Back
खन्ना रेलवे स्टेशन पर रैंप/लिफ्ट नहीं, बुजुर्ग-गर्भवती-बच्चों के लिए खतरा, काम धीमा
DSDharmindr Singh
Dec 12, 2025 08:19:36
Khanna, Punjab
खन्ना रेलवे स्टेशन पर कोई रैंप और लिफ्ट नहीं है। यहां प्लेटफार्म पर आने जाने के लिए 100 से अधिक सीढ़ियां चढ़ना उतरना पड़ता है। करीब दो साल से ऐसे हालात हैं, जिसके चलते बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं व बच्चों को अनेक मुश्किलें आ रही हैं। कुछ लोग रेलवे ट्रैक भी पार करते हैं जिससे जान को खतरा है। इस वजह से कई मौतें भी हो चुकी हैं। लोगों ने मांग की कि यहां कोई रैंप या लिफ्ट का प्रबंध होना चाहिए। लिफ्ट यहां पास हो चुकी है। काम भी शुरू हो गया था लेकिन काम की रफ्तार धीमी है।
रेलवे स्टेशन के हालात यह हैं कि पहले टिकट घर से टिकट लेने के बाद 52 सीढ़ियां चढ़ने के बाद 52 सीढ़ियां उतरना पड़ता है। इसके बाद यात्री प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंच पाते हैं। फिर अगर किसी ने 2 नंबर प्लेटफार्म पर जाना है तो उसे दूसरा ब्रिज पार करना पड़ता है। ऐसे में बुजुर्गों, विकलांगों, बच्चों का प्लेटफार्म पर पहुंचना बहुत मुश्किल होता है। इन्हें 20 से 25 मिनट लग जाते हैं। तब तक ट्रेन भी कई बार निकल जाती है। ऐसे में कई लोग शाटकट अपनाते हुए रेलवे ट्रैक पार करते हैं। जिससे जान को खतरा रहता है। इलाका निवासियों ने कहा कि रेलवे और केंद्र सरकार को इसका हल जल्द करना चाहिए।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 12, 2025 09:51:180
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 12, 2025 09:50:20Noida, Uttar Pradesh:AMRITSAR (PUNJAB): MULTIPLE SCHOOLS RECEIVE BOMB THREAT VIA EMAILS/ VISUALS
0
Report
AMAjay Mahajan
FollowDec 12, 2025 09:48:500
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 12, 2025 09:37:180
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 12, 2025 09:30:140
Report
MTManish Thakur
FollowDec 12, 2025 09:19:500
Report
ADAnkush Dhobal
FollowDec 12, 2025 09:19:280
Report
AMAjay Mahajan
FollowDec 12, 2025 09:17:090
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowDec 12, 2025 09:16:360
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 12, 2025 09:05:150
Report
KCKhem Chand
FollowDec 12, 2025 09:03:480
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 12, 2025 09:03:010
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 12, 2025 09:02:280
Report
ADAnkush Dhobal
FollowDec 12, 2025 09:01:090
Report
SSSandeep Singh
FollowDec 12, 2025 08:52:540
Report