Back
मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी पेयजल योजना का निरीक्षण कर 10,000 लोगों को लाभ बताया
RMRakesh Malhi
Feb 03, 2026 10:55:03
Una, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को स्वामी हेमानंद महाराज की पदयात्रा में शामिल होकर माता चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने 12.25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई 'चिंतपूर्णी पेयजल योजना' का विशेष रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने पुजारी राजेंद्र कालिया और डॉ. दीक्षा कालिया का मुंह मीठा करवाया। उन्होंने पेयजल परियोजना के लिए अपनी कीमती भूमि उपलब्ध कराने हेतु कालिया परिवार का विशेष आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि यह परियोजना लंबे समय से भूमि विवाद के कारण वैकल्पिक रूप से चलाई जा रही थी। मुकेश अग्निहोत्री के व्यक्तिगत प्रयासों और अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के बाद ही भू-स्वामियों से बातचीत कर इस मसले को सुलझाया जा सका। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस वॉटर स्कीम के पूर्ण रूप से शुरू होने से चिंतपूर्णी क्षेत्र की लगभग 10,000 की आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कलरुही से पानी को लिफ्ट करने का कार्य सफलतापूर्वक शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने भी इस परियोजना को धरातल पर उतरने के लिए काफी प्रयास किए हैं.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ASAnmol Singh Warring
FollowFeb 03, 2026 12:30:440
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 03, 2026 12:18:34Noida, Uttar Pradesh:ਨਾਭਾ ਜੇਲ ਤੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਆਪਣੇ ਸਮਰਥਕਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਦੁੱਖ ਨਿਵਾਰਨ ਸਾਹਿਬ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ
0
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 03, 2026 11:39:590
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 03, 2026 11:39:520
Report
KPKomlata Punjabi
FollowFeb 03, 2026 11:39:400
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 03, 2026 11:39:040
Report
VKVarun Kaushal
FollowFeb 03, 2026 11:38:540
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowFeb 03, 2026 11:38:240
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 03, 2026 11:38:130
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 03, 2026 11:37:420
Report
RBRohit Bansal
FollowFeb 03, 2026 11:36:560
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 03, 2026 11:32:330
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 03, 2026 11:05:090
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 03, 2026 11:04:380
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 03, 2026 11:04:250
Report