Back
हिमाचल आपदा के बीच मंत्री विदेश में; जनता को क्यों नहीं दिख रहा दर्द?
MTManish Thakur
Sept 19, 2025 12:19:42
Kullu, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों भारी आपदा आई हुई है और लोग इस आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। लेकिन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग मंत्री खुद गुलछरे उड़ा रहे हैं। आपदा के समय में विदेश घूमने जाना बिल्कुल भी सही नहीं है। जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के दौरे पर पहुंची मंडी की सांसद कंगना रनौत ने प्रदेश के कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आपदा के इतने दिनों के बाद भी सरकार सड़कों से मलबा तक नहीं उठा पाई है। इस मलबे के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और लोगों को सैकड़ो किलोमीटर पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। लेकिन सरकार के मंत्री तो बस विदेश में मजे कर रहे हैं। उन्हें प्रदेश की जनता की कोई फिक्र नहीं है। कोई विदेश जा रहा है तो कोई अपने हनीमून की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के मंत्री हमेशा कहते रहते हैं कि सांसद कंगना कहां गुम है। लेकिन अब वह बताएं कि वह आखिर इन दिनों कहां गुम है। वह सिर्फ रिपोर्ट ही तैयार करते रहते हैं। जबकि धरातल पर कोई भी काम नजर नहीं आ रहा है। यह समय आपदा से जूझने का है ना कि इस समय कांग्रेस को कोई खुशियां माननी चाहिए। सांसद कंगना रनौत ने कहा कि भुंतर से मणिकर्ण सड़क मार्ग का मामला उन्होंने अपनी दिशा कमेटी की बैठक में भी उठाया था और उस दौरान भी अधिकारियों को फटकार लगाई थी। इस सड़क निर्माण के लिए केंद्र सरकार से भी पैसा जारी किया गया। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने इस सड़क निर्माण में भी भ्रष्टाचार किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता आज कांग्रेस के भ्रष्टाचार से त्रस्त है। लेकिन सरकार के मंत्री और अधिकारियों को इस बात की कोई चिंता नहीं है।
5
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VKVarun Kaushal
FollowSept 19, 2025 15:17:270
Report
KCKhem Chand
FollowSept 19, 2025 15:00:570
Report
DSDharmindr Singh
FollowSept 19, 2025 14:46:380
Report
VSVARUN SHARMA
FollowSept 19, 2025 14:46:170
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowSept 19, 2025 14:45:160
Report
ATAkashdeep Thind
FollowSept 19, 2025 14:34:141
Report
ATAkashdeep Thind
FollowSept 19, 2025 14:34:063
Report
NLNAND LAL
FollowSept 19, 2025 14:30:320
Report
VSVARUN SHARMA
FollowSept 19, 2025 14:20:050
Report
BNBISHESHWAR NEGI
FollowSept 19, 2025 14:19:382
Report
DSDharmindr Singh
FollowSept 19, 2025 14:19:272
Report
VKVipan Kumar
FollowSept 19, 2025 14:19:042
Report
BSBALINDER SINGH
FollowSept 19, 2025 14:18:400
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowSept 19, 2025 14:18:040
Report
NLNAND LAL
FollowSept 19, 2025 14:17:520
Report