Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shimla171001
हिमाचल सरकार ने ड्रेसकोड और सोशल मीडिया नियमों की सख्त घोषणा की
ADAnkush Dhobal
Mar 18, 2026 08:46:38
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड और सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी सरकारी कर्मचारी कार्यालय में मर्यादित, साफ-सुथरे और औपचारिक कपड़ों में ही उपस्थित हों। आदेश के अनुसार, पुरुष कर्मचारियों को शर्ट-पैंट या ट्राउजर, कॉलर वाली शर्ट के साथ जूते या सैंडल पहनना अनिवार्य होगा। महिला कर्मचारियों के लिए साड़ी, फॉर्मल सूट, सलवार/चूड़ीदार/कुर्ता-दुपट्टा या ट्राउजर-शर्ट निर्धारित किया गया है। कार्यालय में जींस और टी-शर्ट पहनने पर रोक लगाई गई है। सरकार का कहना है कि इससे कार्यस्थल पर शालीनता, अनुशासन और प्रोफेशनल माहौल बना रहेगा। साथ ही कर्मचारियों को व्यक्तिगत साफ-सफाई और ग्रूमिंग पर भी ध्यान देने को कहा गया है। आदेश में सोशल मीडिया को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।कर्मचारी अपने निजी अकाउंट से सरकार की नीतियों पर अनधिकृत टिप्पणी नहीं कर सकेंगे। कोई भी ऐसा बयान या पोस्ट जो सरकार की आलोचना करे या सरकारी छवि को नुकसान पहुंचाए, उस पर कार्रवाई हो सकती है। आधिकारिक दस्तावेजों को साझा करना भी नियमों के खिलाफ माना गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सेवा आचरण नियमों के तहत अनुचित व्यवहार या सोशल मीडिया पर गैर-जिम्मेदाराना गतिविधियों को अनुशासनहीनता माना जाएगा और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। यह आदेश सभी विभागों, अधिकारियों, निगमों, बोर्डों और विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों पर लागू होगा।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
NLNitin Luthra
Mar 18, 2026 10:05:46
0
comment0
Report
BKBIMAL KUMAR
Mar 18, 2026 10:05:02
Anandpur Sahib, Punjab:ਦੇਸ਼ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ Narendra Modi ਵੱਲੋਂ ਸਵਦੇਸ਼ੀ ਵਪਾਰ ਨੂੰ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਸਵਦੇਸ਼ੀ ਜਾਗਰਣ ਮੰਚ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਵੀ ਸਵਦੇਸ਼ੀ ਮੇਲੇ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਨਿਆਂ ਨੰਗਲ ਦੇ ਐਨਐਫਐਲ ਗਰਾਊਂਡ ਵਿੱਚ 18 ਮਾਰਚ ਤੋਂ 22 ਮਾਰਚ ਤੱਕ ਵਿਸ਼ਾਲ ਸਵਦੇਸ਼ੀ ਮੇਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੇਲੇ ਵਿੱਚ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਤੋਂ ਆਏ ਛੋਟੇ ਵਪਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਉਦਯੋਗਪਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਵਦੇਸ਼ੀ ਸਮਾਨ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਵੱਖ-ਵੱਖ ਕਿਸਮ ਦੇ ਸਟੋਲਾਂ ‘ਤੇ ਹੱਥ ਨਾਲ ਬਣੇ ਉਤਪਾਦ, ਘਰੇਲੂ ਵਰਤੋਂ ਦੀਆਂ ਵਸਤਾਂ ਅਤੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸਮਾਨ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਖਾਸ ਦਿਲਚਸਪੀ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਬਣੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ, ਹਰ ਰੋਜ਼ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਰੰਗਾਰੰਗ ਸੱਭਿਆਚਾਰਕ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵੀ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ, ਜਿੱਥੇ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਕਲਾਕਾਰ ਆਪਣੀ ਪ੍ਰਸਤੁਤੀ ਨਾਲ ਦਰਸ਼ਕਾਂ ਦਾ ਮਨੋਰੰਜਨ ਕਰਨਗੇ। ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੰਜਾਬ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਉਪ ਪ੍ਰਧਾਨ ਡਾਕਟਰ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ Zee Media ਨਾਲ ਖਾਸ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਮੇਲੇ ਦਾ ਮੁੱਖ ਮਕਸਦ ਸਵਦੇਸ਼ੀ ਉਤਪਾਦਾਂ ਨੂੰ ਬੜਾਵਾ ਦੇਣਾ ਅਤੇ ਛੋਟੇ ਵਪਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਮੰਚ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰਨਾ ਹੈ ।
0
comment0
Report
KSKuldeep Singh
Mar 18, 2026 10:03:19
Banur, Punjab:ਰਾਜਪੁਰਾ ਕੋਰਟ ਦੇ ਵਕੀਲਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਗਠਨ ਲਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਵੋਟਿੰਗ 157 ਉਮੀਦਵਾਰ ਚੋਣ ਮੈਦਾਨ ਚ ਰਾਜਪੁਰਾ ਕੋਰਟ ਤੋਂ ਦੋ ਵਕੀਲ ਲੜ ਰਹੇ ਚੋਣ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਰਾਜਪੁਰਾ - ਰਾਜਪੁਰਾ ਚ ਸਬ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਪੱਧਰ ਉੱਪਰ ਵਕੀਲਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਹਰਿਆਣਾ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਗਠਨ ਲਈ ਵੋਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਭਲਕੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਕੀਲਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵੋਟਿੰਗ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਨੂੰ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜਿਆ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਕੀਲਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵੋਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਰਾਜਪੁਰਾ ਸਬ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਕੋਰਟ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਵਕੀਲ ਐਡਵੋਕੇਟ ਬਿਕਰਮਜੀਤ ਪਾਸੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਰੋਨਾ ਕਾਲ ਦੇ ਕਾਰਨ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਲਈ ਵੋਟਿੰਗ ਰੱਦ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ। 2018 ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਗਠਨ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਹਰਿਆਣਾ ਅਤੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਵਕੀਲਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵੋਟਿੰਗ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। 157 ਉਮੀਦਵਾਰ ਚੋਣ ਮੈਦਾਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹਨ। ਸੀਨੀਅਰ ਵਕੀਲ ਕਿਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਵੋਟਿੰਗ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅਹਿਮ ਗੱਲ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਵਾਰ ਮਹਿਲਾ ਵਕੀਲਾਂ ਦੀ ਨੁਮਾਇੰਦਗੀ ਲਈ 7 ਸੀਟਾਂ ਰਿਜ਼ਰਵ ਰੱਖੀਆਂ ਗਈਆਂ ਨੇ। ਰਾਜਪੁਰਾ ਕੋਰਟ ਤੋਂ ਦੋ ਵਕੀਲ ਚੋਣ ਮੈਦਾਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਿਤਰੇ ਹਨ। ਵੋਟਿੰਗ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਅਮਨ - ਅਮਾਨ ਦੇ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。
0
comment0
Report
MTManish Thakur
Mar 18, 2026 09:37:51
Kullu, Himachal Pradesh:कुल्लू जिला की लगघाटी के पीएम श्री स्कूल भुट्टी में बीती बरसात में बह गई सड़क और डंगा अभी भी क्षतिग्रस्त है। हालांकि लोक निर्माण विभाग की ओर से यहां पर डंगा लगाया गया है। लेकिन स्कूल की दीवार अभी भी क्षतिग्रस्त है यहां से लोगों को चलने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिन पहले भी इस धंसी हुई सड़क से गिरने पर एक युवक की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई थी। इसके बाद इस सड़क के निर्माण कार्य को जल्दी शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा से मिलने पहुंचा। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में मौजूद संजीव ने जानकारी देते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से यहां पर एक डंगा तो लगा दिया गया है लेकिन वह अभी भी नाकाफी है यहाँ पर पीएम श्री स्कूल भुट्टी के साथ लगती सड़क भी टूट गई है। ऐसे में इसे और ऊंचा किया जाना चाहिए ताकि यहां पर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि बहुत से बच्चे यहां पर पढ़ने के लिए आते हैं ऐसे में टूटे हुए सड़क से कभी भी कोई हादसा पेश आ सकता है आने वाले समय में कोई हादसा पेश न आए इसको लेकर उन्होंने डीसी से मुलाकात की है और एक ज्ञापन भी सोपे है वही मांग रखी है कि इस सड़क के निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाए ताकि आने वाली बरसात से पहले ग्रामीण और बच्चों को परेशानियों का सामना न करना पड़े बाइट - संजीव ठाकुर स्थानीय ग्रामीण वहीं स्थानीय ग्रामीण मैहर चंद ने बताया कि जहां पर 500 से अधिक लोगों की आबादी रहती है और रोजाना कुल्लू भी इन्होंने आना होता है लेकिन जिस तरीके से सड़क यहां पर टूटी हुई है इससे आने वाले समय में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है ऐसे में उन्होंने अपनी समस्या को लेकर उपायुक्त से मुलाकात की है और जल्द इस समस्या के समाधान की मांग उठाई है बाइट - मेहर चंद स्थानीय ग्रामीण
898
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Mar 18, 2026 09:37:17
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर स्थित शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले को लेकर भव्य सजावट शुरू, दिल्ली के करीब 40 कारीगर मंदिर की सजावट में जुटे तो जिला प्रशासन व मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व व्यवस्थाओं के लिए किए गए पुख्ता बंदोबस्त. एंकर- हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में चैत्र नवरात्रों के दृष्टिगत मंदिर की भव्य सजावट का कार्य शुरू हो चुका है. दिल्ली से करीब 40 कारीगर माता रानी के दरबार को रंग-बिरंगे फूलों और लड़ियों से सजाने में जुटे हुए हैं. वहीं मंदिर की सजावट का यह कार्य पंजाब स्थित खन्ना की समाजसेवी संस्था के द्वारा किया जा रहा है. इस बार माँ नैनादेवी के दरबार में कोलकता सहित विदेशी फूलों से भी मंदिर की सजावट का कार्य किया जा रहा है और आज यह सजावट का कार्य आज रात तक पूर्ण कर लिया जाएगा. गौरतलब है की शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में 19 मार्च से चैत्र नवरात्र मेला बड़ी धूमधाम के साथ शुरू हो रहे हैं, जिसके चलते हर वर्ष की भांति इस बार भी मां नैनादेवी के दरबार की भव्य सजावट की रही है. इस बात की जानकारी देते हुए खन्ना के श्रद्धालु रोमी ने बताया की माँ नैनादेवी के दरबार की भव्य सजावट इस बार उनकी समाजसेवी संस्था के द्वारा की जा रही है और देश के विभिन्न स्थानों से सजावट के लिए फूल मंगवाए गए हैं ख़ासतौर पर कोलकाता और विदेशी फूलों का भी प्रबंध किया गया है. वहीं चैत्र नवरात्र मेले के दौरान पंजाब, हरियाणा व दिल्ली सहित देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा की कोला वाला टोबा से मंदिर परिसर को 9 सेक्टर्स में बांटा गया है और हर सेक्टर में मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है. साथ ही श्रद्धालुओं के लिए लंगर व्यवस्था, हेल्थ चेकअप की व्यवस्था, पीने के लिए स्वच्छ जल व सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं. इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल, महिला पुलिस, होमगार्ड के जवान व एनजीओ की तैनाती की गई है, साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी गर गतिविधि पर पूरी नजर रहेगी ताकि सुख शांति के साथ श्रद्धालु माँ नैनादेवी के दर्शन कर सकें और उन्हें मेले के दौरान किसी तरह की कोई असुविधा ना हो. बाइट- लक्की शर्मा, पुजारी, श्री नैनादेवी मंदिर, बिलासपुर. रोमी, खन्ना से श्रद्धालु. दिल्ली से कारीगर. राहुल कुमार, उपायुक्त बिलासपुर.
1015
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Mar 18, 2026 09:36:57
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन( सिरमौर) सिरमौर के सभी आयुष औषधालयों में आयुष पद्धति से इलाज शुरू। विभाग के चिकित्सकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को भी बनाया गया प्रशिक्षण का हिस्सा, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की इलाज करने में करेंगे मदद। जिला आयुष अधिकारी डॉ इंदु शर्मा ने बताया कि जिला सिरमौर में आयुष विभाग को सुदृढ़ करने के कड़े प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला के समस्त औषधालयों में आयुष विभाग की पद्धति से रोगियों का इलाज किया जा रहा है और इस कड़ी में सभी चिकित्सकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को सहायता प्रदान कर रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है और विभाग लगातार प्रयास कर रहा है कि बेहतर सुविधाएं आयुष औषधालयों में लोगों को प्रदान की जा सके। डॉ इंदु शर्मा: जिला आयुष अधिकारी सिरमौर डॉ इंदु शर्मा ने यह भी बताया कि विभाग के कुछ औषधालयों में दवाइयों की कमी चल रही थी मगर अब जिला सिरमौर के आयुष अस्पताल पांवटा साहिब व नाहन सहित समस्त औषधालयों में विभाग द्वारा दवाईयां उपलब्ध करवाई जा रही है।
981
comment0
Report
ASARVINDER SINGH
Mar 18, 2026 09:36:37
Hamirpur, Himachal Pradesh:हमीरपुर - यूजीसी नियम में बदलाव की उम्मीद के अनुरूप स्वर्ण समाज ने बुधवार को शिव मंदिर हमीरपुर में हवन यज्ञ का आयोजन किया। काफी संख्या में स्वर्ण समाज के लोगों ने इस हवन में आहूतियां डालीं।_swarn society_ को उम्मीद है कि 19 मार्च को जब केंद्र सरकार माननीय न्यायालय में अपना पक्ष रखेगी तो तय किए गए यूजीसी नियम में बदलाव होगा। स्वर्ण समाज का कहना है कि यूजीसी नियम को सरकार ने जबरदस्ती छात्रों पर थोपा है। इसका विरोध किया जा रहा है। विरोध स्वर्ण माननीय अदालत ने सरकार को निर्देश दिए हैं कि 19 मार्च को इस मामले में अपना शपथ पत्र प्रस्तुत करे। स्वर्ण समाज के लोगों का कहना है कि वह किसी जाति, धर्म के विरूद्ध नहीं है। इसलिए यूजीसी का विरोध किया जा रहा था जोकि जबरन थोपा गया था। स्वर्ण समाज के लोगों का कहना है कि शुभ कार्य से पहले हवन यज्ञ किया जाता है। यह देवभूमि की संस्कृति, सनातन पद्धति, आस्था को दर्शाता है। इसलिए इस हवन का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में स्वर्ण समाज के लोग शामिल हुए। अध्यक्ष स्वर्ण समाज संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष राकेश ठाकुर का कहना है कि 19 मार्च का दिन बहुत अहम होगा। इस दिन केंद्र सरकार यूजीसी को लेकर अपना शपथ पत्र माननीय न्यायालय में पेश करेगी। जबरन थोपे गए यूजीसी के निरस्त होने की प्रबल संभावना है। इसलिए शुभ कार्य के आरंभ से पहले हवन का आयोजन किया गया था, ताकि सब कुछ अच्छा हो।
1018
comment0
Report
RKRAMAN KHOSLA
Mar 18, 2026 09:04:27
Hoshiarpur, Punjab:सदा हक। दसूहा के गांव भटेड़ में 50 से ज्यादा परिवारों को नहीं मिल रही सरकारी सहूलियतें। वोट डालने का अधिकार तो है पर सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ नहीं। नाथ संप्रदाय से संबंधित सभी परिवार पिछले 10 सालों से रह रहे है पटेड़ गांव में। होशियारपुर दसूहा के गांव पटेड़ में पिछले 10 सालों से अपनी मालिकाना जमीनों पर बसे नाथ संप्रदाय के पचास से ज्यादा परिवार सरकारी सुविधाओं के लिए तरस रहे है। यह सभी परिवार अपनी मालिकाना जमीनों पर कच्चे मकान बनाकर रह रहे हैं। परिवारों का कहना है कि हमारे वोट और आधार कार्ड तो बने है पर जो सरकारी सुविधा अन्य लोगों को मिलती है वह हमें नहीं मिलती। ना तो हमारा राशन कार्ड बना है और ना ही आयुष्मान कार्ड। इस समस्या पर जानकारी देते हुए परिवार के सदस्य बिहारी लाल ने बताया कि इस गांव में बसे सभी नाथ लोग अपनी जमीनें खरीद कर बसे है। हमारे घरों में बिजली और पानी की सुविधा है पर ना तो पंचायत द्वारा हमारे राशन कार्ड बनाए गए और ना ही मेडिकल कार्ड। हमें तो सिर्फ वोट बैंक के लिए रखा गया है। बिहारी लाल ने बताया कि सभी परिवार गरीब तबके से संबंधित है। बड़ी मुश्किल से दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे है। सभी परिवारों ने पंजाब सरकार से गुहार लगाई है कि हमें भी सरकारी सुविधाएं दी जाएं ताकि हमारी जिंदगी भी थोड़ी आराम दायक हो सके。
1014
comment0
Report
RMRakesh Malhi
Mar 18, 2026 09:03:25
Una, Himachal Pradesh:टाटा मोटर्स बहडाला में प्रशिक्षण के दौरान युवक छत से गिरकर घायल, इलाज जारी जिला ऊना के अंतर्गत टाटा मोटर्स बहडाला में प्रशिक्षण के दौरान दो युवक कार्यालय की छत से गिरकर घायल हो गए। घायलों में साहिल कुमार पुत्र विशाल दास निवासी अरनबाल तहसील अम्ब जिला ऊना तथा कुलबिन्दर सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव जटपुर संतोषगढ़ तहसील व जिला ऊना शामिल हैं। दुर्घटना में कुलबिन्दर सिंह की टांग तथा साहिल कुमार की बाजू टूट गई। दोनों घायलों को उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। यहाँ उनका डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा हैँ डॉक्टर ने दोनों बच्चो का इलाज होने और दोनों खतरे से बाहर बताये हैँ पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
1001
comment0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
Mar 18, 2026 09:02:32
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ के सेक्टर-22 स्थित मोबाइल मार्केट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक दुकान की पहली मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास के दुकानदारों और लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कराया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी हैं।
960
comment0
Report
AZAbhinva zeepunjabi
Mar 18, 2026 08:35:24
Noida, Uttar Pradesh:कनाडा में रह रहे पंजाबी मूल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के भाई पुनर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। घटना 14 मार्च की दोपहर की है। एडमिंटन शहर के पास लेड्यूक इलाके में गोली मारी गई। अज्ञात हमलावरों ने हाईवे-2 पर एक कार को घेरकर उसमें सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मृतक की पहचान बीरइंदर सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था और स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। पुलिस के अनुसार, वह ओंटारियो में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद हाल ही में अल्बर्टा प्रांत में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम कर रहा था। दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकला घटना उस समय हुई जब बीरइंदर सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकला था। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उसकी कार में एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, हालांकि पुलिस ने अभी उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है。
988
comment0
Report
MTManish Thakur
Mar 18, 2026 08:34:28
Kullu, Himachal Pradesh:कुल्लू जिला में मणिकर्ण घाटी के पंचायत प्रतिनिधियों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य रेखा गुलरिया के नेतृत्व में उपयुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंप कर 15वें वित्त आयोग के टाइड फंड को जल शक्ति विभाग में ट्रांसफर करने के लिए विरोध जताया है। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त कुल्लू को बताया कि 15 वे वित्त आयोग का टाइड फंड पंचायत में स्वच्छता और पेयजल की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए खर्च किया जाना है और ऐसे में जल शक्ति विभाग के पुराने कार्य समय पर पूरे नहीं हुए हैं जिसके चलते जल शक्ति विभाग को 15 वित्त आयोग का टाइट फंड ट्रांसफर ना किया जाए अन्यथा पूर्व पंचायत प्रतिनिधि इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।
1061
comment0
Report
SGSatpal Garg
Mar 18, 2026 08:24:10
Patran, Punjab:हलका शुतराना में आज कांग्रेस पार्टी की ओर से पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के निर्देशों पर स्थानीय विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर के घर के बाहर जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी की जिला प्रधान गुरशरन कौर रंधावा भी शामिल हुए जिन्के साथ प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को 48 हजार रुपये देने का वादा कर उन्हें गुमराह किया, लेकिन यह वादा पूरा नहीं किया गया। इसी मुद्दे को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। प्रदर्शन की शुरुआत कांग्रेस नेता दरवारा सिंह बणवाला के कार्यालय से हुई, जहां से रैली के रूप में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक कार्यालय तक पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपने हक की मांग को लेकर आवाज उठाई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब उन्हें पूरा करने से पीछे हट रही है, जिससे आम जनता, खासकर महिलाओं में निराशा है। इस मौके पर दरवारा सिंह बणवाला की अगुवाई में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही अपने वादे पूरे नहीं किए तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
1074
comment0
Report
Advertisement
Back to top