Back
लुधियाना में दो गुटों के बीच हिंसक भिड़ंत; 6 मिनट तक ईंट-पत्थर बरसे
TBTarsem Bhardwaj
Feb 03, 2026 09:24:33
Ludhiana, Punjab
लुधियाना में दो गुटों में हिंसक झड़प: 6 मिनट तक बरसे ईंट-पत्थर, इलाके में दहशत; गोली चलने का शक लुधियाना में थाना साहनेवाल के अधीन आते इलाका महादेव नगर, लेबर चौक में सोमवार शाम करीब 20 से 25 बदमाशों के दो गुटों के बीच जमकर हिंसा हुई। सरेआम बदमाशों ने इलाका में दहशत फैलाई। कुछ लोगों ने बताया की दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश थी।
करीब 6 मिनट तक इलाके में ईंट-पत्थर बरसते रहे। घटना स्थल पर फायरिंग का भी शक है। वीडियो में गोलियां चलने की आवाज भी लोगों ने रिकार्ड की और कुछ लोग वीडियो में कहते भी नजर आए कि गोलियां चल रही है। फिलहाल इलाका पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बदमाशों ने दुकानों के बाहर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाया और खरीदारी के लिए आए ग्राहकों को भी नहीं बख्शा। घटना के दौरान कई लोगों ने वीडियो बनाकर थाना साहनेवाल और चौकी कंगनवाल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाश मौके से फरार हो चुके थे。
पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस चौकी कंगनवाल के इंचार्ज निर्मल सिंह ने कहा किअभी मामले की सूचना मिली है। मैंने डयूटी अफसर को मौके पर भेजा है। बाकी खुद भी जा रहा हूं। मामले क्लियर होने के बाद ही कुछ कह सकता हूं。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MTManish Thakur
FollowFeb 03, 2026 11:05:090
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 03, 2026 11:04:380
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 03, 2026 11:04:250
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 03, 2026 10:55:570
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 03, 2026 10:55:410
Report
RMRakesh Malhi
FollowFeb 03, 2026 10:55:030
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 03, 2026 10:30:420
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 03, 2026 10:16:050
Report
AMAjay Mahajan
FollowFeb 03, 2026 10:15:500
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 03, 2026 09:48:310
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 03, 2026 09:47:590
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 03, 2026 09:47:360
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 03, 2026 09:38:360
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 03, 2026 09:25:140
Report