Back
पातड़ां में LPG की कमी की अफवाह फैली, पर सप्लाई पूरी तरह सामान्य
SGSatpal Garg
Mar 13, 2026 09:18:03
Patran, Punjab
पातड़ां क्षेत्र में घरेलू एलपीजी गैस की कथित कमी की अफवाह फैलने से लोगों में चिंता का माहौल बन गया है। अफवाहों के चलते बड़ी संख्या में लोग गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए पहुंचने लगे, जिससे कुछ समय के लिए भीड़ की स्थिति बन गई। हालांकि गैस एजेंसी के डीलर ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। गैस एजेंसी के डीलर ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की ऑनलाइन बुकिंग हो जाती है, उन्हें तुरंत गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा गैस की कमी की अफवाह फैलाई जा रही है, जिससे लोग घबराकर एजेंसी पर पहुंच रहे हैं। डीलर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ता घर बैठे ही ऑनलाइन या फोन के माध्यम से गैस सिलेंडर की बुकिंग करवा सकते हैं और समय पर उन्हें सिलेंडर मिल जाएगा। वहीं, एजेंसी पर पहुंचे कुछ उपभोक्ताओं ने भी बताया कि गैस की कोई किल्लत नहीं है, लेकिन अफवाहों के कारण लोगों में डर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि लोग बिना वजह जल्दबाजी में सिलेंडर लेने के लिए पहुंच रहे हैं, जबकि सप्लाई सामान्य रूप से जारी है। बाइट – आम लोग लोगां ने बताया कि क्षेत्र में गैस की कमी की चर्चा सुनकर वे सिलेंडर लेने के लिए आए थे, लेकिन एजेंसी पर आने के बाद पता चला कि सप्लाई सामान्य है और किसी तरह की कमी नहीं है। बाइट – गैस एजेंसी डीलर, पातड़ां डीलर ने कहा कि क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है। जिन उपभोक्ताओं की ऑनलाइन बुकिंग होती है, उन्हें तुरंत सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर बुक करवाना चाहिए。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 13, 2026 10:22:290
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 13, 2026 10:05:51151
Report
BSBhushan Sharma
FollowMar 13, 2026 09:53:3369
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 13, 2026 09:53:0590
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 13, 2026 09:52:3692
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 13, 2026 09:48:54130
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 13, 2026 09:47:41145
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 13, 2026 09:46:45159
Report
SSSandeep Singh
FollowMar 13, 2026 09:45:57184
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 13, 2026 09:45:39113
Report
MSManish Shanker
FollowMar 13, 2026 09:35:11117
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 13, 2026 09:33:14111
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowMar 13, 2026 09:21:38141
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 13, 2026 09:11:01114
Report