Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mansa151504

मानसा में पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर कर्मचारी यूनियन का घड़ा तोड़ प्रदर्शन

SKSanjeev Kumar
Mar 18, 2026 08:17:24
Bhikhi, Punjab
मानसा में कर्मचारी यूनियन का रोष प्रदर्शन घड़ा तोड़ प्रदर्शन कर पुलिस वालों पर कार्रवाई करने की मांग डिप्टी कमिश्नर यूनियन पंजाब के प्रधान को अमृतसर पुलिस की तरफ से घर से उठा लिया गया और उसके साथ धक्का दिया गया है जिसके चलते मानसा जिले के डिप्टी कमिश्नर कर्मचारी यूनियन ने घड़ा तोड़ प्रदर्शन किया गया और 3 दिन की कलम छोड़ो हड़ताल की गई है इस अवसर पर कर्मचारी यूनियन ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है यूनियन के नेता जसप्रीत सिंह ने कहा कि जब तक आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा बाइट जसप्रीत सिंह यूनियन लीडर
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
RKRAMAN KHOSLA
Mar 18, 2026 09:04:27
Hoshiarpur, Punjab:सदा हक। दसूहा के गांव भटेड़ में 50 से ज्यादा परिवारों को नहीं मिल रही सरकारी सहूलियतें। वोट डालने का अधिकार तो है पर सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ नहीं। नाथ संप्रदाय से संबंधित सभी परिवार पिछले 10 सालों से रह रहे है पटेड़ गांव में। होशियारपुर दसूहा के गांव पटेड़ में पिछले 10 सालों से अपनी मालिकाना जमीनों पर बसे नाथ संप्रदाय के पचास से ज्यादा परिवार सरकारी सुविधाओं के लिए तरस रहे है। यह सभी परिवार अपनी मालिकाना जमीनों पर कच्चे मकान बनाकर रह रहे हैं। परिवारों का कहना है कि हमारे वोट और आधार कार्ड तो बने है पर जो सरकारी सुविधा अन्य लोगों को मिलती है वह हमें नहीं मिलती। ना तो हमारा राशन कार्ड बना है और ना ही आयुष्मान कार्ड। इस समस्या पर जानकारी देते हुए परिवार के सदस्य बिहारी लाल ने बताया कि इस गांव में बसे सभी नाथ लोग अपनी जमीनें खरीद कर बसे है। हमारे घरों में बिजली और पानी की सुविधा है पर ना तो पंचायत द्वारा हमारे राशन कार्ड बनाए गए और ना ही मेडिकल कार्ड। हमें तो सिर्फ वोट बैंक के लिए रखा गया है। बिहारी लाल ने बताया कि सभी परिवार गरीब तबके से संबंधित है। बड़ी मुश्किल से दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे है। सभी परिवारों ने पंजाब सरकार से गुहार लगाई है कि हमें भी सरकारी सुविधाएं दी जाएं ताकि हमारी जिंदगी भी थोड़ी आराम दायक हो सके。
976
comment0
Report
RMRakesh Malhi
Mar 18, 2026 09:03:25
Una, Himachal Pradesh:टाटा मोटर्स बहडाला में प्रशिक्षण के दौरान युवक छत से गिरकर घायल, इलाज जारी जिला ऊना के अंतर्गत टाटा मोटर्स बहडाला में प्रशिक्षण के दौरान दो युवक कार्यालय की छत से गिरकर घायल हो गए। घायलों में साहिल कुमार पुत्र विशाल दास निवासी अरनबाल तहसील अम्ब जिला ऊना तथा कुलबिन्दर सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव जटपुर संतोषगढ़ तहसील व जिला ऊना शामिल हैं। दुर्घटना में कुलबिन्दर सिंह की टांग तथा साहिल कुमार की बाजू टूट गई। दोनों घायलों को उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। यहाँ उनका डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा हैँ डॉक्टर ने दोनों बच्चो का इलाज होने और दोनों खतरे से बाहर बताये हैँ पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
960
comment0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
Mar 18, 2026 09:02:32
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ के सेक्टर-22 स्थित मोबाइल मार्केट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक दुकान की पहली मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास के दुकानदारों और लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कराया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी हैं।
914
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Mar 18, 2026 08:46:38
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड और सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी सरकारी कर्मचारी कार्यालय में मर्यादित, साफ-सुथरे और औपचारिक कपड़ों में ही उपस्थित हों। आदेश के अनुसार, पुरुष कर्मचारियों को शर्ट-पैंट या ट्राउजर, कॉलर वाली शर्ट के साथ जूते या सैंडल पहनना अनिवार्य होगा। महिला कर्मचारियों के लिए साड़ी, फॉर्मल सूट, सलवार/चूड़ीदार/कुर्ता-दुपट्टा या ट्राउजर-शर्ट निर्धारित किया गया है। कार्यालय में जींस और टी-शर्ट पहनने पर रोक लगाई गई है। सरकार का कहना है कि इससे कार्यस्थल पर शालीनता, अनुशासन और प्रोफेशनल माहौल बना रहेगा। साथ ही कर्मचारियों को व्यक्तिगत साफ-सफाई और ग्रूमिंग पर भी ध्यान देने को कहा गया है। आदेश में सोशल मीडिया को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।कर्मचारी अपने निजी अकाउंट से सरकार की नीतियों पर अनधिकृत टिप्पणी नहीं कर सकेंगे। कोई भी ऐसा बयान या पोस्ट जो सरकार की आलोचना करे या सरकारी छवि को नुकसान पहुंचाए, उस पर कार्रवाई हो सकती है। आधिकारिक दस्तावेजों को साझा करना भी नियमों के खिलाफ माना गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सेवा आचरण नियमों के तहत अनुचित व्यवहार या सोशल मीडिया पर गैर-जिम्मेदाराना गतिविधियों को अनुशासनहीनता माना जाएगा और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। यह आदेश सभी विभागों, अधिकारियों, निगमों, बोर्डों और विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों पर लागू होगा।
984
comment0
Report
AZAbhinva zeepunjabi
Mar 18, 2026 08:35:24
Noida, Uttar Pradesh:कनाडा में रह रहे पंजाबी मूल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के भाई पुनर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। घटना 14 मार्च की दोपहर की है। एडमिंटन शहर के पास लेड्यूक इलाके में गोली मारी गई। अज्ञात हमलावरों ने हाईवे-2 पर एक कार को घेरकर उसमें सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मृतक की पहचान बीरइंदर सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था और स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। पुलिस के अनुसार, वह ओंटारियो में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद हाल ही में अल्बर्टा प्रांत में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम कर रहा था। दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकला घटना उस समय हुई जब बीरइंदर सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकला था। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उसकी कार में एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, हालांकि पुलिस ने अभी उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है。
946
comment0
Report
MTManish Thakur
Mar 18, 2026 08:34:28
Kullu, Himachal Pradesh:कुल्लू जिला में मणिकर्ण घाटी के पंचायत प्रतिनिधियों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य रेखा गुलरिया के नेतृत्व में उपयुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंप कर 15वें वित्त आयोग के टाइड फंड को जल शक्ति विभाग में ट्रांसफर करने के लिए विरोध जताया है। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त कुल्लू को बताया कि 15 वे वित्त आयोग का टाइड फंड पंचायत में स्वच्छता और पेयजल की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए खर्च किया जाना है और ऐसे में जल शक्ति विभाग के पुराने कार्य समय पर पूरे नहीं हुए हैं जिसके चलते जल शक्ति विभाग को 15 वित्त आयोग का टाइट फंड ट्रांसफर ना किया जाए अन्यथा पूर्व पंचायत प्रतिनिधि इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।
976
comment0
Report
SGSatpal Garg
Mar 18, 2026 08:24:10
Patran, Punjab:हलका शुतराना में आज कांग्रेस पार्टी की ओर से पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के निर्देशों पर स्थानीय विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर के घर के बाहर जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी की जिला प्रधान गुरशरन कौर रंधावा भी शामिल हुए जिन्के साथ प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को 48 हजार रुपये देने का वादा कर उन्हें गुमराह किया, लेकिन यह वादा पूरा नहीं किया गया। इसी मुद्दे को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। प्रदर्शन की शुरुआत कांग्रेस नेता दरवारा सिंह बणवाला के कार्यालय से हुई, जहां से रैली के रूप में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक कार्यालय तक पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपने हक की मांग को लेकर आवाज उठाई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब उन्हें पूरा करने से पीछे हट रही है, जिससे आम जनता, खासकर महिलाओं में निराशा है। इस मौके पर दरवारा सिंह बणवाला की अगुवाई में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही अपने वादे पूरे नहीं किए तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
1074
comment0
Report
SNSUNIL NAGPAL
Mar 18, 2026 08:22:41
1055
comment0
Report
BSBHARAT SHARMA
Mar 18, 2026 08:21:03
993
comment0
Report
RMRakesh Malhi
Mar 18, 2026 08:20:52
1038
comment0
Report
SNSUNIL NAGPAL
Mar 18, 2026 08:20:18
Fazilka, Punjab:फाजिल्का की एक अदालत ने 2021 में हुई एक महिला की हत्या के मामले में फैसला सुनाया है। अदालत ने मृतक महिला के पति सहित तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही, प्रत्येक दोषी पर 60-60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर उन्हें एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। यह फैसला फाजिल्का के माननीय अजीत पाल सिंह की अदालत ने सुनाया। मृतक महिला की पहचान ऊषा रानी के रूप में हुई है, जिसकी 17 नवंबर 2021 को गांव तुर्कावाली में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि ऊषा रानी के पति, जो बीएसएफ में तैनात था, के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे। इन्हीं अवैध संबंधों के चलते पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी ऊषा रानी को मौत के घाट उतारने के लिए अपनी प्रेमिका और उसके भाई के साथ मिलकर साजिश रची। इस घटना में ऊषा रानी के दो छोटे बच्चे भी हैं। मृतक महिला के भाई सुखविंदर सिंह, जो नया सलेमशाह गांव के निवासी हैं, ने बताया कि उन्हें पांच साल बाद आज अदालत से न्याय मिला है। उन्होंने 2021 में अपनी बहन की हत्या के बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद यह मामला अदालत में चला। वकील राजिंदर चुचरा ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए बताया कि उन्होंने माननीय न्यायाधीश के समक्ष सभी सबूत पेश किए। पांच साल तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाया है। जिसमें मृतक महिला के पति आरोपी मक्खन सिंह और उसके साथी उक्त महिला बिंदर कौर व निक्का सिंह को उम्र कैद की सजा सुनाई है। और तीनों को 60-60 हजार जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में एक वर्ष और सजा भुगतनी होगी। राजिंदर चुचरा ने बताया कि इसके साथ ही अदालत ने बच्चों के पालन पोषण को लेकर सरकारी स्तर पर सुविधा उपलब्ध करवाने का फैसला दिया है। ताकि बच्चों का भविष्य खराब न हो।
1025
comment0
Report
Mar 18, 2026 08:17:49
Patran, Punjab:कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को 48 हजार रुपये देने का वादा कर उन्हें गुमराह किया, लेकिन यह वादा पूरा नहीं किया गया। इसी मुद्दे को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। प्रदर्शन की शुरुआत कांग्रेस नेता दरवारा सिंह बणवाला के कार्यालय से हुई, जहां से रैली के रूप में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक कार्यालय तक पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपने हक की मांग को लेकर आवाज उठाई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब उन्हें पूरा करने से पीछे हट रही है, जिससे आम जनता, खासकर महिलाओं में निराशा है। इस मौके पर दरवारा सिंह बणवाला की अगुवाई में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
1076
comment0
Report
Advertisement
Back to top