Back
हिमाचल सीमा पर उत्तराखंड पुलिस ने पकड़ी 2 लाख की शराब की खेप!
Paonta Sahib, Himachal Pradesh
हिमाचल की सीमा पर उत्तराखंड पुलिस ने पकड़ी शराब की बड़ी खेप
एंकर - हिमाचल के साथ लगता उत्तराखंड के कुल्हड़ बैरियर पर उत्तराखंड पुलिस ने शराब की बड़ी खेत पड़ी है। यहाँ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार से 16 अंग्रेजी शराब की बरामद की शराब की कीमत 2 लाख से अधिक बताई जा रही है। शराब चंडीगढ़ से हिमाचल होते हुए उत्तराखंड पहुंचाई जा रही थी। हैरानी की बात है कि शराब की इतनी बड़ी खेप चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल से बारोकटक उत्तराखंड पहुंच गई थी।
वीओ - अबैध अंग्रेजी शराब की बड़ी तस्करी की कोशिश को नाकाम कर उत्तराखंड पुलिस ने चंडीगढ़ हरियाणा और हिमाचल पुलिस पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। दरअसल उत्तराखंड पुलिस ने अबैध अंग्रेजी शराब की 16 पेटियां बरामद की है। शराब की यह बड़ी खेप हिमाचल के साथ लगते उत्तराखंड के कुल्हाल बैरियर पर एक स्विफ्ट कर से बरामद हुई है। चंडीगढ़ ब्रांड यह शराब चंडीगढ़ से हरियाणा फिर हिमाचल होते हुए उत्तराखंड पहुंची थी। यानी शराब से भरी गाड़ी चंडीगढ़ से निकली हरियाणा राज्य से होते हुए हिमाचल के कालाअंब और गोविंद घाट बैरियर्स से सुरक्षित निकालकर उत्तराखंड पहुंची थी। हालांकि यहां उत्तराखंड पुलिस ने इस कार को पकड़ लिया। जिससे चंडीगढ़ हरियाणा और हिमाचल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल यह है कि शराब की इतनी बड़ी खेप तीन राज्यों की पुलिस की नाक तले से निकल कर सुरक्षित उत्तराखंड तक कैसे पहुंच गई। सवाल यह भी उठ रहा है कि शराब तस्करी के तार कहीं चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल पुलिस से तो नहीं जुड़े हैं ? बहरहाल, पुलिस ने शराब और गाड़ी को जप्त कर लिया है जबकि गाड़ी के चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।
बताते चलें कि उत्तराखंड में 24 और 28 जुलाई को पंचायत चुनाव होने हैं ऐसे में उत्तराखंड पुलिस ने बॉर्डर एरिया में सख्ती बढ़ा दी है। मादक पदार्थ और हथियार आदि की तस्करी को रोकने के लिए प्रदेश के नाकों पर वाहनों और आने-जाने वालों की गहन जांच चल रही है। चुनाव के मध्य नजर जांच के दौरान यहां चंडीगढ़ मार्का अवैध शराब भी पकड़ी गई है।
ज्ञान प्रकाश / पांवटा साहिब
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement