Back
मोहाली नगर निगम की सीमा विस्तार तय, 31 दिसम्बर 2025 तक फ्रीज़ और 1 अप्रैल 2026 से जनगणना शुरू
MSManish Shanker
Nov 08, 2025 06:16:21
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab
Manish Shanker Mohali
मोहाली नगर निगम की सीमा विस्तार प्रक्रिया जहां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, वहीं भारत के महानिबंधक एवं जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण (भा.प्र.से.) द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को भेजे गए पत्र ने इस मामले को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि भारत की जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और इसके लिए 31 दिसंबर 2025 तक सभी प्रशासनिक सीमाओं में होने वाले परिवर्तन पूरे कर लेने जरूरी हैं। इस तिथि के बाद किसी भी जिले, तहसील, उप-मंडल, राजस्व गांव या नगर निगम की सीमाओं में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा, क्योंकि जनगणना की प्रक्रिया के लिए ये सीमाएं स्थिर (फ्रीज) कर दी जाएंगी।
इसी परिप्रेक्ष्य में मोहाली नगर निगम की सीमा विस्तार प्रक्रिया को भी अब गति मिल गई है। पंजाब सरकार द्वारा सीमा विस्तार से संबंधित प्रारंभिक अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी थी और आज यानी 6 नवंबर 2025 इस पर निवासियों द्वारा आपत्तियां देने की अंतिम तिथि थी। अब स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव द्वारा इन आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी, जिसके बाद अंतिम अधिसूचना जारी किए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया दिसंबर के अंत तक पूरी की जानी आवश्यक होगी ताकि जनगणना की प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी इस पत्र में साफ कहा गया है कि 1 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2027 तक किसी भी प्रशासनिक इकाई की सीमाओं में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। राज्य सरकारों को निर्देश दिया गया है कि वे 31 दिसंबर 2025 तक सभी प्रस्तावित सीमाई परिवर्तन को अंतिम रूप देकर लागू करें और इसकी सूचना राज्य के जनगणना निदेशालय एवं भारत के महानिबंधक कार्यालय को तत्काल भेजें।
अप्रैल 2026 से शुरू होगी जनगणना का पहला चरण
पत्र के अनुसार, घर सूचीकरण एवं आवास जनगणना का पहला चरण 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होगा, इसके बाद फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना की जाएगी। इसलिए, मोहाली समेत सभी नगर निगमों और प्रशासनिक इकाइयों की सीमाएं दिसंबर 2025 तक तय कर देना अब अनिवार्य हो गया है।
7
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MSManish Shanker
FollowNov 08, 2025 09:09:340
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowNov 08, 2025 09:07:000
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 08, 2025 09:05:300
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 08, 2025 09:04:360
Report
SSSandeep Singh
FollowNov 08, 2025 08:54:371
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 08, 2025 08:54:15Ludhiana, Punjab:ਸ਼ਹੀਦੀ ਸ਼ਤਾਬਦੀ ਦੌਰਾਨ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸਮਝੇ- ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਸਕੱਤਰ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦਿੱਤੀ ਜਾਣकारी
2
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 08, 2025 08:51:263
Report
BSBALINDER SINGH
FollowNov 08, 2025 08:44:173
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 08, 2025 08:35:342
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 08, 2025 08:35:251
Report
KBKulbir Beera
FollowNov 08, 2025 08:33:353
Report
KSKuldeep Singh
FollowNov 08, 2025 08:17:302
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 08, 2025 08:04:134
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 08, 2025 08:01:21Noida, Uttar Pradesh:ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲਜੀਤ ਭੁੱਲਰ, ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਹਰਚੰਦ ਬਰਸਟ ,ਪਰਮਿੰਦਰ ਗੋਲਡੀ ਤੇ ਐੱਸ.ਐੱਸ ਆਹਲੂਵਾਲੀਆ ਦੀ ਪ੍ਰਭਾਸ ਕਾਨਫ਼ਰੰਸ ਤਰਨਤਾਰਨ
5
Report
DKDevinder Kumar Kheepal
FollowNov 08, 2025 07:51:277
Report