Back
जमानत मिलने पर शिअद नेत्री कंचनप्रीत कौर ने पुलिस साथ सहयोग का भरोसा जताया
MSManish Sharma
Feb 24, 2026 14:49:51
Tarn Taran Sahib, Punjab
शिअद नेत्री बोलीं—पुलिस ने पूरा सहयोग किया, कानून पर है पूरा भरोसा; वकील ने अन्य मामले के दस्तावेज बाद में देने की कही बात
एंकर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की नेत्री कंचनप्रीत कौर को तरन तारन के थाना सिटी में दर्ज एफआईआर नंबर 261 के मामले में हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्होंने पुलिस जांच में सहयोग देने के लिए थाना सिटी में इन्वेस्टिगेशन जॉइन की। इस दौरान वह अपने वकील के साथ थाने पहुंचीं, जहां पुलिस द्वारा मांगे गए जरूरी दस्तावेज उनके वकील ने अधिकारियों के समक्ष पेश किए।
थाना सिटी पहुंचने पर कंचनप्रीत कौर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस ने उनके साथ पूरी तरह से सहयोगात्मक रवैया अपनाया और उन्होंने भी कानून का सम्मान करते हुए जांच में पूरा सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय न्याय व्यवस्था और कानून पर पूरा भरोसा है और वह हर कानूनी प्रक्रिया का पालन करेंगी।
वहीं कंचनप्रीत कौर के वकील ने बताया कि इसी थाना सिटी में दर्ज एक अन्य मामले में हाई कोर्ट का ऑर्डर अभी तक आधिकारिक तौर पर अपलोड नहीं हुआ है। इसलिए उस मामले से संबंधित दस्तावेज फिलहाल उपलब्ध नहीं हो सके हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही आदेश अपलोड होगा, उससे संबंधित सभी दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए जाएंगे और जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा।
बाइट कंचनप्रीत कौर
बाइट कंचनप्रीत कौर के वकील
वहीं थाना प्रभारी नवदीप सिंह भट्टी कहा कि कंचनप्रीत कौर को आज इन्वेस्टिगेशन जॉइन करवाई गई है। और जरूरी दस्तावेज जमा करवाने के बाद अगली प्रोसिडिंग शुरू की जाएगी।
बाइट नवदीप सिंह, थाना प्रभारी
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowFeb 24, 2026 16:17:41Noida, Uttar Pradesh:क़त्ल का उनके भी इल्ज़ाम हमारे सिर है जो हमें जहर पिलाते हुए मर जाते हैं।
0
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 24, 2026 16:15:480
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 24, 2026 15:45:470
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 24, 2026 15:32:210
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 24, 2026 15:31:26Noida, Uttar Pradesh:SHIMLA (HIMACHAL PRADESH): SUKHVINDER SINGH SUKHU (HIMACHAL PRADESH CM) ON REVENUE DEFICIT GRANT (RDG)/ SCIENTIFIC ASSESSMENT REPORT ‘TACKLING NON-CO2 EMISSIONS’
0
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 24, 2026 15:30:190
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 24, 2026 15:03:090
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowFeb 24, 2026 14:35:320
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 24, 2026 14:35:080
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 24, 2026 14:34:380
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 24, 2026 14:33:090
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 24, 2026 14:19:290
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 24, 2026 14:16:000
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 24, 2026 14:03:26Noida, Uttar Pradesh:जयराम ठाकुर के बारे में नई जानकारी सामने आई
0
Report