Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mandi175019

मंडी में भारी बारिश: विधायक अनिल शर्मा ने किया नुकसान का जायजा

Nitesh Saini
Jul 02, 2025 09:36:57
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
लोकेशन मंडी : स्लग : मंडी सदर विधायक अनिल शर्मा ने मंडी शहर में भारी बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा, अनिल शर्मा ने रघुनाथ का पधर, टारना , जेल रोड सहित अन्य जगहों का किया निरीक्षण, नगर निगम और प्रशासन को प्रभावितों को उचित राहत प्रदान करने के दिए दिशा निर्देश। मंडी (नितेश सैनी) : एंकर : मंडी सदर विधायक अनिल शर्मा ने मंडी शहर में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने रघुनाथ का पधर, टारना , जेल रोड सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया और नगर निगम और प्रशासन को प्रभावितों को उचित राहत प्रदान करने के दिशा निर्देश दिए और नगर निगम के आयुक्त को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने और टारना में हुए लिंक रोड के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी आयुक्त को जांच करने को लेकर कहां। उन्होंने जिला प्रशासन , आयुक्त नगर निगम, पुलिस और अग्निशमन विभाग का भी आभार व्यक्त किया कि आपदा में त्वरित कारवाही करते हुए प्रभावित लोगों को सही समय पर रेस्क्यू कर जान की हानि होने से बचाया। बाइट : अनिल शर्मा, विधायक सदर, मंडी इस मौके पर नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट, टारना वार्ड की पार्षद दीपाली जासवाल,पूर्व पार्षद बंसी लाल सहित वार्ड के लोग उपस्थित रहे।
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement