Back
हिमाचल विधानसभा में बीजेपी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार पर तीखा हमला
ADAnkush Dhobal
Mar 19, 2026 11:47:19
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान भाजपा की ओर से सरकार पर तीखा हमला बोला। भाजपा विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि वर्तमान सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए लगातार विपक्ष, विशेषकर भारतीय जनता पार्टी, पर दोष मढ़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण किसी भी सरकार का आईना होता है, लेकिन इस बार अभिभाषण को जिस प्रकार जल्दबाजी में समाप्त किया गया, वह कई सवाल खड़े करता है। अभिभाषण में स्वयं राज्यपाल द्वारा की गई टिप्पणियों पर सरकार को गंभीरता से मंथन करने की आवश्यकता है, विशेषकर संवैधानिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर।
राकेश जमवाल ने कहा कि सदन में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री, मंत्री और सत्ता पक्ष के विधायक लगातार भाजपा पर आरोप लगाने में ही लगे रहे, जबकि वास्तविकता यह है कि प्रदेश की वर्तमान स्थिति के लिए पूरी तरह सरकार स्वयं जिम्मेदार है। उन्होंने यह भी कहा कि वित्त आयोग के समक्ष प्रदेश का पक्ष प्रभावी ढंग से न रख पाना सरकार की बड़ी विफलता है। भाजपा ने आरोप लगाया कि सरकार संवैधानिक पदों और संस्थाओं का सम्मान नहीं कर रही है। State Governor, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और यहां तक कि न्यायपालिका पर टिप्पणी करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। हाल ही में एक वरिष्ठ मंत्री द्वारा राज्यपाल और देश के वरिष्ठ नेताओं पर की गई टिप्पणियां इसका प्रमाण हैं कि सरकार लगातार मर्यादाएं तोड़ रही है।
नेता प्रतिपक्ष के दिल्ली दौरे को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए राकेश जमवाल ने कहा कि यदि प्रदेश के हितों के लिए केंद्र से संवाद करना गलत है, तो मुख्यमंत्री स्वयं विपक्ष के साथ दिल्ली जाकर प्रदेश के मुद्दे उठाने का साहस क्यों नहीं दिखाते। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावे पूरी तरह खोखले साबित हुए हैं। सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल को अपग्रेड तो कर दिया गया, लेकिन भवन निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार द्वारा शुरू किए गए कई प्रोजेक्ट्स को वर्तमान सरकार ने या तो रोक दिया है या उनकी गति धीमी कर दी है। मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों के ट्रांसफर तो किए गए, लेकिन उनकी जगह नई नियुक्तियां नहीं हुईं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। रेडियोलॉजी, अल्ट्रासाउंड और अन्य आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हैं।
राकेश जमवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश में 1000 करोड़ रुपये से अधिक के भवन और आधारभूत ढांचे तैयार किए गए, लेकिन वर्तमान सरकार उन्हें “अनावश्यक” बताकर काम रोक रही है। सुंदरनगर में स्टाफ क्वार्टर, सीएचसी भवन और इंडोर स्टेडियम जैसे महत्वपूर्ण कार्य अधर में लटके हुए हैं। सरकार की गारंटियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के समय किए गए वादों को पूरा करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।
भाजपा विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में प्रदेश सरकार की अपनी कोई ठोस उपलब्धि नजर नहीं आई, बल्कि अधिकतर योजनाएं केंद्र सरकार की थीं। ऐसे में बेहतर होता कि सरकार केंद्र का आभार व्यक्त करती, जो हिमाचल के विकास के लिए लगातार सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय अपनी कमियों को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 19, 2026 12:47:370
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 19, 2026 12:46:16Chandigarh, Chandigarh:AAP Punjab General Secretary and Media Incharge Baltej Pannu's reaction on Jakhar's statement
0
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 19, 2026 12:45:560
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 19, 2026 12:32:44779
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 19, 2026 12:32:22963
Report
KSKapil sharma
FollowMar 19, 2026 12:16:50Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH FIRING ACCUSED ENCOUNTER
1016
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 19, 2026 12:15:24970
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 19, 2026 12:02:48942
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 19, 2026 11:47:071024
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 19, 2026 11:46:161037
Report
KSKapil sharma
FollowMar 19, 2026 11:40:211083
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 19, 2026 11:39:221032
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 19, 2026 11:37:271013
Report
KPKomlata Punjabi
FollowMar 19, 2026 11:36:11Mandi, Himachal Pradesh:मंडी स्टोरी
जिला मंडी की शिकारी देवी चोटी पर पिछले कल से हो रही है लगातार बर्फबारी
करीबन 1 फीट बर्फ से ढकी है शिकारी देवी चोटी
मैदानी इलाकों में बारिश का आलम जारी
1052
Report