Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kangra176215

राज्यपाल ने कहा: लोकतंत्र में विधायिका की भूमिका है अत्यंत महत्वपूर्ण!

Vipan Kumar
Jul 01, 2025 16:05:17
Dharamshala, Himachal Pradesh
एंकर : लोकतंत्र में विधायिका केवल कानून बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि राज्य के समग्र संसाधनों, आर्थिक प्राकृतिक व मानव संसाधन के न्यायसंगत पारदर्शी और उत्तरदायी उपयोग की दिशा तय करने वाली संस्था है। यह बात प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तपोवन विधानसभा भवन में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र-2 के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। दलबदल कानून पर राज्यपाल ने कहा कि केरल में कम्यूनिस्ट की सरकार थी, जिसे केंद्र सरकार ने गिरा दिया था। साथ ही उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से कहा कि चुने हुए विधायकों से पुलिस थाना में पूछताछ न हो, इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। दल बदल कानून पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा होनी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने कायम किया रिकार्ड राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा को चलाने का रिकार्ड स्थापित किया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री सबको जोडक़र चलते हैं। सम्मेलन को लेकर राज्यपाल ने कहा कि इस अद्भुत सत्र की कल्पना पहले कभी नहीं हुई, लेकिन अपने संपर्क के आधार पर हमारे विधानसभा के अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश में उसको संभव करके दिखाया कि उसकी चर्चा भी हो रही है। जितनी चादर हो, उतने ही पसारें पैर राज्यपाल ने कहा कि जितनी चादर हो, उतने ही पैर पसारने चाहिए, हमारे आर्थिक संसाधन क्या हैं, इस पर भी बहस होनी चाहिए। योजनाओं का निर्माण करते समय अपने संसाधनों पर भी ध्यान देना चाहिए, इसमें विधायिकाओं को सकारात्मक व दूरदर्शी भूमिका निभानी चाहिए। बजट खर्च हुआ या नहीं, की जाए निगरानी उन्होंने कहा कि तालमेल के साथ कार्य करते हुए ही लोकतंत्र को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कई विभागों को बजट जारी किया जाता है, जिसका कई विभाग खर्च नहीं करते और बजट लैप्स हो जाता है। बजट खर्च न करने की निगरानी होनी चाहिए, इस पर गंभीरता से विचार किया जाए, इससे विधायकों की और लोकतंत्र की ताकत बढ़ेगी। राज्यपाल ने कहा कि जनजातिय क्षेत्रों व वहां के लोगों का आर्थिक व सामाजिक विकास कैसे सुनिश्चित हो, इस पर भी गहन चर्चा होनी चाहिए। बाईट : शिव प्रताप शुक्ल राज्यपाल
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement