Back
फाजिल्का अदालत ने पत्नी हत्या मामले में पति समेत तीनों को उम्रकैद, जुर्माना
SNSUNIL NAGPAL
Mar 18, 2026 08:20:18
Fazilka, Punjab
फाजिल्का की एक अदालत ने 2021 में हुई एक महिला की हत्या के मामले में फैसला सुनाया है। अदालत ने मृतक महिला के पति सहित तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही, प्रत्येक दोषी पर 60-60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर उन्हें एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
यह फैसला फाजिल्का के माननीय अजीत पाल सिंह की अदालत ने सुनाया। मृतक महिला की पहचान ऊषा रानी के रूप में हुई है, जिसकी 17 नवंबर 2021 को गांव तुर्कावाली में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि ऊषा रानी के पति, जो बीएसएफ में तैनात था, के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे। इन्हीं अवैध संबंधों के चलते पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी ऊषा रानी को मौत के घाट उतारने के लिए अपनी प्रेमिका और उसके भाई के साथ मिलकर साजिश रची। इस घटना में ऊषा रानी के दो छोटे बच्चे भी हैं।
मृतक महिला के भाई सुखविंदर सिंह, जो नया सलेमशाह गांव के निवासी हैं, ने बताया कि उन्हें पांच साल बाद आज अदालत से न्याय मिला है। उन्होंने 2021 में अपनी बहन की हत्या के बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद यह मामला अदालत में चला।
वकील राजिंदर चुचरा ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए बताया कि उन्होंने माननीय न्यायाधीश के समक्ष सभी सबूत पेश किए। पांच साल तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाया है। जिसमें मृतक महिला के पति आरोपी मक्खन सिंह और उसके साथी उक्त महिला बिंदर कौर व निक्का सिंह को उम्र कैद की सजा सुनाई है। और तीनों को 60-60 हजार जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में एक वर्ष और सजा भुगतनी होगी। राजिंदर चुचरा ने बताया कि इसके साथ ही अदालत ने बच्चों के पालन पोषण को लेकर सरकारी स्तर पर सुविधा उपलब्ध करवाने का फैसला दिया है। ताकि बच्चों का भविष्य खराब न हो।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MSManish Shanker
FollowMar 18, 2026 09:16:29453
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowMar 18, 2026 09:04:27976
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 18, 2026 09:03:25960
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 18, 2026 09:02:32914
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 18, 2026 08:46:38984
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 18, 2026 08:35:24946
Report
MTManish Thakur
FollowMar 18, 2026 08:34:28976
Report
SGSatpal Garg
FollowMar 18, 2026 08:24:101074
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 18, 2026 08:22:411055
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 18, 2026 08:21:03993
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 18, 2026 08:20:521038
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 18, 2026 08:20:35Sri Muktsar Sahib, Punjab:श्री मुक्तसर साहिब में नशा तस्कर के घर पर चला पंजा। नशा तस्कर द्वारा बनाई गई अवैध संपत्ति को किया गया तहस-नहस, भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात और नगर कौंसिल के अधिकारी भी पहुंचे मौके पर
1074
Report
1076
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 18, 2026 08:17:451091
Report