Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
ज़ी मीडिया पहुंची बुंघीपुरा गांव; मिनीफेस्टो डॉक्यूमेंट पर पंचायत में चर्चा
KSKapil sharma
Feb 03, 2026 14:15:32
Noida, Uttar Pradesh
ਜੀ ਪੰਜਾਬ ਹਰਿਆਣਾ ਹਿਮਾਚਲ ਦੇ ਖਾਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਪਿੰਡ ਦੀ ਸੱਥ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਜ਼ੀ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਟੀਮ ਪਹੁੰਚੀ ਮੋਗਾ ਜਿਲੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬੁੱਘੀਪੁਰਾ ਵਿਖੇ । ਪਿੰਡ ਦੀ ਸੱਥ ਵਿੱਚ ਬੈਠੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਸਰਪੰਚ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਬਜ਼ੁਰਗ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਪਿੰਡ ਦੀ ਸੱਥ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੇ ਤਹਿਤ ਕੀ ਚੋਣ ਮੈਨੀਫੈਸਟੋ ਲੀਗਲ ਡਾਕੂਮੈਂਟ ਬਣਨੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ ਜਾਂ ਨਹੀਂ ਇਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਿਚਾਰ ਵਟਾਂਦਰਾ ਅਤੇ ਆਪਣਾ ਪੱਖ ਰਖਿਆ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ । ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਜ਼ੀ ਮੀਡੀਆ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਇੰਨੇ ਵਧੀਆ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਅੱਜ ਜ਼ੀ ਮੀਡੀਆ ਸਾਡੇ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚਿਆ । ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਚੋਣ ਮੈਨੀਫੈਸਟੋ ਇੱਕ ਲੀਗਲ ਡਾਕੂਮੈਂਟ ਬਣਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਨਾਲ ਜਿੱਥੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀ ਤੇ ਵਿਸ਼ਵਾਸ਼ ਬਣੇਗਾ ਉਥੇ ਹੀ ਮੈਨੀਫੈਸਟੋ ਵਿੱਚ ਕੀਤੇ ਵਾਅਦੇ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਲਈ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਵੀ ਆਪਣਾ ਪੂਰਾ ਜ਼ੋਰ ਲਗਾਉਣਗੀਆਂ। ਆਉ ਤੁਹਾਨੂੰ ਵੀ ਸੁਣਾਉਦੇ ਕੀ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਪਿੰਡ ਬੁੁੱਭੀਪੁਰੇ ਦੇ ਵਸਨੀਕਾਂ ਦਾ
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
AJAnil Jain
Feb 03, 2026 15:33:52
0
comment0
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
Feb 03, 2026 14:48:04
Chamba, Himachal Pradesh:एंकर चंबा के कियाणी में मकान में भड़की आग आगजनी की इस घटना में लाखों का नुकसान वीओ चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते कियाणी क्षेत्र में एक दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में लाखों रुपए का घरेलू सामान जलकर राख हो गया । गनीमत यह रही कि जिस कमरे में आग भड़की, वहां परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था अन्यथा यह हादसा काफ़ी भीषण हो सकता था। घटना के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवार को फौरी राहत प्रदान कर दी है। जानकारी के अनुसार आग हंस राज के मकान की निचली मंजिल धरातल में लगी। घटना के समय परिवार के सदस्य रसोई में खाना बना रहे थे, तभी उन्होंने एक कमरे से धुआं उठते देखा। जब तक वे कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में घर में रखी खाद्य सामग्री, बर्तन, टीवी, फ्रिज, पंखे, बिस्तर और कपड़े पूरी तरह जल गए। इसके अलावा कमरे में रखी जेवरात की अलमारी भी आग की भेंट चढ़ गई, जिससे परिवार को काफी नुकसान हुआ है। उधर, एसडीएम प्रियांशु खाती ने बताया कि प्रभावित परिवार को जहां फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। साथ ही नुकसान का विस्तृत आंकलन किया जा रहा है।
0
comment0
Report
VSVARUN SHARMA
Feb 03, 2026 14:36:19
Mansurwal Dona, Punjab:कपूरथला CIA स्टाफ कपूरथला की टीम ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 7.65 एमएम की पिस्टल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए CIA इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर पंजाब में सप्लाई करता था। आरोपी से उसके नेटवर्क, अन्य साथियों और हथियार सप्लाई से जुड़े अहम लिंक को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार CIA स्टाफ में तैनात ASI जसवीर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गांव तलवंडी महिमा के नजदीक गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान एक मुखबिर खास से सूचना मिली कि अजय कुमार पुत्र परमजीत सिंह, निवासी महीराजपुर लोहिया (मध्य प्रदेश), अवैध हथियार लेकर गांव तलवंडी महिमा से शेखूपुर जाने वाली लिंक road पर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए CIA टीम ने छापेमारी की और आरोपी अजय कुमार को मौके से काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 7.65 एमएम पिस्टल बरामद की गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया है और उससे अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क तथा अन्य सहयोगियों के संबंध में गंभीरता से पूछताछ जारी है।
0
comment0
Report
VSVARUN SHARMA
Feb 03, 2026 14:34:27
Mansurwal Dona, Punjab:कपूरथला में विकास कार्यों के उद्घाटन में जुटे विधायक राणा गुरजीत सिंह अलग-अलग वार्डों में सीवरेज व विकास कार्यों की शुरुआत कपूरथला के कांग्रेसी विधायक राणा गुरजीत सिंह इन दिनों लगातार विकास कार्यों के उद्घाटन कर रहे हैं। इसी कड़ी के तहत उन्होंने कपूरथला के अलग-अलग वार्डों में सीवरेज, नई पाइपलाइन और अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन कर कार्यों की शुरुआत करवाई。 नगर निगम कांग्रेस का, फिर भी विकास रोका गया: राणा गुरजीत इस मौके पर राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि नगर निगम कपूरथला में कांग्रेस का कब्ज़ा है, लेकिन इसके बावजूद आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार ने राजनीतिक रंजिश के चलते शहर में विकास कार्य नहीं होने दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर फंड रोके गए, जिससे आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ी。 केंद्र सरकार की योजनाओं से करवाए जा रहे हैं काम राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि अब वह केंद्र सरकार की सहायता से अलग-अलग योजनाओं के तहत कपूरथला में विकास कार्य करवा रहे हैं, ताकि शहर की बुनियादी समस्याओं का समाधान किया जा सके。 आप हल्का इंचार्ज पर लगाए आरोप इस दौरान विधायक राणा गुरजीत सिंह ने आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज बलस्तराजर पर भी आरोप लगाए और कहा कि आप नेताओं द्वारा केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति की जा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर विकास को रोका गया। आदमपुर एयरपोर्ट के नामकरण पर जताई नाराज़गी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम गुरु रविदास जी के नाम पर रखे जाने का स्वागत करते हुए राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि केवल नामकरण काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़क और अन्य बुनियादी ढांचे पर किसी भी भाजपा नेता ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो इस एयरपोर्ट का दोबारा से समुचित विकास करवाया जाएगा。 विक्रम जीठिया की जमानत पर प्रतिक्रिया विक्रम सिंह मजीठिया को मिली जमानत पर प्रतिक्रिया देते हुए राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि जमानत मिलना कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन अंतिम फैसला अदालत ही सुनाएगी。 धर्म को राजनीति से दूर रखने की बात राधास्वामी डेरे के प्रमुख रहे बाबा जी द्वारा विक्रम मजीठिया के समर्थन में दिए गए बयान पर राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी धार्मिक मामलों से दूर रहती है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए, हालांकि कोई व्यक्ति अपने निजी धार्मिक विश्वास के चलते अपनी राय ज़रूर रख सकता है।
0
comment0
Report
VKVipan Kumar
Feb 03, 2026 14:33:57
Dharamshala, Himachal Pradesh:एंकर : हिमाचल की वादियों में अब सिर्फ सेब ही नहीं, बल्कि दुर्लभ फूल भी स्वरोजगार की नई खुशबू बिखेर रहे हैं। ऊना के डॉ. नरेंद्र पाठक ने पूर्वोत्तर की पहचान सिंबिडियम ऑर्किड को हिमाचल में उगाकर नई मिसाल कायम की है。 फ्लोरीकल्चर में पीएचडी डॉ. नरेंद्र पाठक ने पालमपुर के राख क्षेत्र में पॉलीहाउस लगाकर सिंबिडियम ऑर्किड की खेती शुरू की। उद्यान विभाग की पुष्प क्रांति योजना और अन्य योजनाओं से मिले करीब 18.50 लाख रुपये के अनुदान ने उनके सपने को पंख दिए। आज महज 1000 वर्गफीट क्षेत्र में 50 से ज्यादा रंग-बिरंगी किस्में लहलहा रही हैं। “सिंबिडियम धैर्य मांगता है, लेकिन एक बार पौधा परिपक्व हो जाए तो सालों तक स्थिर आय देता है।” बाइट – डॉ. नरेंद्र पाठक बाजार में एक स्टिक 500 रुपये तक और पूरा गमला 1500–2000 रुपये में बिकता है। दिल्ली जैसे बड़े शहरों में इसकी भारी मांग है। आने वाले समय में डॉ. नरेंद्र को 25 से 30 लाख रुपये सालाना आय की उम्मीद है। बाइट – डॉ. सरिता शर्मा (उद्यान विभाग) “पुष्पखेती के लिए विभाग हर संभव तकनीकी मदद दे रहा है।” रैत, धर्मशाला, बैजनाथ और भवारना जैसे ठंडे क्षेत्र सिंबिडियम के लिए उपयुक्त हैं। सही तकनीक और सरकारी सहयोग से हिमाचल का युवा भी आत्मनिर्भर बन सकता है।
0
comment0
Report
ASAvtar Singh
Feb 03, 2026 14:32:51
Gurdaspur, Punjab:पंजाब के भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद गुरदासपुर पहुंचे जहां उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए केंद्रीय बजट को हर वर्ग का बजट बताया उन्होंने कहा कि इस बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है चाहे वह अमीर हो चाहे गरीब वहीं उन्होंने पंजाब में बिगड़ रही अमन कानून की स्थिति पर भी चिंता प्रगट की उन्होंने कहा कि जिनके हाथों में स्टेट दी गई है उनके ही कई बंदों की इस में शामुलियत है सरकार कभी कहती है कि हमने लॉरेंस बिश्नोई को पकड़ लिया जेल से गैंगस्टर की इंटरव्यू हो रही है डीजीपी से झूठ बुलायवा जा रहा है उन्होंने कहा कि पंजाब गैंगस्टरों का राज चल रहा है उन्होंने कहा कि पंजाब में बिगड़ी अमन कानून की स्थिति के चलते ही कोई भी इंडस्ट्री बाहर से नहीं आ रही पंजाब के युवा अपना देश छोड़कर बाहर जा रहे हैं
0
comment0
Report
SSSandeep Singh
Feb 03, 2026 14:31:48
Kullu, Himachal Pradesh:मनाली के HAMTA पास में इग्लू बनकर तैयार हो चुके हैं, जो सैलानियों को बर्फ में ठहरने का एक अनोखा अनुभव देंगे। देश का पहला ऐसा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जहां पर्यटक इग्लू देखेंगे ही नहीं, बल्कि उनमें ठहरने का अनुभव ले सकेंगे। भारी बर्फबारी के कारण इग्लू तैयार करना संभव हो पाया है। स्थानीय युवाओं द्वारा बनाए गए इन इग्लू से रोजगार का नया अवसर बना है और आने वाले सैलानी इन बर्फ से बने इग्लू में रात बिताकर रोमांचक अनुभव का आनंद ले रहे हैं। यह प्रायोग पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है और स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार का जरिया बन रहा है। मनाली के HAMTA पास में बने इन इग्लू की 2026 की पहली तस्वीरें देखें।
0
comment0
Report
ASAvtar Singh
Feb 03, 2026 14:31:33
Gurdaspur, Punjab:दिलानगर-बहिरामपुर रोड पर ड Dino Nagar के एक निजी नामी स्कूल की बस संतुलित होकर सड़क किनारे दीवार से जाकर टकराई। खबर यह है कि बस में सवार बच्चों बाल-बाल बच गए पर जानकारी मिली है कि बस के दीवार से टकराने के कारण बच्चों रोने लगे। पूरी घटना की एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। वहां ही मामले में स्कूल प्रशासन कैमरे के सामने कुछ बोलने को तैयार नहीं है पर जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आने के बाद उन्होंने इस निजी स्कूल के प्रबंधन से बातचीत की है। प्रबंधकों का कहना है कि कार से टक्कर होने से बचाव के कारण बस संतुलित हो गई थी। जब उन्हें सीसीटीवी दिखाया गया और बताया गया कि सीसीटीवी में ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा, तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी और अगर ड्राइवर की कोई गलती नजर आई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Feb 03, 2026 14:30:57
Masanganj, Chhattisgarh:एनएचएआई देश सहित हिमाचल प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। NHAI ने हिमाचल प्रदेश में कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गो का निर्माण किया है। इनमें परवाणू-शिमला, कीरतपुर-मनाली मुख्य राजमार्ग शामिल है, इसके अलावा 2 अन्य राजमार्ग शिमला-मटौर और पठानकोट-मंडी का कार्य भी प्रगति पर है। पहाड़ों में सड़क निर्माण बड़ी चुनौती रहती है, लेकिन इन सब चुनौतियों का सामना कर NHAI ने प्रदेश की जनता को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मुहैया करवाई है। बता दें की कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन प्रोजेक्ट का शुभारंभ 11 मार्च 2024 को किया गया था। इस प्रोजेक्ट को NHAI ने रिकार्ड समय में पूरा किया था। NHAI द्वारा चंडीगढ़- मनाली कॉरिडोर सहित हिमाचल प्रदेश में विकसित की गई परियोजनाएँ क्षेत्र की यात्रा, कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। इन परियोजनाओं से न केवल सड़क यात्रा अधिक तेज़, सुरक्षित और आरामदायक हुई है, बल्कि लेह एवं सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंच भी सुदृढ़ हुई है, जो राष्ट्रीय संपर्क और लॉजिस्टिक्स के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं NHAI द्वारा फोरलेन मार्ग निर्माण से लेकर चुनौतियों व वर्तमान में चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी सांझा करने के मकसद से पत्रकारों के एक दल के साथ NHAI अधिकारियों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन मार्ग पर मंडी भराड़ी से मंडी बाईपास तक दौरा किया है. बता दें की कीरतपुर-नेरचौक परियोजना के अंतर्गत किरतपुर से नेरचौक तक पुराने 116 किलोमीटर लंबे पहाड़ी मार्ग के स्थान पर 79 किलोमीटर का फोरलेन मार्ग विकसित किया गया है। इससे यात्रियों को 37 किलोमीटर की दूरी और 2.50 घंटे के समय की बचत हुई है। तीखे और अंधे मोड़ों को चौड़ी एवं सीधी फोर-लेन सड़कों से बदला गया है, जिससे दुर्घटनाओं के जोखिम में भी उल्लेखनीय कमी आई है। वहीं सुंदरनगर, नेरचौक और बिलासपुर जैसे शहरों के आसपास बनाए गए बायपास से वाहन अब शहरों के अंदर से नहीं गुजरते है, जिससे जाम, प्रदूषण और शोर में भी कमी आई है। वहीं सुरंगों के निर्माण से मानसून के दौरान होने वाले बार-बार के जलभराव और मार्ग अवरोध की समस्याओं का समाधान हुआ है। इससे क्षेत्र के प्रमुख शहरों के बीच सालभर सड़क संपर्क सुनिश्चित हो पाया है। वहीं इस परियोजना का स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सेब, अन्य कृषि उत्पादों तथा सीमेंट व औद्योगिक वस्तुओं के परिवहन में लगने वाला समय और लागत कम हुई है। निर्माण कार्य के दौरान तथा वर्तमान में टोल संचालन, रखनेखंाम और सड़क किनारे सेवाओं के माध्यम से रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं। बेहतर और सुगम सड़क संपर्क से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है। अब अधिक संख्या में पर्यटक राज्य की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिससे होटल, होमस्टे, टैक्सी सेवाओं और ढाबों को लाभ पहुंच रहा है। सीधी और उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान होने वाली असहजता और मोशन सिकनेस में भी कमी आई है। इसके अतिरिक्त, टोल प्लाज़ा के नजदीक विश्राम स्थलों, सुव्यवस्थित जंक्शनों, स्पष्ट साइनबोर्ड और रोड मार्किंग जैसी सुविधाओं से वाहन चालकों के लिए यात्रा और अधिक सरल तथा उपयोगकर्ता-अनुकूल बनी है। इस बात की जानकारी देते हुए एनएचएआई हिमाचल प्रदेश के रीजनल अफसर कर्नल अजय बरगोती ने कहा की NHAI देश में आधुनिक, सुरक्षित और टिकाऊ सड़क अवसंरचना के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यह परियोजनाएँ “बिल्डिंग ए नेशन” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ हैं। वहीं पीआईयू मंडी एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी ने कहा कि फोरलेन पर आवारा पशुओं की समस्या को देखते हुए NHAI द्वारा टनल नंबर 4 बलोह के समीप एक गौशाला का निर्माण किया गया है जिसमें पशुओं के लिए डिस्पेंसरी व चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है. वहीं NHAI द्वारा हिमाचल प्रदेश में पहली गौशाला का निर्माण किया गया है और इसे देखते हुए अब अन्य राज्यों में भी बेसहारा पशुओं के लिए इस तरह की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा की राष्ट्रीय राजमार्ग व फोरलेन मार्ग पर बीते वर्षों में आयी प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के बाद NHAI द्वारा दो डीपीआर लगाई है जो की कीरतपुर से पंडोह और पंडोह से मनाली तक करीब 100 लोकेशन पर डीपीआर बनाकर कार्य शुरू कर दिया गया है और जहां पर बरसात से भारी नुकसान देखने को मिला है वहां की भी डीपीआर तैयार कर मंत्रालय और NHAI हेड क्वाटर को अप्रूवल के लिए भेजा गया है. वहीं उन्होंने कहा कि अगले एक से डेढ़ वर्षों के भीतर फोरलेन पर प्रभावित सभी कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य NHAI द्वारा तय किया गया है.
0
comment0
Report
KSKapil sharma
Feb 03, 2026 14:30:26
Noida, Uttar Pradesh:अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने US - भारत व्यापार डिल और टैरिफ पर दिया बयान जिस तरह से ट्रंप से डील को जानकारी सोशल मीडिया पर दी है उसको लेकर पार्टी ने आज सदन में स्थगन प्रस्ताव दिया था। सरकार बिल्कुल चुप है किसी ने भी आ कर इस डील के बारे में जानकारी नहीं दी भारत में जो अमरीका से इंपोर्ट होगा वो 0 % होगा, जिससे भारत का नुकसान होगा, देश को इन्होंने खतरे में डाल दिया। यूरोप, अमेरिका, चीन को खुली मार्केट दे दी, भारत के युवाओं का क्या होगा। हम बार बार सदन में ये मुद्दा उठाते रहेंगे, सदन में चर्चा होनी चाहिए। प्रधानमंत्री को पंजाब से कोई लगाव नहीं है, प्रधानमंत्री पंजाब खाली हाथ जाते है और खाली हाथ वापस आ जाते है।
0
comment0
Report
KDKuldeep Dhaliwal
Feb 03, 2026 14:08:27
0
comment0
Report
NSNavdeep Singh
Feb 03, 2026 14:07:44
Moga, Punjab:ਜੀ ਪੰਜਾਬ ਹਰਿਆਣਾ ਹਿਮਾਚਲ ਦੇ ਖਾਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਪਿੰਡ ਦੀ ਸੱਥ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਜ਼ੀ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਟੀਮ ਪਹੁੰਚੀ ਮੋਗਾ ਜਿਲੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬੁੱਘੀਪੁਰਾ ਵਿਖੇ । ਪਿੰਡ ਦੀ ਸੱਥ ਵਿੱਚ ਬੈਠੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਸਰਪੰਚ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਬਜ਼ੁਰਗ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਪਿੰਡ ਦੀ ਸੱਥ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੇ ਤਹਿਤ ਕੀ ਚੋਣ ਮੇनीਫੈਸਟੋ ਲੀਗਲ ਡਾਕੂਮੈਂਟ ਬਣਨੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ ਜਾਂ ਨਹੀਂ ਇਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਿਚਾਰ ਵਟਾਂਦਰਾ ਅਤੇ ਆਪਣਾ ਪੱਖ ਰਖਿਆ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ । ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਜ਼ੀ ਮੀਡੀਆ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਇੰਨੇ ਵਧੀਆ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਅੱਜ ਜ਼ੀ ਮੀਡੀਆ ਸਾਡੇ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚਿਆ । ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਚੋਣ ਮੈਨੇਫੈਸਟੋ ਇੱਕ ਲੀਗਲ ਡਾਕੂਮੈਂਟ ਬਣਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਨਾਲ ਜਿੱਥੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀ ਤੇ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਬਣੇਗਾ ਉਥੇ ਹੀ ਮੈਨਿਫੈਸਟੋ ਵਿੱਚ ਕੀਤੇ ਵਾਅਦੇ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਲਈ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਵੀ ਆਪਣਾ ਪੂਰਾ ਜ਼ੋਰ ਲਗਾਉਣਗੀਆਂ। ਆਉ ਤੁਹਾਨੂੰ ਵੀ ਸੁਣਾਉਦੇ ਕੀ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਪਿੰਡ ਬੁੱਘੀਪੁਰੇ ਦੇ ਵਸਨੀਕਾਂ ਦਾ
0
comment0
Report
DSDharmindr Singh
Feb 03, 2026 13:50:07
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top