Back
हिमाचल बजट पर सांसदों की चुप्पी: पठानिया ने केंद्र और दिल्ली निशाने पर लिया
BSBhushan Sharma
Feb 03, 2026 13:38:59
Nurpur, Himachal Pradesh
बजट पर बोले भवानी, सांसदों को घेरा—दिल्ली की चिट्ठी पढ़ने में व्यस्त, हिमाचल की आवाज़ गुम\n\nएंकर -- केंद्र सरकार के हालिया आम बजट को लेकर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। फतेहपुर से कांग्रेस विधायक और राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष, कैबिनेट रैंक भवानी सिंह पठानिया ने बजट को हिमाचल विरोधी बताते हुए न सिर्फ केंद्र सरकार, बल्कि प्रदेश के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों पर भी सीधा हमला बोला है।\nपठानिया ने आरोप लगाया कि सांसद दिल्ली की लिखी चिट्ठियां पढ़ने में व्यस्त हैं, जबकि हिमाचल की आवाज़ संसद तक पहुंच ही नहीं पा रही।\nफतेहपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम बजट में हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे और पहाड़ी राज्य की पूरी तरह अनदेखी की है। उन्होंने 16वें वित्त आयोग द्वारा राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) की सिफारिश न किए जाने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।\nपठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का 67 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र वन एवं पारिस्थितिक आवरण में आता है। पहाड़ी राज्यों में बुनियादी सेवाएं उपलब्ध करवाने की लागत मैदानी राज्यों से कहीं अधिक है। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने हिमाचल को आरडीजी से वंचित कर राज्य को आर्थिक संकट में धकेलने का काम किया है।\nहिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य के लिए आरडीजी जीवनरेखा है। पिछले कुछ वर्षों में हमने 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान झेला है। फिर भी केंद्र सरकार ने हमारी पीठ थपथपाने की बजाय हमें बेसहारा छोड़ दिया।\nविधायक ने इस दौरान प्रदेश के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े किए।\nदुख इस बात का है कि हिमाचल के सांसद जनता के प्रतिनिधि कम और दिल्ली के संदेशवाहक ज्यादा नजर आते हैं। जो चिट्ठी दिल्ली से आती है, वही संसद में पढ़ दी जाती है। हिमाचल की पीड़ा, आपदाएं और आर्थिक संकट उनकी प्राथमिकता ही नहीं बन पा रहे।\nपठानिया ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि सांसद हिमाचल के हक़ में मजबूती से आवाज़ नहीं उठाते, तो इतिहास उन्हें इस चुप्पी और उदासीनता के लिए जरूर याद रखेगा।\nबजट को लेकर सियासी बयानबाज़ी अब और तेज होने के आसार हैं। देखना होगा कि केंद्र सरकार और सांसद इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।\n\nबाइट - भवानी सिंह पठानिया, योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष (केबिनेट रैंक) एवं विधायक फतेहपुर
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowFeb 03, 2026 14:48:040
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 03, 2026 14:36:190
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 03, 2026 14:34:270
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 03, 2026 14:33:570
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 03, 2026 14:32:510
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 03, 2026 14:31:480
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 03, 2026 14:31:330
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 03, 2026 14:30:570
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 03, 2026 14:30:260
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 03, 2026 14:15:320
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 03, 2026 14:08:270
Report
NSNavdeep Singh
FollowFeb 03, 2026 14:07:440
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 03, 2026 13:50:44Noida, Uttar Pradesh:ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਦੀ ਜ਼ਮਾਨਤ 'ਤੇ ਤਲਬੀਰ ਗਿੱਲ ਦਾ ਬਿਆਨ- ਜ਼ਮਾਨਤ ਹੋਣ ਨਾਲ ਕੋਈ ਪਾਕ-ਸਾਫ ਨਹੀਂ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਕੇਸ ਅਜੇ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਜਾਰੀ
0
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 03, 2026 13:50:070
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 03, 2026 13:39:490
Report