Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kangra176215

तपोवन विधानसभा परिसर अब पर्यटकों के लिए खुला, जानें क्या है खास!

Vipan Kumar
Jul 02, 2025 16:00:30
Dharamshala, Himachal Pradesh
तपोवन विधानसभा परिसर पर्यटकों के लिए खुला विधानसभा अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी एंकर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर को पर्यटकों के लिए औपचारिक रूप से खोलने की घोषणा की। धौलाधार की गोद में स्थित इस रमणीय परिसर को जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा आयोजित एक सादे समारोह में आम जन के भ्रमण हेतु खोल दिया गया। इस अवसर पर पठानिया ने कहा कि तपोवन न केवल प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थल है, बल्कि चिन्मयानंद स्वामी के तपोस्थल के निकट होने के कारण यह स्थान आध्यात्मिक महत्व भी रखता है। उन्होंने कहा कि परिसर में स्थित विधान भवन एक आधुनिक स्थापत्य का उत्कृष्ट उदाहरण है और यहां से धौलाधार एवं मैक्लोडगंज के अद्भुत दृश्य भी देखे जा सकते हैं। अब पर्यटक निर्धारित शुल्क पर परिसर में प्रवेश कर सकेंगे, विधान भवन और दर्शक दीर्घा का अवलोकन कर सकेंगे। इससे प्राप्त धनराशि परिसर के रखरखाव में उपयोग की जाएगी। साथ ही, आगंतुकों की सुविधा के लिए परिसर के समीप मोबाइल फूड वैन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। बाईट : कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा अध्यक्ष
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement