Back
जायका सहायता प्राप्त कृषि परियोजनाओं की पहली राष्ट्रीय कार्यशाला हिमाचल में शुरू
VKVipan Kumar
Feb 24, 2026 14:34:38
Dharamshala, Himachal Pradesh
जायका सहायता प्राप्त कृषि परियोजनाओं की प्रथम राष्ट्रीय कार्यशाला धर्मशाला में शुरू
कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने किया कार्यशाला का शुभारंभ
तीन दिवसीय कार्यशाला में 300 से अधिक विशेषज्ञ ले रहे हिस्सा
जिला कांगड़ा मुख्यालय धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना द्वारा ‘सतत कृषि एवं कृषि-व्यवसाय विकास’ विषय पर जायका सहायता प्राप्त कृषि परियोजनाओं की प्रथम राष्ट्रीय कार्यशाला मंगलवार को आरंभ हुई। जिसका शुभारंभ कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए किया। उन्होंने कहा कि योजना के पहले चरण में ग्रामीण क्षेत्रों में कई गु्रप बनाए हैं। दूसरे चरण में योजना को और अधिक गांवों तक ले जाने का रहेगा। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना का द्वितीय चरण 1,010 करोड़ रुपये की लागत से जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जायका) के सहयोग से जुलाई 2021 से 2029 तक संचालित है और अपनी आधी अवधि पूर्ण कर चुका है। परियोजना के अंतर्गत 296 उप-परियोजनाओं के माध्यम से 8,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई प्रणालियों का निर्माण कर लगभग 30 हजार परिवारों को लाभान्वित करने तथा लगभग 7 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फसल विविधीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में 321 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि देश व हिमाचल में खेतीबाड़ी से हर क्षेत्र जुड़ा हुआ है, और आर्थिकी में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जापान ने विकास की नई ईबारत लिखी है, अब एशिया देशों की मदद के लिए भी आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सदियों से चली आ रही कुहले सिंचाई का मुख्य साधन रही है। बावजूद इसके कूहलोंं की आज के समय में दुर्दशा कर दी गई है, जिन्हें दोबारा लोगों के साथ मिलकर सुचारू करना होगा।
गौरतलब है कि इस कार्यशाला में देशभर से 300 से अधिक विशेषज्ञ एवं प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रतिभागियों में भारत सरकार एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के अधिकारी, देशभर की विभिन्न जायका सहायता प्राप्त परियोजनाओं के प्रतिनिधि, किसान उत्पादक संगठन, सफल कृषि उद्यमी, एग्री-टेक नवप्रवर्तक, प्रगतिशील किसान एवं अन्य प्रमुख हितधारक शामिल होंगे।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 24, 2026 15:45:470
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 24, 2026 15:32:210
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 24, 2026 15:31:26Noida, Uttar Pradesh:SHIMLA (HIMACHAL PRADESH): SUKHVINDER SINGH SUKHU (HIMACHAL PRADESH CM) ON REVENUE DEFICIT GRANT (RDG)/ SCIENTIFIC ASSESSMENT REPORT ‘TACKLING NON-CO2 EMISSIONS’
0
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 24, 2026 15:30:190
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 24, 2026 15:03:090
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 24, 2026 14:49:510
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowFeb 24, 2026 14:35:320
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 24, 2026 14:35:080
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 24, 2026 14:33:090
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 24, 2026 14:19:290
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 24, 2026 14:16:000
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 24, 2026 14:03:26Noida, Uttar Pradesh:जयराम ठाकुर के बारे में नई जानकारी सामने आई
0
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 24, 2026 14:02:530
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 24, 2026 14:02:280
Report