Back
पुलिस की देर से कार्रवाई से तंग आकर युवक ने आत्महत्या; इलाके में तनाव
RKRAMAN KHOSLA
Mar 19, 2026 11:35:34
Hoshiarpur, Punjab
दो महीने पहले हुए झगड़े में इंसाफ ना मिलते देख नौजवान ने की आत्महत्या। मुकेरियां पुलिस पर लगाए समय पर कारवाही ना करने के आरोप। मृतक नौजवान सुनील कुमार अपनी विधवा मां और दो बहनों का एकमात्र सहारा था। होशियारपुर मुकेरियां के गांव लगाहं का 32 वर्षीय नौजवान सुनील कुमार ने बीती रात पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सुनील अपनी विधवा मां का इकलौता बेटा था। जानकारी देते हुए मृतक सुनील की मां और मामा ने बताया कि बीते ढाई महीने पहले सुनील किसी काम से अपनी स्विफ्ट कार में मुकरियां गया था । तभी बस स्टैंड नजदीक पुलिस थाना मुकेरियां से सिर्फ तीन सौ मीटर की दूरी पर सुनील की वहां पर तीन नौजवानों से गाड़ी पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद ज्यादा बढ़ गया और उन नौजवानों ने सुनील पर बेस बैट से हमला कर दिया जिसमें सुनील गंभीर जख्मी हो गया। सुनील की सर और आंख पर गंभीर चोट आई जिस कारण उसे डाक्टरों ने अमृतसर रेफर कर दिया था। परिवार का कहना है कि तब से लगातार इंसाफ के लिए सुनील थाना मुकेरियां के चक्कर काट रहा था। परिवार का कहना है कि पुलिस द्वारा कोई ठोस कारवाही ना करने के चलते सुनील परेशान रहने लगा। वहीं दूसरी ओर हमलावर नौजवान सुनील को लगातार राजीनामा करने के लिए धमका रहे थे। इस कारण कल परेशान होकर सुनील ने देर रात खुद को पंखे से लटका कर आत्महत्या कर ली। सुनील की बहन ने बताया कि मेरा भाई बॉडी बिल्डर था और रोजाना जिम में कसरत करता था। इससे पहले सुनील का कभी किसी से झगड़ा नहीं हुआ था। मेरे निर्दोष भाई को तीन लोगों ने मिलकर मारा जिसके इंसाफ के लिए वह थानों में भटकता रहा। इंसाफ ना मिलता देख मेरे भाई ने इतना बढ़ा कदम उठाया है। परिवार ने एसएसपी होशियारपुर से इंसाफ की मांग की है。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 19, 2026 12:47:370
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 19, 2026 12:46:16Chandigarh, Chandigarh:AAP Punjab General Secretary and Media Incharge Baltej Pannu's reaction on Jakhar's statement
0
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 19, 2026 12:45:560
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 19, 2026 12:32:44595
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 19, 2026 12:32:22840
Report
KSKapil sharma
FollowMar 19, 2026 12:16:50Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH FIRING ACCUSED ENCOUNTER
1008
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 19, 2026 12:15:24951
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 19, 2026 12:02:48940
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 19, 2026 11:47:191085
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 19, 2026 11:47:071013
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 19, 2026 11:46:161017
Report
KSKapil sharma
FollowMar 19, 2026 11:40:211083
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 19, 2026 11:39:221032
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 19, 2026 11:37:271012
Report
KPKomlata Punjabi
FollowMar 19, 2026 11:36:11Mandi, Himachal Pradesh:मंडी स्टोरी
जिला मंडी की शिकारी देवी चोटी पर पिछले कल से हो रही है लगातार बर्फबारी
करीबन 1 फीट बर्फ से ढकी है शिकारी देवी चोटी
मैदानी इलाकों में बारिश का आलम जारी
1050
Report