Back
मैट्रिक-प्लस टू फाइनल शुरू, एक लाख 82 हजार छात्र नकल रोकथाम साथ परीक्षा दे रहे
VKVipan Kumar
Mar 03, 2026 13:00:39
Dharamshala, Himachal Pradesh
मैट्रिक-प्लस टू फाइनल परीक्षाएं आरंभ
एक लाख 82 हजार के करीब परीक्षार्थी दे रहे परीक्षाएं
नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग
शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित
एंकर : प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की फाईनल परीक्षाओं में इस बार एक लाख 82 हजार छात्र परीक्षा में भाग लेंगे। वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 2384 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। मंगलवार को नौ बजकर 45 मिनट से एक बजे तक जमा दो का संस्कृत व इसी समय पर दसवीं कक्षा का अंग्रेंजी विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। पहली बार परीक्षा का समय में एक घंटे का बदलाव किया गया है, पूर्व में यह परीक्षा पौने नौ बजे आरंभ होती थी, जबकि इस बार पौने दस बजे परीक्षा आरंभ की गई। परीक्षा केंद्रों की लाइव मानिटरिंग के लिए बोर्ड मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है, वहीं एग्जाम मित्र ऐप्प व सीसीटीवी से हर पल की निगरानी की जा रही है। बोर्ड की ओर से 41 स्थल मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। इस बार बोर्ड की ओर से दसवीं व जमा दो के परिणाम को जारी करने के लिए 30 अप्रैल को पहला रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वार्षिक परीक्षाओं हेतू बोर्ड द्वारा हर परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।
दसवीं के 93564 परीक्षार्थी, जबकि बारहवीं कक्षा के 81 हजार 411 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। एसओएस दसवीं के 3984 और बारहवीं के 3442 छात्र परीक्षा देंगे। पौने दस बजे परीक्षा शुरू हुई और दोपहर एक बजे तक संचालित की गई। पूर्व में पौने नौ बजे यानी एक घंटा पहले परीक्षा शुरू होती थी, लेकिन बैठक में शिक्षा उपनिदेशकों द्वारा उठाई मांग अनुसार परीक्षा समय में बदलाव किया गया है। तीन मार्च यानी मंगलवार को दसवीं की अंगे्रजी और बारहवीं की संस्कृत विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षाओं का आयोजन प्रदेश भर में 2384 परीक्षा केंद्रों में किया जा रहा है तथा नकल रोकथाम के लिए परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowMar 03, 2026 14:31:420
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 03, 2026 14:20:300
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 03, 2026 14:19:430
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 03, 2026 14:15:310
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 03, 2026 14:02:030
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 03, 2026 14:00:450
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 03, 2026 13:48:320
Report
ASAvtar Singh
FollowMar 03, 2026 13:48:180
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 03, 2026 13:48:060
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 03, 2026 13:46:400
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 03, 2026 13:30:080
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowMar 03, 2026 13:18:380
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 03, 2026 13:15:370
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 03, 2026 13:00:08Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ने राम मोहन नायडू से मुलाकात, पंजाब मंत्री रवजोत सिंह
0
Report
