Back
ईरान तनाव के बीच नंगल में पेट्रोल-डिजल की कीमतें ऑनलाइन अपडेट, लोग शांत
BKBIMAL KUMAR
Mar 27, 2026 06:46:47
Anandpur Sahib, Punjab
ईरान से जुड़ी तनावपूर्ण स्थिति के बीच देशभर में पेट्रोल और डीजल को लेकर लोगों में डर का माहौल बन गया था। कई शहरों से ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जहां लोग लंबी कतारों में खड़े होकर तेल भरवा रहे थे। लेकिन नंगल की तस्वीर कुछ अलग नजर आई। नंगल में हालात आम दिनों की तरह ही देखने को मिले। यहां लोग बिना किसी घबराहट के अपने वाहनों में पेट्रोल और डीजल भरवाते नजर आए। जहां देश के अन्य हिस्सों में भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल था, वहीं नंगल में किसी भी तरह की अफरातफरी देखने को नहीं मिली। इसके साथ ही एक्साइज ड्यूटी कम होने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 10 रुपये की कमी आने की बात कही जा रही है। हालांकि पेट्रोल पंपों पर अभी तक नए रेट लागू नहीं हुए हैं। पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि रेट सिस्टम पूरी तरह ऑनलाइन है और यह अपने आप अपडेट होते हैं। संभावना है कि रात 12 बजे के बाद नए रेट लागू हो जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि पहले लोगों में डर का माहौल था, जिसके चलते कई लोग कैन और बोतलों में भी तेल भरवाकर ले गए। लेकिन अब हालात सामान्य हो चुके हैं और किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है। इस बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें। देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और न ही किसी तरह का लॉकडाउन लगाया जा रहा है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 27, 2026 07:47:190
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 27, 2026 07:47:010
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 27, 2026 07:15:54885
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 27, 2026 06:46:591080
Report
ASAvtar Singh
FollowMar 27, 2026 06:46:101006
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 27, 2026 06:45:36985
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowMar 27, 2026 06:45:22977
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 27, 2026 06:22:581052
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 27, 2026 06:16:281072
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 27, 2026 06:07:141091
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 27, 2026 06:07:00990
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 27, 2026 05:30:461050
Report