Back
कबाड़ से कमाल: फतेहपुर के छात्र लक्ष्मण का ट्रैक्टर-जैसा पेट्रोल चालित मॉडल
BSBhushan Sharma
Feb 24, 2026 15:30:19
Nurpur, Himachal Pradesh
कबाड़ से कमाल – फतेहपुर के छात्र लक्ष्मण ने तैयार किया अनोखा वर्किंग मॉडल
कबाड़ से कमाल: फतेहपुर के छात्र लक्ष्मण ने तैयार किया अनोखा वर्किंग मॉडल
ट्रैक्टर की तरह दिखने और चलने वाला पेट्रोल चालित उपकरण बनाया, व्यावसायिक शिक्षा का दिखा असर
फतेहपुर से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। राजकीय मांडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहपुर के बारहवीं कक्षा के छात्र लक्ष्मण ने कबाड़ और पुराने वाहनों के पार्ट्स से ट्रैक्टर की तरह दिखने और चलने वाला पेट्रोल चालित वर्किंग मॉडल तैयार किया है। सीमित संसाधनों के बीच तैयार यह मॉडल ‘वेस्ट टू बेस्ट’ की शानदार मिसाल बनकर उभरा है।
ऑटोमोबाइल विषय के विद्यार्थी लक्ष्मण ने पुराने इंजन पार्ट्स, बेकार पड़ी धातु सामग्री और अनुपयोगी ऑटो पार्ट्स को इकट्ठा कर उन्हें नई संरचना में ढाल दिया। मेहनत और तकनीकी समझ के दम पर तैयार किया गया यह मॉडल पूरी तरह कार्यशील है और पेट्रोल से संचालित होता है। मॉडल न केवल ट्रैकٹر की तरह दिखाई देता है, बल्कि सुचारू रूप से चलता भी है। इस नवाचार ने स्कूल के शिक्षकों और क्षेत्रवासियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।
विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि इस तरह के प्रयोग विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता को बढ़ाते हैं व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से छात्र किताबों तक सीमित नहीं रह जाते, बल्कि व्यवहारिक ज्ञान भी अर्जित करते हैं।
बाइट- प्रमोद सिंह, शिक्षक
लक्ष्मण का यह प्रयास वास्तव में सराहनीय है। इससे साफ तौर पर दिखाई देता है कि स्कूल में दी जा रही व्यावसायिक शिक्षा बच्चों के लिए कितनी सार्थक सिद्ध हो रही है। बच्चे केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अपने हाथों से काम कर वास्तविक जीवन की तकनीकी समझ विकसित कर रहे हैं। कबाड़ से इस तरह का कार्यशील मॉडल तैयार करना आसान नहीं होता, इसके लिए धैर्य, मेहनत और सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है। हमें खुशी है कि हमारे विद्यार्थी इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और भविष्य में यही कौशल उनके करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
फतेहपुर के छात्र लक्ष्मण ने यह साबित कर दिया है कि यदि लगन और मार्गदर्शन मिले तो कबाड़ भी कमाल कर सकता है। क्षेत्र के लोग भी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं और छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 24, 2026 16:30:260
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 24, 2026 16:17:41Noida, Uttar Pradesh:क़त्ल का उनके भी इल्ज़ाम हमारे सिर है जो हमें जहर पिलाते हुए मर जाते हैं।
0
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 24, 2026 16:15:480
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 24, 2026 15:45:470
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 24, 2026 15:32:210
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 24, 2026 15:31:26Noida, Uttar Pradesh:SHIMLA (HIMACHAL PRADESH): SUKHVINDER SINGH SUKHU (HIMACHAL PRADESH CM) ON REVENUE DEFICIT GRANT (RDG)/ SCIENTIFIC ASSESSMENT REPORT ‘TACKLING NON-CO2 EMISSIONS’
0
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 24, 2026 15:03:090
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 24, 2026 14:49:510
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowFeb 24, 2026 14:35:320
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 24, 2026 14:35:080
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 24, 2026 14:34:380
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 24, 2026 14:33:090
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 24, 2026 14:19:290
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 24, 2026 14:16:000
Report