Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sirmaur173001

सुरेश कश्यप का बड़ा आरोप: हिमाचल सरकार 1200 करोड़ का कर्ज लेगी!

DEVENDER VERMA
Jun 28, 2025 13:00:31
Nahan, Himachal Pradesh
लोकेशन: नाहन कर्ज को लेकर प्रदेश सरकार पर हमलावर हुए सांसद सुरेश कश्यप, सांसद बोले अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज, अब फिर 1200 करोड़ का कर्ज लेने जा रही सुक्खू सरकार: सुरेश कश्यप सांसद बोले हिमाचल में सिर्फ केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत हो रहे काम, केंद्र सरकार से लगातार प्रदेश को मिल रही है आर्थिक मदद। एंकर: हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक बार फिर 1200 करोड रुपए का कर्ज लेने जा रही है सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे कर्ज को लेकर भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार पर हमलावर होते हुए कहा है कि मौजूदा सरकार हिमाचल को कर्ज के बोझ तले डुबो रही है। वीओ 1 नाहन में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि मौजूदा सरकार अढाई साल के कार्यकाल में करीब 33500 करोड़ कर्ज लिया और अब फिर प्रदेश सरकार 1200 करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है । उन्होंने कहा कि अगर सरकार इसी तरह कर्ज लेती रही तो 5 सालों के भीतर कर्ज का आंकड़ा 50 हजार करोड़ के पर चला जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र की तरफ से मदद न मिलने का हवाला देती है मगर हकीकत यह है कि लगातार केंद्र की तरफ से हिमाचल को आर्थिक मदद मिल रही है और हाल ही में सरकार ने आपदा राहत के रूप में 2006.40 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। बाईट: सुरेश कश्यप : सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र वीओ 2 सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मौजूदा सरकार के कार्यकाल में कोई भी विकासात्मक कार्य नहीं हो पा रहे हैं और सिर्फ केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाएं हिमाचल प्रदेश के भीतर चल रही है। सांसद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मौजूदा सरकार कोई भी नया प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश के भीतर शुरू नहीं कर पाई है और हिमाचल आर्थिक बदहाली से गुजर रहा है। बाईट: सुरेश कश्यप : सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement