Back
नेशनल कबड्डी ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अंकुश ठाकुर का नूरपुर में भव्य स्वागत
BSBhushan Sharma
Mar 27, 2026 06:07:00
Nurpur, Himachal Pradesh
नूरपुर की पंचायत खैरियां का अंकुश बना हिमाचल की शान, नेशनल कबड्डी में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर लौटे अंकुश ठाकुर का गांव लौटने पर हुआ भव्य स्वागत, पूरी पंचायत में जश्न, का माहौल ढोल-नगाड़ों से गूंजा संपूर्ण क्षेत्र
नूरपुर की पंचायत खैरियां में उस वक्त जश्न का माहौल बन गया, जब गांव का होनहार बेटा, नेशनल कबड्डी खिलाड़ी अंकुश ठाकुर, ब्रन्ज मेडल जीतकर अपने घर लौटा। गांव में जैसे ही अंकुश के कदम पड़ने की जानकारी गांववासियों को मिली तो ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और मिठाइयों की मिठास ने माहौल को पूरी तरह उत्सव में बदल दिया तथा हर चेहरा गर्व से चमक उठा ! आपको जानकारी दे दें कि कबड्डी फेडरेशन द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित नेशनल चैंपियनशिप में देशभर की चुनिंदा सुपर-8 टीमों को ही मौका मिला था। यह प्रतियोगिता मध्यप्रदेश के सतना जिले में आयोजित हुई… जहां हिमाचल प्रदेश की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और तीसरा स्थान हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस पूरी प्रतियोगिता में 14 खिलाड़ियों की टीम में अंकुश ठाकुर भी एक अहम कड़ी रहे… खासतौर पर चंडीगढ़ के खिलाफ उनका प्रदर्शन काबिले-तारीफ रहा, जिसने टीम को मजबूती प्रदान की! अंकुश ठाकुर सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं… अब एक पहचान बन चुके हैं। क्योंकि कांगड़ा जिले से खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी लेकिन मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी की उपलब्धी हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं! यह उपलब्धि अपने आप में ऐतिहासिक है… जिसने पूरे प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
इस मौके पर अंकुश ठाकुर के पिता केवल सिंह ने कहा कि यह सिर्फ हमारे परिवार की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश की जीत है। उन्होंने कबड्डी फेडरेशन, चयन समिति और टीम के सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
दूसरी तरफ अंकुश के साथ बचपन से खेलने वाले साथियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देशभर में तीसरा स्थान हासिल करना बड़ी बात है… अब हम चाहते हैं कि बहुत जल्द अंकुश ठाकुर प्रो कबड्डी लीग में खेलते हुए नजर आए।
लेकिन इस जश्न के बीच एक बड़ा सवाल भी खड़ा होता है… कि क्या प्रदेश सरकार इन खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित करेगी? क्या मेडल लाने वाले इन 14 खिलाड़ियों को उचित अवसर और समर्थन मिलेगा? क्योंकि एक तरफ सरकार नशे के खिलाफ अभियान में युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करती है लेकिन दूसरी तरफ अगर ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का भविष्य अधर में लटक जाता है तो यह खेलों के प्रति युवाओं के विश्वास को कमजोर कर सकता है!
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 27, 2026 07:15:540
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 27, 2026 06:46:591034
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowMar 27, 2026 06:46:47951
Report
ASAvtar Singh
FollowMar 27, 2026 06:46:10963
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 27, 2026 06:45:36928
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowMar 27, 2026 06:45:22925
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 27, 2026 06:22:581052
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 27, 2026 06:16:281067
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 27, 2026 06:07:141056
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 27, 2026 05:30:461050
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 27, 2026 05:00:421061
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 27, 2026 04:48:18967
Report