Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hamirpur177001

हिमाचल में बिजली बोर्ड कर्मचारियों की कमी, क्या होगा भविष्य?

ARVINDER SINGH
Jun 28, 2025 09:07:48
Hamirpur, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड एम्प्लाइज यूनियन हमीरपुर इकाई का सम्मेलन मटनसिद्ध में यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर यूनियन के महासचिव हीरा वर्मा के अतिरिक्त अन्य पदाधिकारी, मुनीष महाजन, नंद लाल शर्मा, अमित सूद, विनोद कुमार, पंकज कुमार, पंकज परमार, कनव राणा, मुनी लाल ठाकुर, अमित भरोहटा, हरिश शर्मा आदि उपस्थित रहे। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष व महासचिव ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ऊर्जा क्षेत्र में चल रहे घटनाक्रमों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि आज बिजली बोर्ड प्रबंधन बोर्ड में तरह-तरह के प्रयोग करने में लगा है जिससे इसकी कार्यप्रणाली बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि आज बिजली बोर्ड में जहां नई भर्तिया बंद पड़ी है वहीं बिजली बोर्ड के ढांचे से छेडछाड कर इसको कमजोर किया जा रहा है। बिजली बोर्ड के पास 66 केवी से उपर की विद्युत प्रणाली जिसमें मटनसिद्ध का विद्युत ढांचा भी सम्मिलित है, के रखरखाव के कार्यों कर्यों को प्रदेश संचार निगम को देने का विरोध किया। उन्होंने कहा इससे जहां विद्युत आपूर्ति बनाये रखने में तकनीकी दिक्कतें रहेंगी वही बोर्ड के कर्मचारियों की सेवा शर्ते भी प्रभावित होगी। बाइट हीरा लाल वर्मा, महासचिव हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड एम्पलाइज यूनियन का कहना है कि बोर्ड में कर्मचारियों की भारी कमी चल रही है। इस वजह से बोर्ड का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। कई अन्य परेशानियां भी कर्मचारियों को झेलनी पड़ रही है।
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement