Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hamirpur177001

हमीरपुर में पानी की लीकेज: स्पेशल टीम ने लिया त्वरित एक्शन!

ASARVINDER SINGH
Jul 08, 2025 09:33:10
Hamirpur, Himachal Pradesh
हमीरपुर नगर निगम हमीरपुर के वार्डों में पानी की लीकेज की समस्या का तुरंत समाधान करने के लिए जल शक्ति विभाग ने एक स्पेशल टीम बनाई है। पानी की लीकेज की जानकारी मिलते ही त्वरित प्रभाव से यह टीम अलर्ट हो जाएगी और समस्या का समाधान करेगी। लीकेज से हो रही पानी की बर्बादी को रोकने के लिए जल शक्ति विभाग ने यह कार्य किया है। इसके साथ ही वार्ड पार्षद का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप के साथ जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को जोड़ा गया है ताकि वार्ड पार्षदों की तरफ से मिलने वाली पानी की लीकेज की समस्या का त्वरित समाधान हो सके। जल शक्ति विभाग सुनिश्चित कर रहा है कि पानी की लेके से व्यर्थ पेयजल बर्बादी नहीं होनी चाहिए। अक्सर देखा गया है कि कई जगहों पर पानी की लीकेज होती है तथा जानकारी के अभाव में काफी समय तक पानी बर्बाद होता रहता है। ऐसे मामले सामने आने के बाद जल शक्ति विभाग ने एक विशेष टीम का गठन किया है जो की लीकेज की समस्या का तुरंत समाधान करेगी। लीकेज की समस्या की तुरंत जानकारी के लिए वार्ड पार्षदों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है ताकि वह लीकेज के फोटो तुरंत ग्रुप पर डालें और फिर स्पेशल टीम समस्या का समाधान कर देगी। बाइट जल शक्ति विभाग हमीरपुर के मुख्य अभियंता इंजीनियर रोहित दुबे ने बताया कि पानी की लीकेज इस समस्या के समाधान के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। शहर के वार्ड पार्षदों का ग्रुप बनाया गया है तथा व्हाट्सएप ग्रुप पर लीकेज की जानकारी मिलते ही त्वरित समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
17
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top