Back
बाढ़ पीड़ित किसान: मुआवजे की गारंटी, बलजीत कौर का आश्वासन
SNSUNIL NAGPAL
Sept 13, 2025 11:32:07
Fazilka, Punjab
पंजाब के कैबिनेट व सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज फाज़िल्का के राम सिंह भैणी सहित बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करते हुए बॉर्डर क्षेत्र के लगभग 20 गाँवों के लोगों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याएँ सुनीं। उन्होंने कहा कि इस बार बाढ़ से प्रभावित कच्ची ज़मीनों के किसानों को भी मुआवज़ा दिया जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है और गिरदावरी का कार्य तेजी से चल रहा है।
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि उन्होंने स्वयं भी 2 लाख रुपये राहत फंड में योगदान दिया है । ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार का पहला लक्ष्य हर प्रभावित परिवार को शीघ्र राहत पहुँचाना है। जब तक लोगों की ज़िंदगी फिर से पटरी पर नहीं आ जाती, हमारी कोशिशें जारी रहेंगी।” उन्होंने कहा कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया गया है । और जल्द ही लोगों को यातायात सुविधाएँ पुनः उपलब्ध होंगी। साथ ही राहत सामग्री, मेडिकल कैंप और अन्य आवश्यक सेवाएँ प्रभावित इलाकों में लगातार उपलब्ध करवाई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों पर रोकथाम के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BNBISHESHWAR NEGI
FollowSept 13, 2025 13:22:330
Report
MTManish Thakur
FollowSept 13, 2025 13:19:324
Report
NLNitin Luthra
FollowSept 13, 2025 13:19:150
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowSept 13, 2025 13:19:000
Report
BSBALINDER SINGH
FollowSept 13, 2025 13:17:490
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowSept 13, 2025 13:17:050
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowSept 13, 2025 12:50:070
Report
RBRohit Bansal
FollowSept 13, 2025 12:46:592
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowSept 13, 2025 12:21:411
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowSept 13, 2025 12:21:292
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowSept 13, 2025 12:21:142
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowSept 13, 2025 12:19:283
Report
ATAkashdeep Thind
FollowSept 13, 2025 12:18:342
Report
ATAkashdeep Thind
FollowSept 13, 2025 12:17:422
Report
ATAkashdeep Thind
FollowSept 13, 2025 12:17:291
Report