Back
हिमाचल में आत्मनिर्भर भारत की प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ!
Dharamshala, Himachal Pradesh
आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत, विकसित देवभूमि हिमाचल प्रदर्शनी का राज्यपाल ने किया शुभारंभ
एंकर : आत्मनिर्भर भारत की झलक डेस्टिनेशन एटदरेट हिमाचल की तीन दिवसीय प्रदर्शनी में देखने को मिल रही है। आविष्कार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया। कांगड़ा-चंबा के सांसद डा. राजीव भारद्वाज कार्यक्रम की अध्यक्षता की। आविष्कार प्रदर्शनी में डीआरडीओ, परमाणु ऊर्जा, सीएसआईआर व पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सहित कई महत्वपूर्ण विभाग अपने-अपने विभागों के कार्यों की जानकारी सांझा करने के लिए पहुंचे हैं। इसमें आत्मनिर्भर भारत पर केंद्रित मेगा माइलस्टोन इवेंट है, जोकि नए भारत की नींव रखने में महत्वपूर्ण कदम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत के विजन पर जोर दिया गया है, जिसका उद्देश्य भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और भारतीय मूल के उत्पादों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों की ओर से पहाड़ी राज्य हिमाचल के युवाओं को जानकारी का गुलदस्ता प्रदान किया जा रहा है। जिससे वह सही दिशा में आगे बढ़ें और अपने घरों में समृद्धि लाएं और साथ ही राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। डीआरडीओ, परमाणु ऊर्जा विभाग, सीएसआईआर, उत्तरी रेलवे, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, आईसीएआर, जीएसआई, जल शक्ति मंत्रालय, बीआईएस, ट्राइब्स इंडिया, आईसीएमआर और कई अन्य प्रतिष्ठित संगठनों को एक छत के नीचे लाने का प्रयास किया गया है। इसमें केंद्र सरकार के विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी युवा व अन्य लोग प्राप्त कर पा रहे हैं। इसमें धर्मशाला और आस-पास के स्कूलों और कॉलेजों से छात्र भाग ले रहे हैं। इस दौरान जिला कांगड़ा के विभिन्न विधायक, प्रशासनिक अधिकारी व विभागीय अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
*बाईट : शिव प्रताप शुक्ल, राज्यपाल हिमाचल प्रदेश*
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement