Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chamba176310

क्या आम आदमी पार्टी बनेगी हिमाचल का नया राजनीतिक विकल्प?

SPSomi Prakash Bhuveta
Jul 08, 2025 06:34:44
Chamba, Himachal Pradesh
एंकर आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने की प्रेसवार्ता बोलें आम आदमी पार्टी बनेगी हिमाचल प्रदेश में जनता के लिए नया विकल्प नब्बे फीसदी लोगों से फीडबैक मिला है कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी को मजबूती से लड़ना चाहिए चुनाव इसी कड़ी में पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद करके बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए लगातार किया जा रहा कार्य वीओ चंबा। आप आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में जनता के लिए नया विकल्प बनने वाली है। स्पष्ट कहें तो आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के अंदर एक वैकल्पिक राजनीति को स्थापित करने को आई है। उन्होंने कहा कि उनके प्रदेश प्रभारी बनने से पहले पार्टी की ओर से आम लोगों से फीडबैक लिया गया है । इस दौरान नब्बे फीसदी लोगों से यही फीडबैक मिला है कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी को मजबूती से चुनाव लड़ना चाहिए। इसी कड़ी में पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद करके बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लगातार कार्य किया जा रहा है। प्रेसवार्ता से पहले आम आदमी पार्टी का जिला कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन चंबा में पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा की अध्यक्षता में फोलगत में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के हर वर्ग के लोगों की आवाज बनेगी और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करेगी। ऋतुराज गोविंद झा ने यह भी कहा कि जिला कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो प्रदेश में पार्टी की उपस्थिति को और अधिक मजबूत करने में सहायक होगा। Element..प्रेसवार्ता और पार्टी की बैठक से संबंधित शॉट Byte...प्रदेश प्रभारी की बाईट
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top