Back
खान साब की मां का अंतिम संस्कार: कनाडा से लौटे, शो कैंसल?
VSVARUN SHARMA
Sept 27, 2025 06:05:04
Kapurthala, Punjab
खान साब की मां आज सुपुर्द-ए-खाक होंगी: कपूरथला में पैतृक गांव पहुंचा शव; पंजाबी सिंगर भी कनाडा से शो कैंसिल कर आए
"मशहूर पंजाबी सिंगर खान साब की मां सलमा परवीन का आज (27 सितंबर) दोपहर 1 बजे नमाज ए जनाजा के बाद सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। उनका शव शुक्रवार को खान साब के पैतृक गांव भंडाल दोना (कपूरथला) पहुंच गया था। सलमा परवीन को अंतिम विदाई देने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार पहुंच सकते हैं।"
"मां के निधन की सूचना मिलने के बाद सिंगर खान साब भी कनाडा से भारत लौट आए हैं। इसके लिए उन्हें सरी में अपना शो भी कैंसिल करना पड़ा। शुक्रवार रात को ही खान साब दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे थे अब यह अपने पैतृक गांव में पहुंच चुके है।
"बता दें कि चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को सलमा परवीन ने दम तोड़ा था। वह लंबे समय से बीमार थीं और डॉक्टरों की देखरेख में थीं। इसके बाद भी उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था।"
"शो कैंसिल कर लौटे सिंगर खान साब
जिस दिन सलमा परवीन की मौत हुई, उसी दिन कनाडा के टाइम के मुताबिक शुक्रवार शाम साढ़े 6 बजे (भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह 7 बजे) सिंगर खान साब का सरी में शो था। इस शो को खान साब ने भारत और पाकिस्तान के पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद को फंड जुटाने के लिए आयोजित किया था।"
"हालांकि, शो से पहले ही सिंगर को अपनी मां की मौत की सूचना मिल गई। उन्होंने कनाडा में शो को कैंसिल करवा दिया और फ्लाइट पकड़कर शुक्रवार देर रात ही भारत लौट आए। वह दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे कपूरथला में अपने पैतृक गांव भंदाल दोना रवाना हुए, जहां उनकी मां का अंतिम संस्कार होना है।"
"धार्मिक और मिलनसार रहीं परवीन
परिवार के करीबी लोग बताते हैं कि सलमा परवीन धार्मिक और मिलनसार महिला थीं। उनके निधन से परिवार में सूनापन छा गया है। रिश्तेदारों ने बताया कि खान साब का अपनी मां से बेहद लगाव था। वह अक्सर सार्वजनिक मंचों पर भी अपनी मां का जिक्र करते रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी वह मां के साथ वीडियो शेयर करते रहते थे।"
"खान साब कपूरथला में जन्मे, अब पूरी दुनिया में नाम
सिंगर खान साब का जन्म पंजाब के कपूरथला में हुआ। उनका असली नाम इमरान खान है। पंजाबी सिंगर गैरी संधू के साथ एल्बम करने के दौरान संधू ने इनका नाम बदलकर खान साब कर दिया। इसका खुलासा खुद खान साब ने कपिल शर्मा के शो में किया था। इसके बाद वह खुद भी इसी नाम से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।"
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKamaldeep Singh
FollowSept 27, 2025 07:17:180
Report
SSSandeep Singh
FollowSept 27, 2025 07:07:263
Report
VSVARUN SHARMA
FollowSept 27, 2025 07:03:330
Report
AAAsrar Ahmad
FollowSept 27, 2025 06:48:310
Report
DSDharmindr Singh
FollowSept 27, 2025 06:47:380
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowSept 27, 2025 06:46:520
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 27, 2025 06:39:353
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowSept 27, 2025 06:33:290
Report
AAAsrar Ahmad
FollowSept 27, 2025 06:18:390
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowSept 27, 2025 06:15:100
Report
KSKuldeep Singh
FollowSept 27, 2025 05:17:052
Report
BSBALINDER SINGH
FollowSept 27, 2025 04:50:341
Report
AAAsrar Ahmad
FollowSept 27, 2025 04:31:580
Report
KCKhem Chand
FollowSept 27, 2025 04:18:040
Report