Back
कांगड़ा के अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड तो हैं, रेडियोलॉजिस्ट नहीं, मरीज भारी परेशान
BSBhushan Sharma
Feb 03, 2026 13:39:30
Nurpur, Himachal Pradesh
कांगड़ा में अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाओं का संकट: मशीनें हैं, टेक्नीशियन नहीं
बड़े-बड़े स्वास्थ्य इमारते तो हैं, लेकिन तकनीशियन और डॉक्टरों की कमी गंभीर चुनौती
एंकर- जिला कांगड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जमीनी हकीकत और सरकारी दावों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। अगर हम जिला के प्राथमिक अस्पतालों जहां सुविधाएं न के बराबर है को छोड़कर अगर जवाली, इंदौरा, फतेहपुर, रैहन और नूरपुर के सिबिल अस्पतालों की बात करें,
तो वहां अल्ट्रासाउंड मशीनें तो लगी हैं, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट ना होने के कारण धूल फांक रही हैं। इससे सबसे बड़ी समस्या गर्भवती महिलाओं को हो रही है। दूसरी ओर, प्रदेश सरकार का दावा है कि सब-डिविजन स्तर पर अस्पतालों को मजबूत किया जा रहा है, ताकि जिला अस्पतालों पर बढ़ता दबाव कम किया जा सके।
कांगड़ा जिले के कई अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह संतोषजनक नहीं हैं। कहीं डॉक्टरों की कमी है, कहीं नर्सिंग और तकनीकी स्टाफ का अभाव है, तो कहीं मूलभूत सुविधाएं ही मरीजों के लिए परेशानी बन रही हैं।
स्थिति यह है कि कई अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जैसी महंगी मशीनें तो लगी हैं, लेकिन रेडियोलॉिस्ट और तकनीशियन न होने के कारण ये मशीनें इस्तेमाल में नहीं आ पा रही हैं।
दूर-दराज़ इलाकों से आने वाले मरीज इलाज की उम्मीद लेकर अस्पतालों तक पहुंचते हैं, लेकिन सुविधाओं की कमी के चलते उन्हें मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। इससे न सिर्फ मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, बल्कि जिला अस्पतालों में भीड़ भी लगातार बढ़ रही है।
प्रदेश सरकार का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं को ज़मीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि आम जनता को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पतालों तक न जाना पड़े, और उन्हें अपने क्षेत्र में ही सुविधाएं मिल सकें।
बाइट – कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चौधरी चंद्र कुमार
प्रदेश सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिला अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े। इसके लिए सब-डिविजन स्तर के अस्पतालों को मजबूत किया जा रहा है।
फतेहपुर, जवाली, इंदौरा और नूरपुर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। जहाँ कहीं डॉक्टरों की कमी है, वहाँ भी चरणबद्ध तरीके से नियुक्तियां की जा रही हैं।
हालांकि सरकार सुधार के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर डॉक्टरों और स्टाफ की कमी कब दूर होगी, यह बड़ा सवाल बन रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में ये दावे कांगड़ा के मरीजों को कितनी राहत दे पाते हैं।
बाइट 1 – जतिंद्र पठानिया, पूर्व बीडीसी, नंगल
अस्पतालों में मशीनें तो लगा दी गई हैं, मगर तकनीशियन नहीं होने से सुविधाएं मरीजों तक नहीं पहुंच पा रही हैं।सम्बंधित डॉक्टर और स्टाफ भी नहीं हैं।स्थानीय लोगों को इससे भारी परेशानी हो रही है।
बाइट 2 – जय पठानिया, स्थानीय युवा
ग्रामीण इलाकों में अस्पताल होने के बावजूद इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है। अगर डॉक्टर, रेडियोलॉजिस्ट और तकनीकी स्टाफ की समय पर तैनाती हो, तो लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।
बाइट 3 – बिनोद कुमार लबलू भामस, स्थानीय नेता
सरकार को सिर्फ घोषणाएं नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर ठोस कदम उठाने होंगे। अगर समय रहते डॉक्टरों और स्टाफ की कमी दूर नहीं की गई, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। मशीनें स्थापित करने से सुविधाएं नहीं मिलती।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MJManoj Joshi
FollowFeb 16, 2026 17:30:270
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 16, 2026 17:15:200
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 16, 2026 16:21:320
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 16, 2026 16:19:310
Report
KBKulbir Beera
FollowFeb 16, 2026 16:01:590
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 16, 2026 16:00:08Shimla, Himachal Pradesh:दिनांक 16-02-2026 की विधानसभा कार्यवाही
0
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 16, 2026 15:45:570
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 16, 2026 15:32:560
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 16, 2026 15:01:24Noida, Uttar Pradesh:ਮੰਦਬੁੱਧੀ ਨੌਜਵਾਨ ਨਾਲ ਕੁੱਤੇ ਤੋਂ ਕੁਕਰਮ ਕਰਵਾਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਐਸ.ਸੀ.ਕਮਿਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਦੇ ਐਸ.ਐਸਪੀ ਤੋਂ ਰਿਪੋਰਟ ਤਲਬ। ਸੂ ਮੋਟੋ ਡੀਐੱਸਪੀ ਫਿਲੌਰ ਅਤੇ ਐੱਸਐੱਸਪੀ ਤੋ ਰਿਪੋਰਟ ਤਲਬ
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 16, 2026 14:48:04Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: ANURAG THAKUR (BJP) ON LOK SABHA LOP & CONGRESS LEADER RAHUL GANDHI’S STATEMENT/ CONGRESS/ CONGRESS LEADER MANI SHANKAR AIYAR'S STATEMENT
0
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 16, 2026 14:45:120
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 16, 2026 14:17:120
Report
कांग्रेस पंजाब में किसानों- मजदूरों के हित में बड़ी रैली करेगी; राहुल गांधी समेत कई नेता होंगे शामिल
MJManoj Joshi
FollowFeb 16, 2026 14:04:590
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 16, 2026 14:04:500
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 16, 2026 14:01:190
Report