Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amritsar143001

केंद्र सरकार के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ओपी सोनी ने सवाल उठाए

BSBHARAT SHARMA
Mar 14, 2026 10:07:08
Amritsar, Punjab
केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन अमेरिका के साथ ट्रेड डील को देश विरोधी बताया – ओपी सोनी गैस सिलेंडरों की कमी से लोग परेशान, ब्लैक में महंगे दामों पर मिल रहे पंजाब सरकार पर भी वादे पूरे न करने के लगाए आरोप आज कांग्रेस पार्टी की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकत्र हुए और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पंजाब के पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री ओपी सोनी भी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखे सवाल उठाए। ओपी सोनी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील देश के हित में नहीं है। उनका कहना था कि यह समझौता किसानों, मजदूरों और व्यापारियों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस समझौते के तहत अमेरिका से आने वाले सामान पर भारत में फ्री ड्यूटी दी जा रही है, जबकि भारत से अमेरिका जाने वाले सामान पर करीब 18 प्रतिशत टैक्स लगाया जा रहा है। सोनी ने कहा कि इस तरह के समझौते से देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने मौजूदा समय में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर भी चिंता जताई। सोनी ने कहा कि देशभर में लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे और लोग गैस एजेंसियों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि कई जगहों पर सिलेंडर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं, जहां 1500 रुपये का सिलेंडर 3000 से 3500 रुपये तक में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर घरेलू जीवन की बुनियादी जरूरत है और इसकी कमी के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही सोनी ने पंजाब सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले लोगों से कई वादे किए गए थे, लेकिन उनमें से ज्यादातर अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने खास तौर पर महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देने के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि कई साल बीत जाने के बावजूद लोगों को इसका पूरा लाभ नहीं मिला। अंत में ओपी सोनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश और लोगों के हितों के लिए खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि जब भी देश में कोई मुश्किल आई है, कांग्रेस ने हमेशा लोगों की आवाज बनकर संघर्ष किया है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन केंद्र सरकार तक लोगों की समस्याएं पहुंचाने के लिए किया गया है। बाइट:— कांग्रेस पार्टी के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SSSanjay Sharma
Mar 14, 2026 11:33:38
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस के लोकसभा संसद डॉ अमर सिंह का बयान गृहमंत्री अमित शाह की पंजाब के मोगा में की रैली पर तंज कसा उन्होंने कहा की चुनाव में सभी राजनीती पार्टी रैली करती है लेकिन आज हमें उम्मीद थी की कोई घोषणा करते लेकिन कोई घोषणा नहीं की ... उन्होंने कहा की पंजाब में अकेले सरकार बनायेगे ... इसका मतलब अकाली दल से गठबंधन ख़त्म हो गया ... ये राजनितिक पार्टी की अपनी रणजीति होती है .. वही उन्होंने कहा देश के गृहमंत्री है सीमा पर से जैसे ड्रग्स और हथियार आ रहे है उसको रोकथाम के लिए क्या किया .... किसानो के फसलों की MSP की बात की वो पहले से मिलती आ रही है.... इन्होने देश के किसानो को दिल्ली में घुसने नहीं दिया अब किस मुँह से पंजाब गए थे ....पंजाब की जनता इनकी असलियत जान चुकी है इनको कोई वोट नहीं करेगी कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और सांसद डॉ अमर सिंह ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लिखा पत्र.. मंडी गोविंदगढ़ के रोलिंग मिल में पीएनजी की सप्लाई में कटौती को लेकर लिखा पत्र. उन्होंने कहा की उनके लोकसभा में स्टील की बहुत फैक्टरी है लेकिन पहले उनको PNG पाइप में बल्दवा दी गयी लेकिन अब उच्चे दामों में गैस मिल रही है लेक्किन गैस की किल्लत की बजह से उनकी अब बंद कर दी है
0
comment0
Report
TBTarsem Bhardwaj
Mar 14, 2026 11:32:53
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਇੰਸਟੀਚਿਊਟ ਆਫ ਚਾਰਟਡ ਅਕਾਟੈਂਟ ਬਰਾਂਚ ਵੱਲੋਂ ਬੈਂਕ ਆਡਿਟ ਤੇ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਸੈਮੀਨਾਰ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਹਿੱਸਿਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਆਏ ਸੀਏ ਵੱਲੋਂ ਦਿਤੀ ਗਈ ਅਹਿਮ ਜਾਣਕਾਰੀ ਬੈਂਕ ਵਿੱਚ ਫਰਾਡ ਰੋਕਣ ਲਈ ਆਡੀਟਰ ਦਾ ਅਹਿਮ ਰੋਲ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਇੰਸਟੀਚਿਊਟ ਆਫ ਚਾਰਟਡ ਅਕਾਟੈਂਟ ਆਫ ਇੰਡੀਆ ਲੁਧਿਆਣਾ ਬਰਾਂਚ ਵੱਲੋਂ ਬੈਂਕ ਬਰਾਂਚਾਂ ਦੇ ਆਡਿਟ ਵਿੱਚ ਸੁਧਾਰ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਸੈਮੀਨਾਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਹਿੱਸਿਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਆਏ ਸੀਏ ਵੱਲੋਂ ਲੁਧਿਆણા ਬ੍ਰਾਂਚ ਦੇ ਸੀ ਏ ਨੂੰ ਨਵੀਆਂ ਨਵੀਆਂ ਆ ਰਹੀਆਂ ਜਾਣਕਾਰੀਆਂ ਸੁਣਦੀ ਵਿਸਥਾਰ ਪੂਰਵਕ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਤਾਂ ਜੋ ਬੈਂਕਾਂ ਵਿੱਚ ਆਡਿਟ ਦਾ ਹੋਰ ਸੁਧਾਰ ਹੋ ਸਕੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੈਂਕਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੋ ਰਿਹਾ ਫਰਾਡ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਆਡੀਟਰ ਦਾ ਅਹਿਮ ਰੋਲ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੈਕਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਆਡਿਟ ਨੂੰ ਨਵੀਂ ਤਕਨੀਕ ਨਾਲ ਕਰਨ ਅਤੇ ਸੌਖੇ ਢੰਗ ਨਾਲ ਕਰਨ ਲਈ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਸੀਏ ਲਈ ਅਹਿਮ ਹੈ Byte ਸੀ ਏ ਸਪੀਕਰ Byte C A ਸਪੀਕਰ
0
comment0
Report
KCKhem Chand
Mar 14, 2026 11:01:58
Kot Kapura, Punjab:कोटकपूरा के गांव मत्ता का 27 वर्षीय गुरजोत सिंह एक अलग किस्म के बैंगनी रंग के आलू (पर्पल पटोटो) की खेती करके आम किसानों की तुलना में कई गुना अधिक मुनाफा कमा रहा है। 6 से 20 लाख प्रति एकड़ हो रही फसल गुरजोत 45 एकड़ में कर रहा पर्पल पटोटो की खेती, कुल 125 एकड़ में कर रहा आलू की खेती। गुरजोत सिंह का परिवार पिछले लगभग 25 वर्षाें से आलू की खेती कर रहा है। परंतु लगभग चार वर्ष पूर्व गुरजोत ने दिल्ली और चंडीगढ़ के प्रीमियम रिटेल स्टोरों में विदेश से इंपोर्ट होकर आया यह बैंगनी आलू देखा। वहां यह आलू 250 से 400 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे थे। जिसके पश्चात उसने इसकी खेती करने की सोची परंतु जब इसके बारे में जानकारी जुटाई तो यहां बीज नहीं मिला। जिसके चलते उसके द्वारा 2022 में बोलीविया से लगभग 20 किलो बीज आयात किया गया। ताकि वह इस आलू की बिजाई करके परीक्षण कर सके कि क्या यह फसल पंजाब की मिट्टी और जलवायु के अनुकूल हो सकती है। उपरांत उसका यह अनुभव सफल रहा। जिसके पश्चात उसने लगातार इसकी खेती करनी शुरू कर दी और वर्तमान में वह 45 एकड़ में इस बैंगनी रंग के आलू की खेती कर रहा है। इसके अतिरिक्त उसके द्वारा वर्तमान में कुछ अन्य किस्म के आलू की वरायटी जैसे पिंटो गोल्ड, एस्मी, इस्मायल और मरियम आदि की खेती भी शुरू की गई है। इस बारे में गुरजोत सिंह बताते हैं कि आम आलू और इस बैंगनी आलू की फसल की लागत लगभग एक जैसी ही है। परंतु इस बैंगनी रंग के आलू का उत्पादन जहां प्रति एकड़ आम आलू की तुलना में दो गुना है वहीं इसका रेट भी आम आलू की तुलना में लगभग 7 गुना मिल रहा है। जिसके चलते प्रति एकड़ लगभग 200 क्विंटल आलू के उत्पादन से वे रेट के अनुसार 6 से 20 लाख रूपये की कमाई कर रहे हैं। जो आम रिवायती फसलों की तुलना में बहुत अधिक है। उनके अनुसार वर्तमान में जहां सामान्य आलू 6 से 7 रुपये प्रति किलो बिक रहा है वहीं उनका बैंगनी आलू 30 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। इस संबंध में गुरजोत सिंह किसान। इस संबंध में बात करते हुए होर्टिकल्चर डेवलपमेंट अधिकारी डा. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यह शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। हालांकि यह पीएयू की प्रवानित वैरायटी नहीं है। परंतु इससे किसान अच्छा खासा लाभ कमा सकते हैं तथा फसली चक्र से भी बाहर निकल सकते हैं। क्योंकि इसकी मांग काफी अधिक है और अभी हमारे क्षेत्र में इसका उत्पादन न के बराबर हो रहा है।
118
comment0
Report
RMRakesh Malhi
Mar 14, 2026 11:00:42
Una, Himachal Pradesh:राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के 59 पात्र आपदा प्रभावित परिवारों को 75 लाख रूपये के चैक वितरित किए। इस मौके पर जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की त्वरित सहायता के लिए विशेष राहत पैकेज तैयार किया ताकि संकट की स्थिति में जरूरतमंद परिवारों को समय पर आर्थिक सहयोग मिल सके और उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। साथ ही, राज्य सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि आपदा से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक राहत शीघ्रता से पहुंचे और उन्हें पुनः सामान्य जीवन की ओर लौटने में सहायता मिल सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर सरकार प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करती रहेगी। ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने आपदा राहत नीति को और अधिक जनहितकारी बनाते हुए उन परिवारों के लिए राहत राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है, जिनके घर आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पहले जहां यह सहायता राशि मात्र डेढ़ लाख रुपये थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दिया गया है ताकि आपदा प्रभावित परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
103
comment0
Report
RKRAJESH KATARIA
Mar 14, 2026 10:48:31
Firozpur, Punjab:हो जਾਓ सावधान ਅੱਜ ਕੱਲ ਢੌਂਗੀ ਬਾਬੇਆ ਦਾ ਗਿਰੋਹ ਘੁੰਮ ਰਿਹਾ ਹੈ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਹਜਾਰਾ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਵਿੱਚ ਢੌਂਗੀ ਬਾਬੇ ਦਾ ਕਾਰਨਾਮਾ, ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਵੱਸ ਵਿੱਚ ਕਰਕੇ ਡੇਢ ਤੋਲਾ ਸੋਨਾ ਅਤੇ 50 ਹਜ਼ਾਰ ਰુਪਏ ਲੈਕੇ ਫਰਾਰ, ਗਰੋਹ ਦੇ ਪੰਜ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਅੰਜਾਮ ਇੱਕ ਔਰਤ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਮੌਕੇ ਦੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਤਸਵੀਰ ਆਈ ਸਾਹਮਣੇ ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਢੌਂਗੀ ਬਾਬਾ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਔਰਤ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸੀ, ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਜਦੋਂ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਅਹਿਸਾਸ ਹੋਇਆ ਕਿ ਉਸ ਨਾਲ ਠੱਗੀ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ, ਤਾਂ ਉਸਨੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਬਾਰੇ ਦੱਸਿਆ。 ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਢੌਂਗੀ ਬਾਬੇ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਸਖ਼ਤ ਤੋਂ ਸਖ਼ਤ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇ, ਤਾਂ ਜੋ ਹੋਰ ਕਿਸੇ ਮਾਸੂਮ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਠੱਗੀ ਨਾ ਹੋ ਸਕੇ。 ਫਿਲਹਾਲ, ਇਹ ਮਾਮਲਾ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਚਰਚਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਡਰ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਹੈ։ ਬਾਈਟ) ਸਵਰਨ ਕੌਰ ਪੀੜਤ ਬਾਈਟ) ਜਗੀਰ ਸਿੰਘ ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ
128
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Mar 14, 2026 10:47:15
Shimla, Himachal Pradesh:शिमला में कमर्शियल LPG की आपूर्ति ठप होने से होटल और रेस्टोरेंट मालिकों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। गैस खत्म होने के बाद कई दुकानदारों को मजबूरी में इंडक्शन चूल्हे खरीदने पड़ रहे हैं, जिससे उनका खर्च भी बढ़ गया है। लंबे समय से शिमला में होटल चलाने वाले सचिन ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में इससे पहले ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी। गैस उपलब्ध न होने के कारण उन्हें आज 18,000 रुपये खर्च कर नया इंडक्शन चूल्हा खरीदना पड़ा। इसके साथ ही इंडक्शन पर खाना बनाने के लिए अलग तरह के बर्तनों की भी खरीद करनी पड़ी।इस पूरी व्यवस्था पर उन्हें करीब 40,000 रुपये तक खर्च करना पड़ा है। गैस की कमी के कारण होटल कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है और अब कर्मचारियों का वेतन देना भी उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि यदि जल्द ही एलपीजी की नियमित आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो कई छोटे कारोबारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।
124
comment0
Report
MTManish Thakur
Mar 14, 2026 10:22:11
Kullu, Himachal Pradesh:देश भर में गैस सिलेंडर की हालत को लेकर लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। तो वहीं हिमाचल प्रदेश में भी लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए लगातार गैस एजेंसी का रुख कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद हो चुकी है। जिससे होटलों तथा ढाबा संचालकों को खासी दिक्कतों का उठाना सामना करना पड़ रहा है। जिला कुल्लू की अगर बात करें तो यहां पर भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद हो गई है। ऐसे में शनिवार को जिला कुल्लू के कुल्लू, भुंतर, मनाली में 40% से अधिक होटल तथा ढाबे पूरी तरह से बंद रहे। जिसके चलते लोगों को खाना खाने के लिए भी जगह-जगह पर भटकना पड़ा। ऐसे में अगर आने वाले दिनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई शुरू नहीं हुई। तो इससे यहां होटल तथा ढाबों को कारोबार चौपट हो जाएगा और लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर की अगर बात करें तो यहां पर एक ढाबा करीब 100 साल से लकड़ी से ही खाना तैयार कर रहा है और गैस सिलेंडर की कमी के बीच भी उनका कारोबार रोजाना की तरह ही चल रहा है। यह ढाबा है ढालपुर में स्थित जनता ढाबा, जहां आज भी गैस सिलेंडर की बजाय लकड़ी से ही पूरा खाना तैयार किया जा रहा है। जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में जनता ढाबा के नाम से मशहूर यह ढाबा शनिवार को भी खुल रहा और यहां पर लोगों के लिए सारा दिन भोजन उपलब्ध रहा। इसका एक कारण यह भी रहा कि यहां पर चूल्हे पर लकड़ी जलाई जाती है और लकड़ी से ही पूरा खाना तैयार किया जाता है। ऐसा में आज भी इस ढाबे में पुरानी परंपरा के तहत पीतल के बर्तनों में खाना तैयार किया जाता है। लोग यहां पर शाकाहारी तथा मांसाहारी खाने का मजा लेने के लिए आते हैं। इस ढाबे में कभी-कभार ही गैस सिलेंडर का प्रयोग किया जाता है। जिसके चलते कमर्शियल गैस सिलेंडर के सप्लाई बंद होने के बाद भी ढाबे के कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ा है। ढाबा के संचालक युवा नितिन ने बताया कि उनका ढाबा 100 साल से भी अधिक पुराना है और पुराने समय से ही यहां पर लकड़ी से ही पूरा खाना तैयार किया जाता है। नितिन का कहना है कि उनके बुजुर्गों का मानना है कि लकड़ी के चूल्हे पर जो खाना बनता है। वह काफी स्वादिष्ट होता है और पुरानी परंपरा के तहत इस खाने को काफी शुद्ध भी माना गया है। ऐसे में वह आज भी लकड़ी से ही चूल्हा जलाते हैं और इसी पर पूरा खाना तैयार करते करते हैं। नितिन ने बताया कि आज कमर्शियल गैस का सिलेंडर बाजार में 2000 रुपये से अधिक कीमत पर मिलता है। जबकि लकड़ी उन्हें वन विभाग के डिपो से 900 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मिलती है। ढाबे में अगर खाना बनाने के लिए एक दिन की लकड़ी खर्च की जाए। तो रोजाना 1 क्विंटल लकड़ी चूल्हे पर जलाई जाती है। अगर सिलेंडर पर भी खाना तैयार करना हो तो एक सिलेंडर रोजाना खाना बनाने के लिए खर्च होता है। ऐसे में सिलेंडर की कीमत 2000 रुपए से अधिक है और लकड़ी की कीमत 900 रुपए। जिसके चलते सिलेंडर के मुकाबले उन्हें लकड़ी काफी सस्ती पड़ती है। युवा नितिन का कहना है कि लकड़ी के लिए वह या तो अपने बगीचे पर निर्भर रहते हैं या फिर वन विभाग के द्वारा संचालित डिपो से उन्हें आसानी से मिल जाती है। कई बार ग्रामीण भी यहां लकड़ी बेचने के लिए आते हैं। तो उन्हें लकड़ी की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है। वर्तमान में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद हो गई है। ऐसे में अगर उनका ढाबा भी गैस सिलेंडर से चला होता। तो आज उन्हें भी अपना ढाबा बंद करने की नौबत आती है। लेकिन पुराने दौर से वह लकड़ी का ही प्रयोग कर रहे हैं और गैस सिलेंडर की कमी के बावजूद भी उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। नितिन का कहना है कि सिलेंडर पर जो भी बर्तन खाना बनाने के लिए चढ़ाया जाता है। तो वह बहुत जल्दी खराब हो जाता है। क्योंकि सिलेंडर की तेज आंच से बर्तन जल्दी पिघलता हैं और वह जल्दी खराब हो जाते हैं। जबकि लकड़ी के चूल्हे पर धीमी आंच से खाना तैयार होता है और इससे बर्तन को भी कोई नुकसान नहीं होता है। गैस सिलेंडर पर जो बर्तन प्रयोग किया जाता है वह तीन या चार साल में बदलना पड़ता है। जबकि लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने के लिए जो बर्तन चढ़ाया जाता है। वह 20 से 25 साल आसानी से चल पड़ता है।
131
comment0
Report
BSBHARAT SHARMA
Mar 14, 2026 10:16:24
Amritsar, Punjab:ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਚ ਇੱਕ ਹੋਰ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤਾ ਨਾਕਾਮ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੀ ਖੁਫੀਆ ਏਜੰਸੀ ਆਈ.ਐਸ.ਆਈ ਨੇ ਰਚੀ ਵੱਡੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਰੂਰਲ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ, ISI ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਦਹਿਸ਼ਤਗਰਦੀ ਮੋਡੀਊਲ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਬੇਨਕਾਬ ਸਰਹੱਦ ਪਾਰ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਭੰਡਾਫੋੜ, 2 ਨੌਜਵਾਨ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਕੋਲੋਂ AK-47 ਸਮੇਤ ஆਧੁਨਿਕ ਹਥਿਆਰਾਂ ਦਾ ਵੱਡਾ ਜਖੀਰਾ ਬਰਾਮਦ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਤੋਂ ਡਰੋਨ ਰਾਹੀਂ ਭੇਜੇ ਗਏ ਹਥਿਆਰ, ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਰੂਰਲ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਉਸ ਵੇਲੇ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਮਿਲੀ ਜਦ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ISI ਦੀ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਚੱਲ ਰਹੇ ਦਹਿਸ਼ਤਗਰਦੀ ਅਤੇ ਸਰਹੱਦ ਪਾਰ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਮੋਡੀਊਲ ਦਾ ਭੰਡਾਫੋੜ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਿਹਾਤੀ ਸੋਹੇਲ ਮੀਰ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਦੋਨਾਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਿਹਾਤੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮਾਹਵਾ ਤੋਂ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਤਲਾਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ 1 ਏ.ਕੇ-47 ਰਾਈਫਲ, 2 ਮੈਗਜ਼ੀਨ, 36 ਜਿੰਦਾ ਰਾਊਂਡ ਅਤੇ 3 ਆਧੁਨਿਕ 9mm ਗਲੋਕ ਪਿਸਟਲ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਪ੍ਰਾਰੰਭਿਕ ਜਾਂਚ ਵਿੱਚ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਹਥਿਆਰਾਂ ਦਾ ਜਖੀਰਾ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਤੋਂ ਡਰੋਨ ਰਾਹੀਂ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਾਂਚ ਏਜੰਸੀਆਂ ਦੇ ਮੁਤਾਬਕ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੀ ਖੁਫੀਆ ਏਜੰਸੀ ISI ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਰਚੀ ਗਈ ਸੀ。 ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਹ ਵੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲੀ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਹਥਿਆਰ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਭੇਜੇ ਜਾਣੇ ਸਨ, ਜਿੱਥੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਕੇ ਕਤਲ ਕਰਨ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਬਣਾਈ ਗਈ ਸੀ。 ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ. ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਿਹਾਤੀ ਸੋਹੇਲ ਮੀਰ ਨੇ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕਰਕੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਗਹਿਰਾਈ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਮੋਡੀਊਲ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਹੋਰ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਭਾਲ ਜਾਰੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਪੂਰੇ ਨੈੱਟਵਰਕ ਨੂੰ ਬੇਨਕਾਬ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ。
138
comment0
Report
DSDEVINDER SHARMA
Mar 14, 2026 10:09:17
Barnala, Punjab:कांग्रेस पार्टी की महिलाओं ने सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर बरनाला कोठी के घर के गेट के बाहर हल्ला-बोल विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के MLA बरनाला कुलदीप सिंह काला ढिल्लों भी अपनी पूरी लीडरशिप के साथ इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। महिलाओं ने विरोध करते हुए कहा कि पंजाब की महिलाओं के साथ धोखा हुआ है, पंजाब की महिलाएं हजार रुपए की मोहताज नहीं, आज पंजाब की 80% महिलाएं काम करती हैं, विरोध कर रही कांग्रेस महिलाओं ने पंजाब सरकार पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले उन्होंने वादा किया था कि 18 साल से ज़्यादा उम्र की सभी महिलाओं को एक हज़ार रुपये दिए जाएंगे। लेकिन अब उन्होंने चार साल बाद एक हज़ार रुपये देने का वादा किया लेकिन उस पर भी महिलाओं के साथ धोखा किया, जो महिलाएं नौकरी करती हैं, जिन पर टैक्स की देनदारी है या जिन्हें सरकारी पेंशन मिलती है, उन्हें यह हज़ार रुपये नहीं मिलेंगे, यह पूरी तरह से झूठ साबित हो रही है सरकार चार साल का बकाया राशि 48 हज़ार रुपये दिए जाएं और पंजाब की सभी महिलाओं को एक हज़ार रुपये देने का वादा पूरा किया जाए, पंजाब की आम आदमी पार्टी को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी, 2027 में पंजाब की महिलाएं आमआदमी पार्टी को वोट नहीं करेंगी VO— कांग्रेस पार्टी ने आज बरनाला कचहरी चौक पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पार्टी ने सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर के घर पर धावा बोलकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के MLA कुलदीप सिंह काला ढिल्लों और महिलाओं ने विरोध करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी झूठों की सरकार है। सत्ता में आने पर उन्होंने जो वादे किए थे, उनमें सबसे बड़ा वादा पंजाब में 18 साल से ज़्यादा उम्र की सभी महिलाओं को हज़ार रुपये देने का था, लेकिन आज आम आदमी पार्टी इस वादे से मुकर गई है। हज़ार रुपये देने का ऐलान किया था, लेकिन एलिजिबिलिटी के आधार पर हज़ार रुपये देने की बात करके पंजाब की महिलाओं के साथ धोखा किया है। हरपाल सिंह चीमा, फाइनेंस मिनिस्टर का विरोध कर रही महिलाओं ने कहा कि उन्होंने उन महिलाओं को हज़ार रुपये देने की बात की थी जो टैक्स नहीं देतीं और जिन्हें सरकारी पेंशन नहीं मिल रही है। आज पंजाब में 80% महिलाएं अपने परिवार के लिए काम करती हैं। तो वे पैसे किसे देंगी? यह सब पंजाब की महिलाओं के साथ सरे आम धोखा किया गया है, जिसकी कीमत उन्हें 2027 में चुकानी पड़ेगी। पंजाब की महिलाएं आम आदमी पार्टी को कहीं भी वोट नहीं देंगी। बाइट— कुलदीप सिंह काला ढिल्लों (MLA बरनाला कांग्रेस पार्टी) बाइट— मनमिंदर कौर (महिला) बाइट— राजिंदर कौर (कांग्रेस महिला)
163
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Mar 14, 2026 10:05:51
Nahan, Himachal Pradesh:नाहन में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बस में महिला के प्रसव का मामला सामने आया है। ददाहू से नाहन की तरफ आ रही एचआरटीसी बस में एक महिला ने नाहन दो सडका के समीप शिशु को जन्म दिया। इसके बाद महिला व बच्चे को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में भर्ती करवाया गया जहां दोनों का उपचार चल रहा है। ददाहू से नाहन के लिए रवाना हुई बस के समीप Dosadka के समीप महिला ने बस में ही शिशु को दिया जन्म। बस में बैठी एक महिला ने 108 एम्बुलेंस को भी किया संपर्क, बनोग के समीप जच्चा बच्चा को 108 एंबुलेंस में शिफ्ट करके मेडिकल कॉलेज नाहन पहुँचाया गया। जहाँ जच्चा बच्चा दोनों का उपचार किया जा रहा है। संभवतः प्रदेश का यह पहला मामला माना जा रहा है जब किसी महिला ने एचआरटीसी की बस में बच्चों को जन्म दिया हो
100
comment0
Report
Advertisement
Back to top