
0
comment0
Report
DSDharmindr Singh
Feb 03, 2026 13:50:07
0
comment0
Report
BSBhushan Sharma
Feb 03, 2026 13:39:49
Nurpur, Himachal Pradesh:फतेहपुर को मिला आधुनिक बस स्टैंड का तोहफा मुख्यमंत्री की घोषणा अब धरातल पर, 4 करोड़ की परियोजना का शुभारम्भ दो चरणों में निर्माण, 23 दुकानों से क्षेत्रवासियों को मिलेगा रोजगार भवानी सिंह पठानिया ने किया विधिवत भूमि पूजन, यात्रियों और स्थानीय विकास को मिलेगी बड़ी राहत फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से प्रतीक्षित बस स्टैंड परियोजना अब धरातल पर उतर गई है। लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य मंगलवार को औपचारिक रूप से शुरू किया गया。 कैबिनेट रैंक भवानी सिंह पठानिया ने भूमि पूजन कर बस स्टैंड का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे。 फतेहपुर में नया बस स्टैंड बनना क्षेत्र के विकास के लिए बहुत जरूरी था। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बनेंगे。 बस स्टैंड का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में एक ब्लॉक और 13 दुकानें बनाई जाएंगी, जबकि दूसरे चरण में 10 और दुकानें और अन्य आवश्यक निर्माण कार्य किए जाएंगे। कुल मिलाकर 23 दुकानों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे。 हमारा उद्देश्य फतेहपुर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यह बस स्टैंड आने वाले वर्षों में फतेहपुर के विकास में एक अहम योगदान देगा। फतेहपुर के लिए यह आधुनिक बस स्टैंड न केवल आवागमन को आसान बनाएगा बल्कि स्थानीय विकास और रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगा。
0
comment0
Report
BSBhushan Sharma
Feb 03, 2026 13:39:30
Nurpur, Himachal Pradesh:कांगड़ा में अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाओं का संकट: मशीनें हैं, टेक्नीशियन नहीं बड़े-बड़े स्वास्थ्य इमारते तो हैं, लेकिन तकनीशियन और डॉक्टरों की कमी गंभीर चुनौती एंकर- जिला कांगड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जमीनी हकीकत और सरकारी दावों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। अगर हम जिला के प्राथमिक अस्पतालों जहां सुविधाएं न के बराबर है को छोड़कर अगर जवाली, इंदौरा, फतेहपुर, रैहन और नूरपुर के सिबिल अस्पतालों की बात करें, तो वहां अल्ट्रासाउंड मशीनें तो लगी हैं, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट ना होने के कारण धूल फांक रही हैं। इससे सबसे बड़ी समस्या गर्भवती महिलाओं को हो रही है। दूसरी ओर, प्रदेश सरकार का दावा है कि सब-डिविजन स्तर पर अस्पतालों को मजबूत किया जा रहा है, ताकि जिला अस्पतालों पर बढ़ता दबाव कम किया जा सके। कांगड़ा जिले के कई अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह संतोषजनक नहीं हैं। कहीं डॉक्टरों की कमी है, कहीं नर्सिंग और तकनीकी स्टाफ का अभाव है, तो कहीं मूलभूत सुविधाएं ही मरीजों के लिए परेशानी बन रही हैं। स्थिति यह है कि कई अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जैसी महंगी मशीनें तो लगी हैं, लेकिन रेडियोलॉिस्ट और तकनीशियन न होने के कारण ये मशीनें इस्तेमाल में नहीं आ पा रही हैं। दूर-दराज़ इलाकों से आने वाले मरीज इलाज की उम्मीद लेकर अस्पतालों तक पहुंचते हैं, लेकिन सुविधाओं की कमी के चलते उन्हें मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। इससे न सिर्फ मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, बल्कि जिला अस्पतालों में भीड़ भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश सरकार का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं को ज़मीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि आम जनता को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पतालों तक न जाना पड़े, और उन्हें अपने क्षेत्र में ही सुविधाएं मिल सकें। बाइट – कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चौधरी चंद्र कुमार प्रदेश सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिला अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े। इसके लिए सब-डिविजन स्तर के अस्पतालों को मजबूत किया जा रहा है। फतेहपुर, जवाली, इंदौरा और नूरपुर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। जहाँ कहीं डॉक्टरों की कमी है, वहाँ भी चरणबद्ध तरीके से नियुक्तियां की जा रही हैं। हालांकि सरकार सुधार के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर डॉक्टरों और स्टाफ की कमी कब दूर होगी, यह बड़ा सवाल बन रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में ये दावे कांगड़ा के मरीजों को कितनी राहत दे पाते हैं। बाइट 1 – जतिंद्र पठानिया, पूर्व बीडीसी, नंगल अस्पतालों में मशीनें तो लगा दी गई हैं, मगर तकनीशियन नहीं होने से सुविधाएं मरीजों तक नहीं पहुंच पा रही हैं।सम्बंधित डॉक्टर और स्टाफ भी नहीं हैं।स्थानीय लोगों को इससे भारी परेशानी हो रही है। बाइट 2 – जय पठानिया, स्थानीय युवा ग्रामीण इलाकों में अस्पताल होने के बावजूद इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है। अगर डॉक्टर, रेडियोलॉजिस्ट और तकनीकी स्टाफ की समय पर तैनाती हो, तो लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। बाइट 3 – बिनोद कुमार लबलू भामस, स्थानीय नेता सरकार को सिर्फ घोषणाएं नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर ठोस कदम उठाने होंगे। अगर समय रहते डॉक्टरों और स्टाफ की कमी दूर नहीं की गई, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। मशीनें स्थापित करने से सुविधाएं नहीं मिलती।
0
comment0
Report
BSBhushan Sharma
Feb 03, 2026 13:38:59
Nurpur, Himachal Pradesh:बजट पर बोले भवानी, सांसदों को घेरा—दिल्ली की चिट्ठी पढ़ने में व्यस्त, हिमाचल की आवाज़ गुम\n\nएंकर -- केंद्र सरकार के हालिया आम बजट को लेकर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। फतेहपुर से कांग्रेस विधायक और राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष, कैबिनेट रैंक भवानी सिंह पठानिया ने बजट को हिमाचल विरोधी बताते हुए न सिर्फ केंद्र सरकार, बल्कि प्रदेश के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों पर भी सीधा हमला बोला है।\nपठानिया ने आरोप लगाया कि सांसद दिल्ली की लिखी चिट्ठियां पढ़ने में व्यस्त हैं, जबकि हिमाचल की आवाज़ संसद तक पहुंच ही नहीं पा रही।\nफतेहपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम बजट में हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे और पहाड़ी राज्य की पूरी तरह अनदेखी की है। उन्होंने 16वें वित्त आयोग द्वारा राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) की सिफारिश न किए जाने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।\nपठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का 67 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र वन एवं पारिस्थितिक आवरण में आता है। पहाड़ी राज्यों में बुनियादी सेवाएं उपलब्ध करवाने की लागत मैदानी राज्यों से कहीं अधिक है। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने हिमाचल को आरडीजी से वंचित कर राज्य को आर्थिक संकट में धकेलने का काम किया है।\nहिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य के लिए आरडीजी जीवनरेखा है। पिछले कुछ वर्षों में हमने 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान झेला है। फिर भी केंद्र सरकार ने हमारी पीठ थपथपाने की बजाय हमें बेसहारा छोड़ दिया।\nविधायक ने इस दौरान प्रदेश के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े किए।\nदुख इस बात का है कि हिमाचल के सांसद जनता के प्रतिनिधि कम और दिल्ली के संदेशवाहक ज्यादा नजर आते हैं। जो चिट्ठी दिल्ली से आती है, वही संसद में पढ़ दी जाती है। हिमाचल की पीड़ा, आपदाएं और आर्थिक संकट उनकी प्राथमिकता ही नहीं बन पा रहे।\nपठानिया ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि सांसद हिमाचल के हक़ में मजबूती से आवाज़ नहीं उठाते, तो इतिहास उन्हें इस चुप्पी और उदासीनता के लिए जरूर याद रखेगा।\nबजट को लेकर सियासी बयानबाज़ी अब और तेज होने के आसार हैं। देखना होगा कि केंद्र सरकार और सांसद इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।\n\nबाइट - भवानी सिंह पठानिया, योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष (केबिनेट रैंक) एवं विधायक फतेहपुर
0
comment0
Report
VKVipan Kumar
Feb 03, 2026 13:38:39
Dharamshala, Himachal Pradesh:केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थापित होगी गुरु तेग बहादुर पीठ केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय से मंजूरी का इंतजार : प्रो. बंसल गुरु तेग बहादुर का साहित्य युवाओं तक पहुंचे, इस पर होगा कार्य एंकर : केंद्रीय विश्वविद्यालय में गुुरु तेग बहादुर की पीठ स्थापित की जाएगी, इस संदर्भ में केंद्रीय विश्वविद्यालय ने हाल ही में निर्णय लिया है। यह बात केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने मंगलवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के पंजाबी एवं डोगरी विभाग की ओर से भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) के सहयोग से गुरु तेग बहादुर : जीवन, वाणी और शहादत विषयक दो-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर पीठ स्थापना के संबंध में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के समक्ष आग्रह किया गया है, जहां से स्वीकृति आने का इंतजार है। संगोष्ठी में जापान, कनाडा सहित अन्य देशों से स्कॉलर भाग लेने पहुंचे हैं। गुरु तेग बहादुर और उनके बच्चों ने जिस तरह देश के लिए कुर्बानी दी है, राष्ट्रीय शिक्षा नीति की वेल्यू एजुकेशन में इस विषय को भी पढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 विकसित भारत का एक एजेंडा तैयार किया जा रहा है युवा शक्ति के लिए, जिसमें गुरु तेग बहादुर की शहादत पाठयक्रम का हिस्सा बने, इसके लिए हमारा उद्देश्य यह है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में इस तरह की रिसर्च की जाए और उनका साहित्य युवा पीढ़ी तक पहुंचे, इसके लिए कार्य किया जाएगा। गौरतलब है कि दो दिवसीय संगोष्ठी का प्रमुख उद्देश्य गुरु तेग बहादुर जी के जीवन-दर्शन, उनकी वाणी में निहित नैतिक एवं मानवीय मूल्यों, धार्मिक स्वतंत्रता, मानवाधिकारों तथा भारतीय ज्ञान-परंपरा में उनके बहुआयामी योगदान पर गंभीर एवं सारगर्भित अकादमिक विमर्श को प्रोत्साहित करना है। संगोष्ठी में भौगोलिक सीमाओं को लांघते हुए भारत के विभिन्न राज्यों (पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर) के साथ-साथ कनाडा, जापान और अमेरिका जैसे देशों से भी प्रतिभागी सम्मिलित हो रहे हैं। इसमें 54 शिक्षाविद एवं शोधार्थी ऑनलाइन माध्यम से तथा 20 शिक्षाविद ऑफलाइन माध्यम से शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे। ब्रज भाषा के सर्वोत्तम कवि रहे हैं गुरु तेग बहादुर : डा. बेदी संगोष्ठी में शिरकत करते हुए केंद्रीय विश्वविद्यालय के Chancellor पदमश्री डा. हरमोहिंद्र सिंह बेदी ने कहा कि ऐतिहासिक दृष्टि से देखें तो गुरु तेग बहादुर की शहादत और उनका व्यक्तित्व, भारतीय संस्कृति और अध्यात्म, भारतीय दर्शन से जुड़ा हुआ है। यही नहीं गुरु तेग बहादुर ब्रज भाषा के सर्वोत्तम कवि हैं। सिंधी के माध्यम से उन्होंने भारतीय दर्शन और चिंतन पर अपनी बात रखी है, जो युवा पीढ़ी के लिए ऐसा मार्ग प्रशस्त करें कि युवा अपने जीवन में उन्हें ढाल लें तो वे के बेहतरीन नागरिक बनेंगे। गुरुओं के साथ पूरा हिमाचल, गुरुद्वारों, उनके स्मारकों के रूप में जुड़ा हुआ है। गुरु तेग बहादुर और गुरु गोविंद सिंह का हिमाचल के साथ रिश्ता विशिष्ट है, पांवटा साहिब इसका विशिष्ट उदाहरण है। बाईट : प्रो. सत प्रकाश बंसल कुलपति हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला बाईट : पदमश्री डा. हरमोहिंद्र सिंह बेदी चांसलर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला
0
comment0
Report
VKVipan Kumar
Feb 03, 2026 13:38:09
Dharamshala, Himachal Pradesh:अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी धर्मशाला के मैक्लोडगंज में एक विदेशी चीनी नागरिक द्वारा बिना वैध भारतीय वीजा के लंबे समय 130 दिनों यानी पांच महीने के करीब तक ठहरने का मामला सामने आया है। उक्त चीनी नागरिक नेपाल का 90 दिनों का टूरिस्ट वीजा लेकर पहुंचा था, जोकि बिना वैध दस्तावेजों के भारत पहुंच गया। इतना ही नहीं चीन-तिब्बत विवाद के अति संवेदनशील क्षेत्र तिब्बति धर्मगुरू दलाईलामा निवास स्थान व निर्वासित तिब्बत सरकार के मुख्यालय मकलोडग़ंज में पहुंच गए। पुलिस ने विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, धर्मशाला के मकलोडग़ंज में 1959 से निर्वासित होकर पहुंचे तिब्बति धर्मगुरू दलाईलामा व निर्वासित तिब्बत सरकार भी यंहा पर चलती है, जिनका सीधे-सीधे चीन के साथ संघर्ष जारी है। ऐसे में दलाईलामा की सुरक्षा में भी इस मामले को बड़ी सेंध के रूप में देखा जा रहा है। अब पुलिस विभाग सहित अन्य सुरक्षा एजैंसियां भी सतर्क होकर मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है। इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय मामला होने जिसमें चीनी नागरिक के पकड़े जाने पर अब कई देशों की निगाहें भारत व चीन पर टिक गई हैं। सोमवार को धर्मशाला स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सुरक्षा शाखा ने मैक्लोडगंज पुलिस थाना को सूचित किया कि एक विदेशी नागरिक, जो चीनी भाषा में बात कर रहा था, और हिंदी या अंग्रेजी नहीं समझ पा रहा था, उनके कार्यालय पहुंचा है। प्रारंभिक तौर पर उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं बताए गए। सूचना मिलने पर मैक्लोडगंज थाना से एक investigating अधिकारी को मौके पर भेजा गया। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपना पासपोर्ट प्रस्तुत किया, जिससे उसकी पहचान लू वेननियन के रूप में हुई। वह चीन के सिचुआन प्रांत का निवासी है, और उसका जन्म 10 मई 1965 को हुआ है। पासपोर्ट युन्नान से जारी किया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि उसके पास नेपाल सरकार द्वारा जारी पर्यटक वीज़ा था, जो 29 जून 2025 से 26 सितंबर 2026 तक (90 दिनों के लिए) वैध था। हालांकि, जांच में यह पाया गया कि वह 26 सितंबर 2025 से दो फरवरी 2026 तक लगभग 130 दिनों तक मैक्लोडगंज में बिना वैध भारतीय वीजा के ठहरा रहा। पुलिस के अनुसार, यह कृत्य विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 14 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। इस संबंध में एफआईआर संख्या 06/2026 सोमवार दो फरवरी 2026 को मैक्लोडगंज थाना में दर्ज कर ली गई है, मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस विभाग कांगड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर सिंह ने कहा कि चीनी नागरिक के मकलोडग़ंज में 130 दिनों से अधिक अवैध बिना दस्तावेजों के रहने के संदर्भ में मामला सामने आया है। इसमें पुलिस थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी चीनी नागरिक को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंध में केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है।
0
comment0
Report
DSDEVINDER SHARMA
Feb 03, 2026 13:37:33
Barnala, Punjab:बरनाला शहर के मुख्य बाज़ार में गलत पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या लंबे समय से बनी है. शहर में सरकारी पार्किंग खोली गई पर वह सफेद हाथी साबित हो चुकी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सरकारी पार्किंग होने के बावजूद उसका इस्तेमाल बंद हो चुका है और यहाँ पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आते. रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, स्कूल-कॉलेज और सरकारी अस्पताल के सामने नाजायज पार्किंग की वजह से बड़े ट्रैफिक जाम लगते हैं. सही पार्किंग नहीं रहने से शहर वासियों को जगह-जगह घूमकर घंटों समय बिताना पड़ता है. पिछले दस साल से मांग है कि सही पार्किंग स्थल बने ताकि ट्रैफिक में राहत मिले. डीएसपी ने कहा कि पुलिस सख्ती कर रही है पर अवैध पार्किंग जारी है और चालान भी काटे जाते हैं. शहर वासियों ने सरकार से पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.
0
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Feb 03, 2026 13:37:07
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर जिला के एसडीएम कार्यालय झंडूता के लिपिक गौरव भारद्वाज को निलंबित किया गया है. उन्हें एक आपराधिक मामले में संलिप्त पाए जाने के कारण निलंबित किया गया. एफआईआर संख्या 07/2026 अपराध शाखा, नई दिल्ली में पंजीकृत है, और वर्तमान में जांच व पूछताछ के लिए विचारणाधीन है. अधिकारी ने बताया कि आरएलए बिलासपुर में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बाहरी गाड़ियों को रजिस्टर करने के मामले में सुभाष व गौरव का नाम सामने आया था, जिसके कारण विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया गया. क्राइम ब्रांच दिल्ली द्वारा केस दर्ज कर जांच की जा रही है; एक कर्मचारी subhash की गिरफ्तारी हुई है जबकि गौरव 21 जनवरी 2026 से बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित हैं. केंद्रीय सिविल सेवा नियम 1965 के नियम 10(1) के अंतर्गत गौरव भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वाहन पंजीकरण में पारदर्शिता बढ़ाने के निर्देश दिए गए.
0
comment0
Report
KDKuldeep Dhaliwal
Feb 03, 2026 13:36:29
Mansa, Punjab:ਮਾਨਸਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਐਸਐਸਪੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਚੈਕਿੰਗ ਐਂਕਰ ; ਮਾਨਸਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਸਪੈਸ਼ਲ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅੱਜ ਮਾਨਸਾ ਦੇ ਐਸਐਸਪੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਮਾਨਸਾ ਦੇ ਦਾ ਸੈਂਟਰਲ ਪਾਰਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਵੀਓ ; ਮਾਨਸਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਰੋਜਾਨਾ ਹੀ ਸਪੈਸ਼ਲ ਨਾਕਾਮੰਦੀ ਕਰਕੇ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅੱਜ ਮਾਨਸਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਹਸਪਤਾਲ ਰੋਡ ਤੇ ਦਾ ਸੈਂਟਰਲ ਪਾਰਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਰੋਡ ਦੇ ਉੱਪਰ ਵਹੀਕਲਾਂ ਦੀ ਵੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਮਾਨਸਾ ਦੇ ਐਸਐਸਪੀ ਭਗੀਰਥ ਸਿੰਘ ਮੀਨਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਸਪੈਸ਼ਲ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਹੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਨਾਕਾਂਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਹਿ ਕੇ ਅੱਜ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਮੇਨ ਪਾਰਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਟੂ ਵੀਲਰ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਆਦਾਤਰ ਲੋਕ ਟੂ ਵੀਲਰ ਦੇ ਉੱਪਰ ਹੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੰਦੇ ਹਨ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਸਤਰਕ ਹੈ ਅਤੇ ਅਜਿਹੇ ਲੋਕਾਂ ਤੇ ਸ਼ਿਕੰਜਾ ਕਸਣ ਦੇ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਚੈਕਿੰਗ ਅਭਿਆਨ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਬਾਈਟ ਭਗੀਰਥ ਸਿੰਘ ਮੀਨਾ ਐਸਐਸਪੀ ਮਾਨਸਾ
0
comment0
Report
DSDharmindr Singh
Feb 03, 2026 13:35:51
Fatehgarh Sahib, Punjab:डेरा ब्यास प्रमुख के बयान के बाद मजीठिया मामले में राजनीति तेज, सीएम ट्वीट के बाद बोले हरपाल चीमा — डेरे से कोई विवाद नहीं, रिश्तेदार होने के नाते कोई भी मिल सकता है पंजाब में डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा बिक्रम मजीठिया के साथ जेल में मुलाकात को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बयान के सामने आने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई और प्रधानमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अब इस पूरे मामले को लेकर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने एक बार फिर स्थिति स्पष्ट की है। फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ में आयोजित एक समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि  इस मामले में किसी तरह की कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं है। रिश्तेदारी के नाते कोई भी मिलने जा सकता है। इसमें कोई विवाद ही नहीं है। साथ ही चीमा ने यह भी कहा कि  मजीठिया पर आय से अधिक जायदाद बनाने के गंभीर आरोप हैं और यह मामला पूरी तरह अदालत में विचाराधीन है। इस केस का फैसला कानून और सबूतों के आधार पर होगा। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने इस मामले में अदालत के सामने पुख्ता सबूत पेश किए हैं। कानून अपना काम कर रहा है और जो भी फैसला आएगा, वह कानून के मुताबिक सजा होगी। इस दौरान मंडी गोबिंदगढ़ में आयोजित समारोह में शिरोमणि अकाली दल से जुड़े नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह भांबरी अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी और भाजपा को छोड़कर भी कई नेता आम आदमी पार्टी में आए। वित्त मंत्री ने सभी नए शामिल हुए नेताओं का स्वागत किया। चीमा ने कहा कि पिछले चार वर्षों में आम आदमी पार्टी सरकार के काम को देखकर लगातार दूसरी पार्टियों के नेता पार्टी से जुड़ रहे हैं। उधर, अमलोह से विधायक गुरिंदर सिंह गैरी वडिंग ने भी कहा कि नगर कौंसिल चुनावों में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top