Back
हमीरपुर जिले में दो कोल्ड स्टोर सौर ऊर्जा से, 50% सब्सिडी के साथ
ASARVINDER SINGH
Feb 03, 2026 09:47:59
Hamirpur, Himachal Pradesh
प्रदेश सरकार द्वारा उद्यान विभाग के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों से जिला हमीरपुर में बागवानी क्षेत्र बढ़कर लगभग 8100 हैक्टेयर और फल उत्पादन करीब 2200 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। फल उत्पादन बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए जिला में कोल्ड स्टोरों की आवश्यकता भी महसूस होगी। इसके मद्देनजर बागवानों को अभी से ही कोल्ड स्टोरों के निर्माण के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। ज़िला हमीरपुर में दो कोल्ड स्टोरों को स्थापित किया गया है । प्रदेश का पहला ज़िला बना है जहाँ बागवानों को ऐसी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है । यह दोनों इकाइयां सौर ऊर्जा से संचालित की जा रही हैं। साथ ही इन कोल्ड स्टोर में जेनरेटर भी लगाए गए हैं ताकि बिजली न होने पर कोल्ड स्टोर सुचारू रूप से काम करता रहे ।
उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एचपीशिवा परियोजना और बागवानी तकनीकी मिशन के तहत जिला में मौसम्बी, संतरा, अमरूद, आम, लीची और अनार आदि फलों के पौधारोपण को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा रहा है। विभाग ने वर्ष 2030 तक जिला में फलों के अंतर्गत क्षेत्रफल को लगभग 9000 हैक्टेयर और उत्पादन लगभग 5000 मीट्रिक टन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। उपनिदेशक ने बताया कि आने वाले समय में फल उत्पादन बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए जिला में कोल्ड स्टोरों की आवश्यकता भी महसूस होगी। इसके मद्देनजर बागवानों को अभी से ही कोल्ड स्टोरों के निर्माण के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। इनके निर्माण पर उद्यान विभाग 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान कर रहा है।
राजेश्वर परमार ने बताया कि जिला हमीरपुर में फलों का तुड़ान वर्षा ऋतु से शुरू होकर सर्दियों तक चलता है। पूरे जिले में एक ही समय अधिक उपज आने पर कई बार बागवानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त नहीं हो पाता है और इन फलों के खराब होने पर बागवानों को भारी नुक्सान होता है। ऐसी परिस्थितियों में बागवान अपनी उपज को कोल्ड स्टोर में रख सकते हैं तथा इन्हें उपयुक्त समय पर बाजार में उतारकर अच्छे दाम हासिल कर सकते हैं। अगर कोई बागवान या उद्यमी बागवानी तकनीकी मिशन के अंतर्गत कोल्ड स्टोर बनाना चाहता है तो वह उद्यान विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकता है।
उपनिदेशक ने बताया कि जिला हमीरपुर में डिडवीं क्षेत्र और भिड़ा में 52-52 लाख रुपये की लागत से कोल्ड स्टोरेज इकाइयां स्थापित की हैं। इन इकाइयों पर उन्हें 26-26 लाख रुपये की सब्सिडी दी गई है। दोनों इकाइयां सौर ऊर्जा से संचालित की जा रही हैं। उपनिदेशक ने जिला के बागवानों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 11, 2026 12:52:250
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 11, 2026 12:49:450
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 11, 2026 12:49:190
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 11, 2026 12:48:120
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 11, 2026 12:45:410
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 11, 2026 12:40:370
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 11, 2026 12:40:020
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 11, 2026 12:39:280
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 11, 2026 12:35:550
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 11, 2026 12:05:480
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 11, 2026 12:04:190
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowFeb 11, 2026 12:03:520
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 11, 2026 12:02:260
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 11, 2026 11:32:550
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 11, 2026 11:32:200
Report