Back
नरेश चौहान ने भाजपा पर पलटवार, RDG बंद से हिमाचल को नुकसान का दावा
ADAnkush Dhobal
Feb 03, 2026 10:16:05
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार किया है. नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा नेता सिर्फ़ राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं. रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद होने से हिमाचल प्रदेश को भारी नुकसान हुआ है. उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा नेता केंद्र सरकार का बचाव करने में लगे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक विशेष दर्जा प्राप्त राज्य हैं. ऐसे में हिमाचल प्रदेश की मदद की जानी ज़रूरी है.
नरेश चौहान ने कहा कि 15वें वित्त आयोग के दौरान लगभग 37 हज़ार करोड़ रुपये के राजस्व घाटा अनुदान दिए गए थे. उन्होंने याद दिलाया कि 14वें वित्त आयोग की अवधि समाप्त होने के बाद, जब 15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत होने में देरी हुई थी, तब भी पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर 11,431 करोड़ रुपये की सहायता राज्यों को दी गई. आरडीजी की समाप्ति से हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिरता, आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं की आपूर्ति और विकासात्मक निवेश गंभीर रूप से प्रभावित होंगे. उन्होंने कहा कि यह बजट जन-विरोधी, किसान-विरोधी और हिमाचल-विरोधी है. हिमाचल प्रदेश को नजरअंदाज कर देश का समावेशी विकास संभव नहीं है.
बाइट—- नरेश चौहान, प्रधान मीडिया सलाहकार
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RBRohit Bansal
FollowFeb 03, 2026 11:39:040
Report
VKVarun Kaushal
FollowFeb 03, 2026 11:38:540
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowFeb 03, 2026 11:38:240
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 03, 2026 11:38:130
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 03, 2026 11:37:420
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 03, 2026 11:36:560
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 03, 2026 11:32:330
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 03, 2026 11:05:090
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 03, 2026 11:04:380
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 03, 2026 11:04:250
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 03, 2026 10:55:570
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 03, 2026 10:55:410
Report
RMRakesh Malhi
FollowFeb 03, 2026 10:55:030
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 03, 2026 10:30:420
Report